Saturday, September 19, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

जालौन में पुलिस एवं कृषि विभाग का साझा अभियान; भारी मात्रा में नकली डीएपी बरामद, पांच लोग गिरफ्तार

admin by admin
December 1, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

जालौन जिले में पुलिस एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने एक साझा अभियान के तहत नकली डीएपी (डाई-अमोनियम फॉस्फेट) बोरियों में भरकर किसानों को बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया और भारी मात्रा में नकली डीएपी बरामद किया। पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

जालौन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के एक संयुक्त कार्य बल ने जिले में नकली डीएपी के प्रचलन को रोकने के लिए कार्रवाई की।

अधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई नदी गांव स्थित निखिल खाद भंडार से बड़े पैमाने पर नकली डीएपी निर्माण इकाई के संचालन के बारे में मिली सूचना के आधार पर की गई। नदी गांव कोतवाली और विशेष अभियान समूह (एसओजी) के अधिकारियों वाली टीम ने शनिवार को छापेमारी की, जो रविवार तक जारी रही।

उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने गोदाम से 224 बैग नकली डीएपी, एक ट्रक में मिले 616 बैग और एक पिकअप से जब्त 57 बैग समेत भारी मात्रा में नकली डीएपी बरामद की।

अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा अधिकारियों को खाली डीएपी बैग, सिलाई मशीन और अन्य संबंधित उपकरण मिले।जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आदित्य राठौर (नदी गांव कोतवाली), गोविंद तिवारी (कोच कोतवाली), धर्मेंद्र गुप्ता (मंडी गेट), अनुराग याग्निक (उरई) और विकास चतुर्वेदी (नया पटेल नगर) के रूप में हुई है, जिन्हें नकली डीएपी बनाने और बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी इफको डीएपी के नाम से नकली खाद की पैकेजिंग कर रहे थे और इसे न केवल जालौन बल्कि पड़ोसी जिलों और यहां तक कि मध्यप्रदेश में भी वितरित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Tags: जालौन में पुलिस एवं कृषि विभाग का साझा अभियान
Previous Post

बलिया: मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट लगने से युवती की मौत

Next Post

नागपुर में कठाले कुलसम्मेलन में बोले भागवत- हर दंपति को कम से कम तीन बच्चे पैदा..

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

September 19, 2026
उत्तर प्रदेश

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

September 19, 2026
Next Post

नागपुर में कठाले कुलसम्मेलन में बोले भागवत- हर दंपति को कम से कम तीन बच्चे पैदा..

Recent Posts

बलिया में वृद्ध महिला, दिव्यांग युवती की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद (सराय भारती) गांव में एक वृद्ध महिला और उसकी दिव्यांग व दृष्टिबाधित...

संत कबीर नगर में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान सपा सांसद की गाड़ी पर पथराव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

संत कबीर नगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र में गणेश मूर्ति के विसर्जन की शोभायात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा)...

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक शुल्क का रास्ता साफ

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े ‘Lindsey O. Graham Sanctioning Russia and Iran...

लखनऊ में रोडवेज एसी बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

लखनऊ में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात कानपुर-हरदोई रिंग रोड के पास एक वातानुकूलित रोडवेज बस में आग लग गई। विभाग की...

झांसी में ड्रग्स के नाम पर वसूली के दौरान युवक की मौत, सिपाही समेत 8 गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 19, 2026
0

झांसी के प्रेमनगर क्षेत्र में 21 वर्षीय परवेज अली की मौत के मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद घटना...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group