Tuesday, August 4, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बिजनौर: अभिनेता मुश्ताक खान के अपहरणकर्ताओं ने शक्ति कपूर के अपहरण की भी की थी कोशिश

admin by admin
December 15, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

बिजनौर, फिल्म अभिनेता मुश्ताक मोहम्मद खान को दिल्ली हवाई अड्डे से अगवा करने, बिजनौर में बंधक बनाने और फिरौती मांगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश अन्य अभिनेताओं को भी फर्जी कार्यक्रमों में आमंत्रित करने के नाम पर अगवा करने की साजिश रच रहे थे।

बिजनौर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक झा ने बताया कि अभिनेता मुश्ताक मोहम्‍मद खान के इवेंट मैनेजर शिवम यादव ने नौ दिसंबर को बिजनौर कोतवाली में तहरीर दी थी कि राहुल सैनी ने 15 अक्टूबर को मेरठ में एक कार्यक्रम में मुश्ताक को बुलाने के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में 25 हजार रुपये और हवाई जहाज का टिकट भेजा था।

इसके मुताबिक, 20 नवंबर को मुश्ताक जब दिल्ली हवाई अड्डे आए तो एक कैब चालक उन्हें लेने पहुंचा जो उन्हें मेरठ- दिल्ली के बीच शिकंजी की प्रसिद्ध एक दुकान पर ले गया।

पुलिस ने कहा कि खान को जबरन दूसरी गाड़ी में बैठाया गया, जिसमें और लोग भी उनके साथ बैठे। पुलिस ने बताया कि इसके बाद अभिनेता को धमकाया गया और बताया गया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और उन्हें इस मामले में शामिल अपराधी लवी उर्फ राहुल सैनी के घर पर बंधक बनाकर रखा गया है।

अधिकारी ने बताया, “बंधक बनाए जाने के दौरान अपहरणकर्ताओं ने मुश्ताक खान के बैंक खाते का विवरण और पासवर्ड ले लिया। 20 नवंबर की रात को आरोपी ने शराब पी और सो गया। अगली सुबह मुश्ताक खान भागने में कामयाब रहे और मोहल्ला चाहशीरी की एक मस्जिद में पहुंचे, जहां स्थानीय लोगों ने उनके परिवार से संपर्क किया और उन्हें घर वापस भेजे में मदद की।”

अधिकारी ने बताया, “21 नवंबर को अपहरणकर्ताओं ने मेरठ और मुजफ्फरनगर में खरीदारी करते समय मुश्ताक खान के बैंक खाते से 2.2 लाख रुपये निकाल लिए। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्यों की पहचान सार्थक चौधरी, सबीउद्दीन, अजीम और शशांक के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 1.04 लाख रुपये भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य फिल्मी कलाकारों का अपहरण करने के लिए कार्यक्रम में बुलाने के नाम पर अग्रिम भुगतान और हवाई टिकट भेजते हैं।

जांच में यह भी पता चला है कि अभिनेता शक्ति कपूर को इसी तरह के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पांच लाख रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन अधिक अग्रिम राशि मांगने के कारण बात नहीं बन सकी।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह गिरोह अन्य फिल्मी सितारों के अपहरण में भी शामिल था। लवी सहित गिरोह के शेष सदस्यों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।

इस बीच, संबंधित घटनाक्रम में, हास्य कलाकार सुनील पाल के अपहरण में शामिल एक अपहरणकर्ता अर्जुन रविवार को मेरठ में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गया।

मेरठ पुलिस ने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए अर्जुन ने मेडिकल जांच के लिए ले जाए जाने के दौरान एक उपनिरीक्षक की पिस्तौल छीनकर भागने का प्रयास किया।

मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विपिन ताडा ने बताया कि इस पर पुलिस पार्टी द्वारा उसका पीछा किया गया और पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त ने पुलिस टीम पर गोलीबारी की और जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त को गोली लगी है। घायल अवस्था में उसे तुरन्त अस्पताल ले जाया गया है।

एसएसपी ने बताया कि सुनील पाल वाले मामले में पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो और सवा दो लाख रुपये तथा मोबाइल बरामद किया था।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस अब उसके साथियों की तलाश कर रही है, क्योंकि उनका मानना है कि अपहरण में शामिल गिरोह बिजनौर में स्थित है। अधिकारियों ने आगे के बयानों के लिए पीड़ितों से भी संपर्क किया है और मामले की जांच जारी है।

Tags: शक्ति कपूर के अपहरण की भी की थी कोशिश
Previous Post

शाहजहांपुर में भाजपा के झंडे के दुरुपयोग के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

Next Post

प्राविधिक शिक्षा विभाग में धांधली के आरोप: बोले मंत्री, मीडिया और सोशल मीडिया पर मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश

Related Posts

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता
उत्तर प्रदेश

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

August 4, 2026
Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत
उत्तर प्रदेश

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

August 4, 2026
कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

August 4, 2026
उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत
उत्तर प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

August 4, 2026
Next Post

प्राविधिक शिक्षा विभाग में धांधली के आरोप: बोले मंत्री, मीडिया और सोशल मीडिया पर मेरी राजनीतिक हत्या की साजिश

Recent Posts

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

अयोध्या: कैंट रेलवे स्टेशन पर झपटमारी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जीआरपी ने भेजा जेल

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी, लूट व झपटमारी जैसी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे...

Watch, अविमुक्तेश्वरानंद मामले सदन में बोले आदित्यनाथ हर व्यक्ति खुद को शंकराचार्य नहीं बता सकता

उप्र विधानसभा में हंगामे के बीच लोकसेवा अधिकरण (संशोधन) समेत 11 विधेयक पारित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को मानसून सत्र के दूसरे दिन मुख्‍य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों...

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

Prayagraj में युवक और उसकी दो दिव्यांग पत्नियों के बीच खूनी संघर्ष, तीनों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

प्रयागराज के शाहगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक किराये के मकान में तीन लोगों की हत्या कर दी गई।...

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

कन्नौज में मेज पर प्रधानाध्यापक के सोने और बच्चों के मोबाइल पर गेम खेलने का वीडियो वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

कन्नौज जिले के तिरवा क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल में प्रधानाध्यापक के मेज पर सोने और कक्षा में विद्यार्थियों...

उप्र विधानसभा का विशेष सत्र 30 अप्रैल को आहूत

विधानसभा अध्यक्ष ने सपा विधायक सचिन यादव पूरे सत्र के लिए किया निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों के हंगामे के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group