Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अम्बेडकरनगर: आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ 2021 में हिरासत में हुई मौत का मामला; फिर से जांच करने का निर्देश

admin by admin
November 4, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

अम्बेडकरनगर जिले की एक अदालत ने 2021 में 36 वर्षीय एक व्यक्ति की हिरासत में हुई मौत के मामले को सुनवाई के लिए फिर से खोलने का आदेश दिया और यह भी कहा कि इसकी जांच ‘‘अधूरी’’ तथा ‘‘दोषपूर्ण’’ प्रतीत होती है। इस मामले में आठ पुलिसकर्मी हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

अदालत के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी अकबरपुर को मामले की जांच करने का निर्देश दिया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) सुधा यादव की अदालत ने जियाउद्दीन के शव पर मिले गहरी चोट के निशानों का उल्लेख करते हुए पुलिस की इस दलील को खारिज कर दिया कि उसकी (जियाउद्दीन) मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई थी।

अदालत ने चार अक्टूबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘जियाउद्दीन की उम्र 36 वर्ष बताई गई है तथा अतीत में उसे कोई गंभीर बीमारी होने का कोई साक्ष्य नहीं है, न ही उसके द्वारा शराब या मादक पदार्थ का सेवन किए जाने का कोई उल्लेख है, जिससे उसकी मौत हुई हो। इन बिंदुओं पर पुलिस द्वारा की गई जांच अधूरी और दोषपूर्ण प्रतीत होती है।’’

पुलिस हिरासत में 24 मार्च 2021 को मौत का यह मामला आंबेडकर नगर जिले का है। सम्मनपुर थाने में पुलिस हिरासत में जियाउद्दीन की मौत के संबंध में 26 मार्च 2021 को थाने के आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने लूटपाट के एक मामले में जियाउद्दीन को सम्मनपुर थाने में हिरासत में रखा था। मृतक के भाई शहाबुद्दीन की शिकायत पर सभी आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या और अपहरण का मामला दर्ज किया गया। शहाबुद्दीन ने आरोप लगाया था कि उसके भाई को थाने में लगातार पीटा गया और अगले दिन जब उसकी हालत बिगड़ी तो पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा कि हालांकि अधिकारी हिरासत में किसी भी तरह की यातना से इनकार करते रहे, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जियाउद्दीन के शरीर पर मिले गहरी चोट के निशानों ने आठ पुलिसकर्मियों के खिलाफ संदेह पैदा कर दिया है।

जांच अधिकारी बीरेंद्र बहादुर सिंह ने दो अक्टूबर 2022 को अपनी रिपोर्ट में हिरासत में मौत के मामले के आरोपी सभी पुलिसकर्मियों को दोषमुक्त बताया था और कहा था कि मौत दिल का दौरा पड़ने के कारण हुई।

इसके बाद शहाबुद्दीन ने पुलिस की अंतिम रिपोर्ट के खिलाफ अदालत में याचिका दायर की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जियाउद्दीन के शरीर पर गहरी चोट के निशान होने की बात कही गई थी।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘वादी द्वारा प्रस्तुत याचिका स्वीकार की जाती है, और मामले में अन्वेषक द्वारा प्रस्तुत अंतिम रिपोर्ट तदनुसार खारिज की जाती है।’’

आदेश में कहा गया कि आंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया जाता है कि वह वादी द्वारा उठाई गई आपत्ति और उपरोक्त टिप्पणियों के मद्देनजर अपनी निगरानी में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस उपाधीक्षक स्तर के एक अधिकारी को नियुक्त करें।

आंबेडकर नगर के पुलिस अधीक्षक कौस्तभ ने बताया कि अकबरपुर के क्षेत्राधिकारी (नगर) देवेंद्र मौर्य को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। हिरासत में मौत के आरोपी सभी आठ पुलिसकर्मी वर्तमान में पुलिस में कार्यरत हैं।

Tags: हिरासत में हुई मौत का मामला
Previous Post

लखनऊ में विधान भवन के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Next Post

आगरा में भारत का लड़ाकू विमान क्रैश; दोनों पायलट ने कूदकर बचाई जान

Related Posts

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

July 28, 2026
आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

July 28, 2026
Next Post

आगरा में भारत का लड़ाकू विमान क्रैश; दोनों पायलट ने कूदकर बचाई जान

Recent Posts

राष्ट्रमंडल खेलों का रंगारंग भव्य शुभारंभ, ग्लासगो में जुटे 74 देशों के खिलाड़ी

Commonwealth Games: शर्मिला ने जीता स्वर्ण, ज्ञानेश्वरी और सर्वेश को रजत, बिंद्यारानी ने कांस्य पदक पर जमाया कब्जा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

ग्लास्गो, शर्मिला धनकर ने महिला शॉट पुट एफ57 स्पर्धा में स्वर्ण पदक के साथ इतिहास रचा जबकि भारोत्तोलक ज्ञानेश्वरी यादव...

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

देवरिया जिले में फर्जी शादी रचाकर हरियाणा के एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख दस हजार रुपये ठगने...

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बेसिक शिक्षा विभाग में अब निदेशालय स्तर पर आयोजित प्रत्येक ऑनलाइन समीक्षा बैठक में मंडल स्तर से सहायक शिक्षा निदेशक...

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

गोरखपुर: नौका विहार में दो नावों की टक्कर, हादसे में युवक लखमुद्दीन की मौत, बच्चे समेत 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के रामगढ़ ताल झील में दो ‘स्पीडबोट’ की टक्कर में 20 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में देरी, मुख्य सचिव उच्च न्यायालय में हुए पेश

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 900 नयी अदालतों के गठन में हो रही देरी पर अदालत की सख्ती के बाद राज्य...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group