Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिजली कनेक्शन में अनियमितता को लेकर संभल के सांसद जियाउर रहमान जांच के घेरे में

admin by admin
December 18, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

संभल, समाजवादी पार्टी नेता एवं संभल के सांसद जियाउर रहमान बिजली कनेक्शन में कथित ‘‘अनियमितता’’ को लेकर उत्तर प्रदेश बिजली विभाग की जांच के घेरे में आ गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि सांसद के परिसर में दो बिजली कनेक्शन हैं।

कुमार ने कहा, ‘‘एक कनेक्शन दो किलोवाट का है जो सांसद जियाउर रहमान के नाम पर है। दूसरा कनेक्शन भी दो किलोवाट का है जो उनके दादा शफीक-उर-रहमान बर्क के नाम है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उनके दादा की मृत्यु के बाद दूसरे कनेक्शन के नाम में कोई संशोधन नहीं कराया गया। अब हम इस कनेक्शन को सील कर रहे हैं और प्रयोगशाला में मीटर की जांच कराने के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं। जांच संबंधित पक्षों की उपस्थिति में की जाएगी और पारदर्शिता के लिए प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ने सांसद के बिजली बल में विसंगतियों का भी दावा किया। कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पिछले छह माह में सांसद के मीटर में लगातार शून्य यूनिट की खपत दिखाई गई है। एकमात्र अपवाद जून में था जब 13 यूनिट की खपत दर्ज की गई। जुलाई से नवंबर तक मीटर ने शून्य यूनिट की खपत दिखाई।

जब सुरक्षा उपायों के बारे में पूछा गया तो कुमार ने कहा, ‘‘निरीक्षण के दौरान सुरक्षाकर्मी मौजूद थे। हालांकि, स्थानीय लोग अक्सर ऐसी जांच का विरोध करते हैं।

बिजली विभाग की यह जांच जियाउर रहमान और अन्य के खिलाफ जारी पुलिस जांच के बीच हुई है। पुलिस की जांच 24 नवंबर को संभल में हुई हिंसा के संबंध में है जब एक अदालत के आदेश पर शाही जामा मस्जिद में किए गए सर्वेक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी।

हिंसा में चार लोगों की जान चली गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। इसके बाद यह मुद्दा एक बड़े राजनीतिक विवाद में बदल गया, जिसकी गूंज संसद में भी सुनाई दी।

Tags: संभल के सांसद जियाउर रहमान जांच के घेरे में
Previous Post

शाहजहांपुर जिले में धारदार हथियार से युवती की हत्या, बहनोई गिरफ्तार

Next Post

अलीगढ़ में पुराने मंदिर से शिवलिंग बरामद; हिंदू संगठनो ने जीर्णोद्धार की मांग की

Related Posts

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

August 1, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

August 1, 2026
भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज
उत्तर प्रदेश

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

August 1, 2026
शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

Recent Posts

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

अयोध्या: DIG कार्यालय में मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह और कर्मचारी अंगदराम को दी गई भावभीनी विदाई

by Atul Narain Srivastava
August 1, 2026
0

अयोध्या, पुलिस उपमहानिरीक्षक कार्यालय, अयोध्या परिक्षेत्र में तैनात मुख्य आरक्षी डॉ. ओमप्रकाश सिंह एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंगदराम के सेवानिवृत्त...

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

लखनऊ में 7.5 लाख रुपये रिश्वत लेते एलडीए के अभियंता समेत तीन लोग रंगे हाथ गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने शनिवार को रिश्वतखोरी के एक मामले में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

भदोही जिले में नर्स से बलात्कार के मामले में अस्पताल संचालक और उसके बेटे पर मुकदमा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

भदोही जिले में एक आयुर्वेद अस्पताल एवं पंचकर्म केंद्र में एक नर्स से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सालय के संचालक,...

भदोही: पुलिस अधिकारी बनकर ‘बरामद’ बेटी का मेडिकल परीक्षण कराने के नाम पर ठगे 12 हजार रुपये, मुकदमा दर्ज

राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद दवरा ‘चंदा चोरी’ का ‘नाटक’ करने पर मुकदमा दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

वाराणसी, दिल्ली में अयोध्या के राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा चोरी मामले की तरफ ध्यान खींचने के लिये संसद...

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने माफी मांगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर देशवासियों से सार्वजनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group