Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों में से दो पर 41 लाख रुपये का इनाम

admin by admin
September 24, 2024
in देश
0

नारायणपुर, छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में एक दिन पहले सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों में से दो पर कुल 41 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से एक की पहचान दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (डीकेएसजेडसी) के सदस्य रूपेश के रूप में हुई है और उसपर 25 लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि राज्य में इस साल सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया यह तीसरा डीकेएसजेडसी सदस्य था।

पुलिस ने सोमवार को बताया था कि छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र अंतरराज्यीय सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में एक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक महिला सहित तीन नक्सलियों को मार गिराया गया था।

बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मारे गए तीन नक्सलियों में से दो की पहचान रूपेश और जगदीश के रूप में हुई है। महिला नक्सली की पहचान की जा रही है। सुंदरराज ने बताया कि माओवादियों के डीकेएसजेडसी का सदस्य रूपेश माओवादियों के पश्चिमी सब जोन का उच्च पदस्थ कैडर था।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया, “रूपेश माओवादियों की कंपनी नंबर 10 का नेतृत्व कर रहा था और पड़ोसी महाराष्ट्र के गढ़चिरौली इलाके में सक्रिय था। उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था।

इससे पहले अप्रैल में बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में मुठभेड़ में डीकेएसजेडसी का सदस्य जोगन्ना मारा गया था। इसी संगठन का एक अन्य सदस्य रणधेर तीन सितंबर को दंतेवाड़ा जिले में मारा गया था। डीकेएसजेडसी छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के अलावा पड़ोसी आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, तेलंगाना और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में माओवादी गतिविधियों को अंजाम देता है।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि अन्य नक्सली जगदीश पड़ोसी मध्यप्रदेश के बालाघाट का निवासी था। वह डिवीजनल कमेटी मेंबर था। उस पर 16 लाख रुपये का इनाम था।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक एसएलआर (सेल्फ लोडिंग राइफल), एक इंसास राइफल, एक 12 बोर बंदूक, विस्फोटक और दैनिक उपयोग की वस्तुएं तथा अन्य माओवादी सामान बरामद किया गया।

सुंदरराज ने बताया कि इस वर्ष अब तक बस्तर संभाग में अलग-अलग मुठभेड़ों में कुल 157 नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं तथा 663 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 656 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

Tags: छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों
Previous Post

कानपुर: भारत-बांग्लादेश के टेस्ट मैच के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, विरोध करने वाले 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Next Post

अमेठी में ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

अमेठी में ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Recent Posts

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group