Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बेरूत में Israel की एयर स्ट्राइक: हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला मारा गया; पूर्व में बेटी ज़ैनब नसरल्लाह की हुई थी मौत

admin by admin
September 28, 2024
in क्राइम, देश
0

इजरायल की तरफ से हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह को लेकर सबसे बड़ा दावा किया गया है। इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि हसन नसरल्ला अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा। इजरायली सेना के अरबी भाषी प्रवक्ता अवीचाय अद्रेई ने कहा कि इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की मौत की पुष्टि की गई है।

नसरल्लाह 32 वर्षों से ईरान समर्थित समूह का नेतृत्व कर रहा था। यह जानकारी सेना के अरबी भाषी प्रवक्ता अवीचाय अद्रेई ने दी। यह जानकारी एक दिन पहले बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में हिजबुल्लाह के मुख्यालय को निशाना बनाकर इजरायली हमले के बाद दी गई।

Just in: The IDF has blown up Hezbollah’s headquarters in Beirut. pic.twitter.com/jap01xRIXY

— Andy Ngo (@MrAndyNgo) September 27, 2024

नसरल्लाह को अली कराकी और अन्य हिज़्बुल्लाह कमांडरों के साथ मार दिया गया। इज़रायली सेना ने कहा कि नसरल्लाह कई इज़रायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या और यहूदी राज्य के खिलाफ़ हज़ारों आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए ज़िम्मेदार था।

सेना ने कहा कि आईडीएफ उन सभी को नुकसान पहुंचाना जारी रखेगा जो इजरायल के नागरिकों के खिलाफ आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं और इसमें शामिल हैं। नसरल्लाह की मौत लेबनान में ईरान समर्थित समूह के लिए सबसे बड़ा झटका है।

इजराइल की सेना ने कहा कि उसने बेरूत में हिजबुल्ला के केंद्रीय मुख्यालय पर हमला किया है। इजरायली सेना के प्रवक्ता डैनियल हगारी ने टेलीविजन पर यह घोषणा की। बेरूत में हुए विस्फोट के बाद आसमान में नारंगी और काले रंग के धुएं का गुबार छा गया। यह हमला ऐसे दिन किया गया, जब इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया है।

Hassan Nasrallah will no longer be able to terrorize the world.

— Israel Defense Forces (@IDF) September 28, 2024

साउथ बेरूत के इलाके में हिजबुल्लाह के गढ़ों को निशाना बनाकर किए गए एयर स्ट्राइक में हसन नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब नसरल्लाह की मौत हो गई है। हिजबुल्ला चीफ हसन नसरल्लाह को टारगेट कर इजरायल ने साउथ बेरूत पर दर्जनों बम बरसाए। नसरल्लाह की मौत को लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन हिजबुल्लाह के एक करीबी सूत्र ने रॉयटर्स को बताया कि वो उस वक्त वहां मौजूद नहीं थे। इज़राइल के चैनल 12 ने नसरल्लाह की बेटी ज़ैनब की मौत की खबर दी। हालांकि हिज़्बुल्लाह या लेबनानी अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Tags: हिजबुल्ला नेता हसन नसरल्ला मारा
Previous Post

बलिया में सरकार विरोधी नारेबाजी निजी तौर पर प्रैक्टिस के आरोप में अस्थि रोग विशेषज्ञ निलंबित

Next Post

उत्तर प्रदेश से पुरी जा रही बस के पलटने से चार लोगों की मौत और 30 व्यक्ति घायल

Related Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

July 31, 2026
Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India
अंतराष्ट्रीय

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

July 31, 2026
भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
Next Post

उत्तर प्रदेश से पुरी जा रही बस के पलटने से चार लोगों की मौत और 30 व्यक्ति घायल

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group