Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में विवादित स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, पुलिस बल तैनात

admin by admin
October 6, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोंडा जिले में रविवार को एक विवादित स्थान पर दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के प्रयास में दो समुदायों के बीच तनाव पैदा हो गया। एक अधिकारी ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आयोजक को हिरासत में लेकर प्रतिमा को वहां से हटवा दिया और मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

अपर जिलाधिकारी (एडीएम) आलोक कुमार ने बताया कि जिले के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में जमदरा ग्राम पंचायत के उज्जैनी जमाल गांव निवासी दया प्रकाश शुक्ला दर्जनों लोगों के साथ गांव में स्थित कब्रिस्तान के समीप दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने के लिए पहुंच गया। दूसरे समुदाय के लोगों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन को सूचित किया।

एडीएम ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर विवादित स्थान पर दुर्गा प्रतिमा रखने से मना किया तो लोगों ने नारेबाजी की और बलपूर्वक प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अड़े रहने के कारण आयोजक को हिरासत में लेते हुए पुलिस ने दुर्गा प्रतिमा को कब्जे में ले लिया। अधिकारी ने कहा कि मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।

कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) देवेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 2022 में भी आयोजकों ने विवादित स्थल पर मूर्ति रखने का प्रयास किया था और उस समय भी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। उन्होंने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।

इस बीच आयोजक दया प्रकाश शुक्ला ने बताया, “कब्रिस्तान के पास काली माता के नाम पर जमीन स्थित है। ग्रामीण उसी जमीन पर मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित करना चाहते हैं। इसके लिए हमने उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया।”

उसने कहा कि एक अक्टूबर को इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति बृजराज सिंह और न्यायमूर्ति संगीता चंद्रा की खंडपीठ ने जिलाधिकारी को तीन अक्टूबर तक एसएचओ से रिपोर्ट प्राप्त कर मामले का निपटारा करने का आदेश दिया था।

ज़िलाधिकारी (डीएम) नेहा शर्मा ने इस संबंध में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “ प्रकरण में उनके स्तर से पूरी छानबीन करने के बाद नियत समय सीमा के अंदर विधि सम्मत आदेश पारित किया जा चुका है। आज प्रशासन की कार्रवाई उसी आदेश के आलोक में हुई है।”

उन्होंने कहा कि शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी दशा में नए स्थान पर न तो कोई प्रतिमा रखी जाएगी और न ही नई परम्परा शुरू की जाएगी।

डीएम ने लोगों से अपील किया, “वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। किसी ने भी बिना अनुमति नए और विवादित स्थान पर प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की तो विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Tags: प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव
Previous Post

अयोध्या में खाद्य सुरक्षा प्रवर्तन दल ने रोबोट रेस्टोरेंट सहित 10 नमूने को जाँच हेतु प्रयोगशाला भेजा

Next Post

बांदा में चाचा ने सजायाफ्ता भतीजे की गोली मारकर हत्या की

Related Posts

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

July 29, 2026
कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज
उत्तर प्रदेश

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

July 29, 2026
संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका
उत्तर प्रदेश

संत कबीरनगर कचहरी में एक परिवार ने की आत्मदाह की कोशिश, पुलिसकर्मियों ने रोका

July 29, 2026
देर से ही सही, 10 साल की जेल,10 करोड़ जुर्माना, पेपर लीक (संशोधन) विधेयक को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी, 2024 में बने कानून में संशोधन
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी की फेसबुक पोस्ट हटाने पर मेटा ने मांगी माफी, वैश्विक लोक नीति प्रमुख को तलब

July 29, 2026
Next Post

बांदा में चाचा ने सजायाफ्ता भतीजे की गोली मारकर हत्या की

Recent Posts

Ayodhya:  छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना  , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

Ayodhya: छत पर सोता रहा परिवार; बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को बनाया निशाना , लाखों के जेवर-नकदी साफ़

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

अयोध्या, पटरंगा थाना क्षेत्र के मिलगेट चौराहे पर मंगलवार रात बेखौफ चोरों ने दो व्यापारियों के घरों को निशाना बनाते...

लखनऊ: किराया एग्रीमेंट (किराया अनुबंध) को पंजीकृत कराने पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी जल्द होगी कम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा; भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

वाराणसी, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को घोषणा की कि भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास...

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

कुशीनगर में पेड़ से लटके मिले नवविवाहित दंपति के शव, 6 महीना पहले की थी कोर्ट मैरिज

by Atul Narain Srivastava
July 29, 2026
0

कुशीनगर, जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में नवविवाहित दंपति के शव बुधवार को पेड़ से लटके...

Telegram  के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

Telegram के फाउंडर पावेल दुरोव को ‘इंटरनेशनल वॉन्टेड लिस्ट’ में शामिल करेगा रूस, आतंकवाद में मदद का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

रूस की मुख्य आंतरिक सुरक्षा एजेंसी ने बुधवार को कहा कि मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक पावेल डुरोव पर आतंकवाद...

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

Thailand में तीन भारतीय पर्यटकों के अपहरण के आरोप में पांच भारतीय गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

थाईलैंड में पांच भारतीय नागरिकों को अपने ही देश के तीन लोगों का अपहरण करने और उनकी रिहाई के लिए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group