Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के चार्टर में होगे बदलाव

admin by admin
October 23, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

गांधीनगर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि उनका मंत्रालय चार महीने के भीतर नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के चार्टर में बदलाव करेगा, शाह ने यहां नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड के 14वें अखिल भारतीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर देश की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुसार नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड की भूमिका नहीं बदली गई तो वे अप्रासंगिक हो जाएंगे।

मंत्री ने कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि आज देश की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इन दोनों संगठनों की भूमिका पर पुनर्विचार करने की जरूरत है ताकि उन्हें और अधिक प्रासंगिक बनाया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि ये बदलाव चार महीने में लागू हो जाएंगे और इसमें कई नयी चीजें जोड़ी जाएंगी।

शाह ने कहा, ‘‘…हम इसे प्रासंगिक बनाएंगे और उपयोगी बनाने की कोशिश करेंगे तथा इसमें नयी चेतना, नया जीवन लाने की दिशा में काम करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि अगर किसी संगठन का चार्टर पचास साल तक नहीं बदला जाता है, तो संगठन और चार्टर दोनों ही अप्रासंगिक हो जाते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भारत ने पिछले पचास वर्षों में आमूलचूल परिवर्तन देखे हैं। प्रौद्योगिकी की वजह से हमारी आवश्यकताएं बदल गई हैं और देश आगे बढ़ गया है। भले ही कोई युद्ध न हो, लेकिन (नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड) आपदा प्रबंधन और यातायात प्रबंधन से जुड़ सकते हैं।

शाह ने कुछ साल पहले पारित उच्चतम न्यायालय के एक फैसले पर भी आपत्ति जताई, जिसमें ‘‘नागरिक सुरक्षा और होमगार्ड को उनकी आय से जोड़ने का प्रयास किया गया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘(उनकी आय) समय रहते बढ़ाई जानी चाहिए, लेकिन मूल भावना सेवा की है। अगर हम इस भावना को फैसले के जरिए मार देते हैं, तो यह संगठन लगभग मृत हो जाएगा और एक साधारण नौकरी जैसा काम बनकर रह जाएगा।

शाह ने कहा कि होम गार्ड और नागरिक के वर्तमान चार्टर के अनुसार, इसके कर्मियों को युद्ध की आपात स्थितियों के लिए लोगों को तैयार करना, नागरिकों की रक्षा करना, युद्ध के प्रभावों से बचने के लिए लोगों को प्रशिक्षित करना, अहिंसक नागरिक प्रतिरोध के लिए सोच पैदा करना, समुदायों को संगठित करना और युद्ध से क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे की मरम्मत और मनोबल बढ़ाने में सहायता करना आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि दोनों संगठनों ने आपदा प्रबंधन में सराहनीय कार्य किया है, लेकिन उनके कर्मियों को प्रशिक्षण और सामूहिक दृष्टिकोण की आवश्यकता है तथा आपदा प्रबंधन में उनकी भूमिका चार्टर में परिभाषित की जानी चाहिए।

शाह ने कोविड-19 महामारी के दौरान होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा कर्मियों की सेवाओं के लिए उन्हें बधाई दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान सेवा करते हुए 27 जवानों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने कहा कि स्थानीय कानून व्यवस्था में सहायता के लिए उनके लिए एक खाका भी होना चाहिए।

शाह ने कहा कि उन्हें छात्रों के बीच में ही पढ़ाई छोड़ने की दर को कम करने और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए काम करके शिक्षा क्षेत्र में भी मदद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को इन संगठनों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से, सेवा को आय से जोड़ दिया गया…जैसे एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) और एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) समाज के सभी वर्गों के लोगों को आकर्षित करते हैं, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा में भी समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व होना चाहिए और उन्हें सेवा और देश के विकास और सुरक्षा का साधन बनना चाहिए।

Tags: चार्टर में होगे बदलाव
Previous Post

सोनभद्र जिले में महिला को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 2.90 लाख रुपये लूटे

Next Post

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप
अंतराष्ट्रीय

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

July 29, 2026
Next Post

लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ‘दुश्मन’...

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group