Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

हिमाचल में गर्मायी समोसा राजनीति, भाजपा विधायक ने सुक्खू के लिए 11 समोसे दिए ऑनलाइन आर्डर

admin by admin
November 9, 2024
in देश, राजनीति
0

हिमाचल प्रदेश में समोसा राजनीति के गर्माने के साथ ही एक भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए 11 समोसे ‘ऑनलाइन आर्डर’ किये हैं।

एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री के लिए मंगाये गये समोसे चूकवश उनके सुरक्षाकर्मियों को खिला दिए जाने की घटना की सीआईडी जांच को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए हमीरपुर के भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने शनिवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा की।

वैसे कांग्रेस ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसी किसी जांच का आदेश नहीं दिया है और यह सीआईडी की अंदरूनी मामला हो सकता है। एक शीर्ष सीआईडी अधिकारी ने भी कहा कि इस घटना की औपचारिक जांच का आदेश नहीं दिया गया है।

शर्मा ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ‘‘राज्य पहले ही बेरोजगारी, वित्तीय संकट, कर्मचारियों की पेंशन में देरी और डीए भत्ते के बकाया जैसी समस्याओं से जूझ रहा है , ऐसे समय में मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए लाये गये समोसे पर सीआईडी ​​जांच के आदेश देना बेहद निराशाजनक है।’’

उन्होंने कहा कि जब इस पर्वतीय राज्य के लोग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं तब सरकार को ऐसे छोटे मामलों के बजाय असली मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘ इसी के विरूद्ध मैंने मुख्यमंत्री को 11 समोसे भेजे हैं ताकि मैं उन्हें याद दिला सकूं कि लोगों की असली समस्याओं का हल करना अधिक जरूरी है।

शिमला में 21 अक्टूबर को सुक्खू सीआईडी ​​मुख्यालय में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे जहां उनके लिए लाये गये समोसे और केक उनके कर्मचारियों को परोस दिये गये थे।

इसके बाद सीआईडी ​​अधिकारियों ने इस मामले की जांच का आदेश दिया। जांच रिपोर्ट पर एक वरिष्ठ अधिकारी ने टिप्पणी की कि यह कृत्य सरकार और सीआईडी ​​विरोधी है।

धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस सरकार ने देश में हिमाचल प्रदेश को हास्यास्पद बना दिया है। दोनों ही विधायक सुक्खू के मुखर आलोचक जाने जाते हैं। ये दोनों कांग्रेस के बागियों एवं निर्दलीय विधायकों समेत उन विधायक में शामिल थे जिन्होंने इस साल के प्रारंभ में राज्यसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के विरूद्ध वोट डाला था। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गये एवं उपचुनाव जीत गये।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और कांगड़ा से सांसद राजीव भारद्वाज ने पूछा कि समोसे के साथ डिब्बे में ऐसा क्या था, जिसके कारण सरकार को जांच के आदेश देने पड़े।

भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश इकाई ने शनिवार को शिमला में समोसे बांटे तथा गंभीर मामलों की अनदेखी करने एवं मामूली विषयों की जांच कराने को लेकर सरकार के खिलाफ नारे लगाये।

प्रदेश भाजयुमो अध्यक्ष तिलक राज ने कहा कि लोग सरकार से नाखुश हैं, शिक्षित एवं बेराजगार युवाओं के पास नौकरियां नहीं हैं लेकिन सीआईडी (मुख्यमंत्री को) समोसे नहीं परोसे जाने की जांच कर रही है।

प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी करण नंदा ने सरकार को सभी मोर्चों पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘देवभूमि’ के रूप में चर्चित हिमाचल प्रदेश अब शौचालय कर, मालढुलाई कर और समोसे की जांच जैसे गलत वजहों से खबरों में है।

दूसरी तरफ कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर मुख्यमंत्री को बस राजनीतिक रूप से परेशान करने के लिए इस विवाद को उठाने का आरोप लगाया। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा राज्य सरकार को नुकसान पहुंचाने पर तुली हुई है।

मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ने ऐसी किसी जांच का आदेश नहीं दिया है और यह सीआईडी ​​का आंतरिक मामला हो सकता है, एजेंसी ने भी यही रुख अपनाया है।

शुक्रवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा था कि जांच समोसे के बारे में नहीं थी जैसा कि मीडिया ने पेश किया है, बल्कि यह अधिकारियों के ‘खराब आचरण’ का पता लगाने के लिए थी।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस मुद्दे को लेकर उन पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के हमले को भी ‘बचकाना’ करार दिया। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद से ही भाजपा कांग्रेस सरकार को बदनाम करने का अभियान चला रही है।

सीआईडी ​​महानिदेशक रंजन ओझा ने कल कहा था, ‘‘न तो हमने कोई नोटिस जारी किया है और न ही कोई स्पष्टीकरण मांगा है। मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। हमने केवल स्पष्टीकरण मांगा कि क्या हुआ था और एक लिखित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। हमारा किसी के खिलाफ कार्रवाई करने का कोई इरादा नहीं है।

Tags: 11 समोसे दिए ऑनलाइन आर्डर
Previous Post

कानपुर: कोचिंग में नाबालिग छात्रा से दो शिक्षकों ने किया दुष्कर्म, दो वर्ष से वीडियो बनाकर करते रहे ब्लैकमेल, पुलिस ने दबोचा

Next Post

भदोही: महिला का शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Related Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
देश

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post

भदोही: महिला का शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने का आरोपी गिरफ्तार

Recent Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में...

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को एक नई वेब-आधारित कॉलिंग सुविधा शुरू करने की...

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह काला सागर तट के पास एक वाणिज्यिक पोत पर सवार...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group