Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

न्यूजीलैंड ने पंत और सरफराज को आउट किया, भारत ने चाय तक छह विकेट पर 438 रन बनाये

admin by admin
October 19, 2024
in खेल, देश
0

बेंगलुरु, सरफराज खान की 150 रन की शानदार पारी के बाद ऋषभ पंत (99) एक बार फिर शतक से चूक गए जिससे न्यूजीलैंड ने चौथे दिन शनिवार को यहां चाय के विश्राम तक 438 रन पर भारत के छह विकेट झटक कर मैच में वापसी की।

पहली पारी में महज 46 रन पर आउट होने वाली भारतीय टीम के पास अब 82 रन की बढ़त है लेकिन दिन के दूसरे सत्र में तीन अहम विकेट झटक कर न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की श्रृंखला के शुरुआती टेस्ट में अपना पलड़ा थोड़ा भारी कर लिया।

लंच से पहले के सत्र में बारिश ने खेल में बाधा डाली। बारिश के कारण दूसरा सत्र दोपहर में एक बजकर 50 मिनट पर शुरू हुआ।

सरफराज और पंत ने चौथे विकेट के लिए 211 गेंद में 177 रन की साझेदारी के दौरान न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया। टेस्ट में यह सातवीं बार है जब पंत 90 के बाद आउट होकर शतक पूरा करने से चूक गये।

अपना पांचवां टेस्ट खेल रहे सरफराज ने दिन की शुरुआत 70 रन की। दिन के पहले घंटे में जब न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों को पिच से मदद मिल रही थी तब उन्होंने लेट कट के शानदार इस्तेमाल से उनकी घार को कुंद किया। न्यूजीलैंड के कप्तान ने जब गेंद स्पिनरों को थमाई तब मुंबई के इस बल्लेबाज ने स्वीप शॉट का शानदार इस्तेमाल कर आसानी से रन बटोरे।

उन्होंने टिम साउथी की गेंद पर बैकफुट पंच की मदद से कवर क्षेत्र में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया और फिर मैदान में दौड़ते हुए टेस्ट करियर के पहले शतक का जश्न मनाया।

दिन की शुरुआत में जब सरफराज के साथ पंत बल्लेबाजी के लिए मैदान में आये तो भारतीय ड्रेसिंग रूम के साथ प्रशंसकों ने भी राहत की सांस ली। वह विकेटकीपिंग के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण मैच के तीसरे दिन मैदान से बाहर रहे थे।

पंत अपनी पारी की शुरुआत में थोड़े असहज लग रहे थे। इस बीच विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने रन आउट का मौका गंवाकर उन्हें आसान जीवन दान दिया। दिन की शुरुआत में तेज गेंदबाजों की मुफीद परिस्थितियों से पार पाने के बाद पंत ने साउथी की गेंद को दर्शकों के पास भेजने के बाद एजाज पटेल के एक ही ओवर में  दो छक्के लगाकर अपनी फिटनेस की चिंताओं को दूर किया।

उन्होंने ग्लेन फिलिप्स के खिलाफ चौका लगा 55 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद बारिश ने मैच में खलल डाला और मैच लगभग दो घंटे तक रुका रहा जिसमें 40 मिनट लंच का विश्राम शामिल था।

बारिश के बाद जब खेल दोबारा शुरू हुआ तो पंत ने बायें हाथ के स्पिनर रचिन रविंद्र के खिलाफ दो छक्के लगाये। पंत ने जब आक्रामक रूख अपनाया तो दूसरे छोर से सरफराज संभल कर बल्लेबाजी करने लगे।

न्यूजीलैंड ने इस दौरान भारतीय पारी के 80 ओवर के बार नयी गेंद लेने का फैसला किया और यह टीम के लिए कारगर साबित हुए। उसके तेज गेंदबाजों ने सरफराज और पंत को स्विंग से परेशान किया।

टिम साउथी ने सरफराज को आउट कर पंत के साथ उनकी 177 रन की साझेदारी को तोड़ा तो वहीं विलियम ओ’राउरकी ने पंत और लोकेश राहुल (12) को चलता कर भारत की परेशानी बढ़ा दी। गेंद पंत के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकेटों से टकरा गयी जबकि राहुल विकेटकीपर ब्लंडेल द्वारा लपके गये।

Tags: भारत ने चाय तक छह विकेट पर 438 रन
Previous Post

जौनपुर जिले में थाने में फंदे पर लटका हुआ मिला आरोपी का शव

Next Post

गाजीपुर में लेखपाल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Related Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन
अयोध्या

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी
देश

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

July 29, 2026
यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क
अंतराष्ट्रीय

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

July 29, 2026
Next Post

गाजीपुर में लेखपाल 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Recent Posts

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

Sawan : 30 जुलाई से शुरू होगा सावन; भोलेनाथ की भक्ति से गूंजेगा सावन

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र महीनों में से एक माना जाता है। हिंदी पंचांग...

देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 23 जुलाई की एक सोशल मीडिया पोस्ट को कुछ समय के लिए हटाने के मामले में...

व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे ऐप के लिए ‘सिम-बाइंडिंग’ की समयसीमा 31 दिसंबर तक बढ़ी

WhatsApp Web हुआ और स्मार्ट, अब ब्राउज़र से कॉल और कॉल ट्रांसफर दोनों संभव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

मेटा के स्वामित्व वाले त्वरित संदेश सेवा मंच व्हाट्सऐप ने मंगलवार को एक नई वेब-आधारित कॉलिंग सुविधा शुरू करने की...

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

यूक्रेन में वाणिज्यिक जहाज पर सवार 13 भारतीयों की सुरक्षा को लेकर दूतावास सतर्क

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बुधवार को कहा कि वह काला सागर तट के पास एक वाणिज्यिक पोत पर सवार...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

अमेठी में नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेठी जिले के जायस क्षेत्र में बुधवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group