Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर: ITI की पीएचडी छात्रा ने एसीपी मोहसिन खान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, एसीपी मुख्यालय से हुए संबंद्ध

admin by admin
December 12, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

कानपुर, आईआईटी से पीएचडी की तैयारी कर रही एक युवती ने शहर में एसीपी साइबर क्राइम/कलक्टरगंज के पद पर तैनात रहे मोहसिन खान पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि एसीपी शादीशुदा होने के बावजूद खुद को कुंवारा बता उससे नजदीकियां बनाई। फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला संज्ञान में आने के बाद एसीपी को तत्काल प्रभाव से लखनऊ मुख्यालय से संबंद्ध कर दिया गया।

इसके साथ मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी गई है। डीसीपी साउथ अंकिता शर्मा, एडीसीपी ट्रैफिक अर्चना सिंह, एसीपी कल्याणपुर अभिषेक पांडेय, इंस्पेक्टर कल्याणपुर सुधीर सिंह और साइबर का एक टेक्निकल कर्मी शामिल किया गया है।  जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने बताया कि जुलाई 2024 में कानपुर में तैनाती के दौरान मोहसिन आईआईटी से साइबर क्राइम इनवेस्टिगेशन एंड साइबर क्रिमिनोलॉजी से पीएचडी करने लगे। आरोप है कि पढ़ाई के दौरान उनकी पहचान मूलरूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती से हुई। जो चौथे सेमेस्टर से पीएचडी कर रही है। मोहसिन ने शादीशुदा होते हुए भी खुद को कुंवारा बता युवती से नजदीकियां बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। कुछ दिन बाद युवती को मोहसिन के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया। इसपर मोहसिन ने उसे पत्नी से तलाक होने की बात कहकर रिलेशन में जुड़े रहने को कहा। उसने आश्वासन दिया कि जल्द ही उनका तलाक हो जाएगा, उसके बाद वह शादी कर लेगा।

बता दे, मूलरूप से लखनऊ निवासी मोहसिन खान 2013 बैच के पीपीएस अफसर हैं। 12 दिसंबर 2023 को उनकी पोस्टिंग कानपुर कमिश्नरेट में हुई थी। मोहसिन खान को एसीपी कलक्टरगंज के साथ एसीपी साइबर क्राइम की भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह आगरा में सीओ ताज सुरक्षा के पद पर तैनात हुआ करते थे।

Tags: एसीपी मोहसिन खान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
Previous Post

Watch, अयोध्या: रामर्चना में देश के विख्यात कवियों ने सुनाई श्रीराम पर रचना; राम की कचहरी में,पैरवी नहीं होती…

Next Post

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर परीक्षा; 1,14,813 के सापेक्ष 2884 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Related Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना
उत्तर प्रदेश

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

August 1, 2026
अदालत की अवमानना मामले में बिजनौर जिलाधिकारी के खिलाफ जमानती वारंट जारी
उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 2013 की भर्ती प्रक्रिया से हुई प्रधानाचार्यों की नियुक्तियां बहाल कीं

August 1, 2026
मायावती के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और अखिलेश ने उन्हें बधाई दी
उत्तर प्रदेश

विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने 25 सीटों पर तय किए उम्मीदवार: मायावती

August 1, 2026
Next Post

अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में स्नातक सेमेस्टर परीक्षा; 1,14,813 के सापेक्ष 2884 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Recent Posts

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

अपहरण के मामले में अनावश्यक जांच जारी रखने पर हाईकोर्ट ने लगाया उप्र सरकार पर जुर्माना

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश ने कोडीन सिरप मामले में सुनवाई से खुद को अलग किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

प्रयागराज, कोडीन युक्त सिरप मामले में याचिकाकर्ता के न्यायाधीश से संपर्क करने के प्रयास के बाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group