Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्‍च न्‍यायालय के फैसले से मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ

admin by admin
November 26, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ खंडपीठ की मंजूरी मिलने के बाद अयोध्या जिले के मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने का रास्ता अब साफ हो गया है। सोमवार को इलाहाबाद उच्‍च न्‍यायालय की लखनऊ पीठ में मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र से 2022 में निर्वाचित हुए अवधेश प्रसाद के निर्वाचन को चुनौती देने वाली दो याचिकाएं वापस ले ली गईं।

लोकसभा के लिए निर्वाचित होने पर प्रसाद द्वारा विधानसभा से इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

मिल्कीपुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोरखनाथ और एक अन्य याचिकाकर्ता ने अपनी याचिकाएं वापस लेने की पीठ से अनुमति मांगी थी, जिसे मंजूर करते हुए उच्च न्यायालय ने दोनों याचिकाओं को वापस लेने के आधार पर खारिज कर दिया। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की एकल पीठ ने गोरखनाथ और शिव मूर्ति की दो अलग-अलग याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई करते हुए पारित किया।

पूर्व की सुनवाई में याचिका वापसी संबंधी अर्जी न्यायालय के समक्ष जब सुनवाई के लिए प्रस्तुत हुई थी तो प्रतिवादी के अधिवक्ता ने आपत्ति जताते हुए दलील दी कि उक्त अर्जी को तय प्रक्रिया का पालन किए बगैर ही दाखिल कर दिया गया है। कहा गया कि वापसी की उक्त अर्जी की प्रति सभी प्रतिवादियों को उपलब्ध नहीं कराई गई है और न ही उक्त अर्जी का नियमानुसार ‘ऑफिशियल गजट’ में प्रकाशन कराया गया है।

न्यायालय ने इस दलील को सही पाते हुए, याची के अधिवक्ता को आदेश दिया था कि वह वापसी के अर्जी की प्रति सभी प्रतिवादियों को उपलब्ध कराएं तथा नोटिस के प्रकाशन के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 के चुनाव में मिल्कीपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद से चुनाव हार गए थे। लेकिन गोरखनाथ ने नामांकन के दौरान अवधेश प्रसाद द्वारा दिये गये नोटरीकृत हलफनामे को दोषपूर्ण बताते हुए उनके निर्वाचन को चुनौती दी थी।

साथ ही पीठ ने 26 अप्रैल 2022 को उक्त याचिका पर सुनवाई के बाद याचिकाकर्ता की अंतरिम राहत की अर्जी खारिज कर दी थी। इसी चुनाव को लेकर शिव मूर्ति की ओर से एक अन्य चुनाव याचिका भी दाखिल की गई थी।

इस बीच, अवधेश प्रसाद 2024 के लोकसभा चुनाव में फैजाबाद (अयोध्या) संसदीय क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद निर्वाचित हुए और विधानसभा सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। प्रसाद के त्यागपत्र के बाद रिक्त हुई मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने 15 अक्टूबर को नयी दिल्ली में उत्तर प्रदेश विधानसभा की नौ सीट पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की थी लेकिन आयोग ने राज्य की मिल्कीपुर सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा नहीं की। कुमार ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि अदालत में मामला लंबित होने के कारण इस सीट पर उपचुनाव नहीं कराया जा रहा है।

पूर्व भाजपा विधायक गोरखनाथ ने 15 अक्टूबर को ही कहा था कि वह मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव कराने का रास्ता साफ करने के लिए सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ उच्च न्यायालय से मुकदमा वापस लेंगे।

Tags: उपचुनाव का रास्ता साफ
Previous Post

एक साथ तीन पूड़ियां खाने के बाद दम घुटने से छात्र की मौत

Next Post

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को चाकू मारकर किया घायल

Related Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत
उत्तर प्रदेश

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

July 30, 2026
बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

July 30, 2026
बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान
उत्तर प्रदेश

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

July 30, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

July 30, 2026
Next Post

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह के दौरान दुल्हन को चाकू मारकर किया घायल

Recent Posts

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

बरेली में पत्नी की प्रताड़ना से त्रस्त होकर आत्मदाह करने वाले मस्जिद के मुअज्जिन की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में कथित रूप से अपनी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर आत्मदाह करने वाले...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

अमेठी में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में पुलिस...

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

बलरामपुर में यूरिया के लिए 100 फुट ऊंची टंकी पर चढ़कर बायोमीट्रिक सत्यापन करा रहे किसान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

बलरामपुर जिले के हरैया इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां महिलाओं, बुजर्गों और किसानों...

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group