Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कानपुर: भारत-बांग्लादेश के टेस्ट मैच के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम, विरोध करने वाले 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

admin by admin
September 24, 2024
in खेल, देश
0

कानपुर, कानपुर के ‘इंटरनेशनल ग्रीन पार्क स्टेडियम’ में 27 सितंबर से खेले जाने वाले दूसरे भारत-बांग्लादेश टेस्ट मैच के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने मैच के विरोध के तौर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम के सामने निषेधाज्ञा की अवहेलना करते हुए सड़क अवरुद्ध कर ‘हवन’ आयोजित करने तथा यातायात बाधित करने के आरोप में सोमवार को अखिल भारतीय हिंदू महासभा के 20 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के मंगलवार शाम तक कानपुर पहुंचने की संभावना है। अति विशिष्ट आगंतुकों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कानपुर के अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) हरीश चंदर ने पीटीआई—भाषा को बताया कि मैच की सुरक्षा—व्यवस्था के इंतजाम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों सहित पर्याप्त पुलिस बल की मांग की गई है।

उन्होंने कहा, ‘हम सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हमें पर्याप्त पुलिस बल मिल जाएगा।अधिकारी ने कहा कि वह खुफिया ब्यूरो (आईबी) और राज्य खुफिया एजेंसियों सहित केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ समन्वय कर रहे हैं ताकि हर खतरे से निपटने के लिए सूचनाएं साझा की जा सकें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कड़ी नजर रखने का फैसला किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा।

ग्रीन पार्क स्टेडियम और होटल लैंड मार्क को सेक्टर, जोन और सब-जोन में विभाजित किया गया है और इसका नियंत्रण क्रमशः डीसीपी, एडीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को दिया गया है। कानपुर पूर्वी के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्रवण कुमार सिंह को पूरे आयोजन का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

एसीपी हरीश चंदर ने कहा कि कोतवाली पुलिस ने विरोध के तौर पर ग्रीन पार्क स्टेडियम के गेट नंबर 10 बी के सामने सड़क को अवरुद्ध कर ‘हवन’ आयोजित करने के लिए ‘अखिल भारतीय हिंदू महासभा’ के राकेश मिश्रा समेत 20 सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 189 (2) (गैरकानूनी सभा), 191 (2) (दंगा), 223 (लोक सेवक द्वारा दिए गए आदेश की अवहेलना) और 285 (किसी भी सार्वजनिक रास्ते में किसी व्यक्ति को बाधा पहुंचाना या चोट पहुंचाना) के तहत दर्ज की गई है।

Tags: 20 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Previous Post

इलाहाबाद उच्च न्यायालय: एससी एसटी अधिनियम का दुरुपयोग रोकने की व्यवस्था करना जरूरी; सर्कुलर जारी करने का निर्देश

Next Post

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों में से दो पर 41 लाख रुपये का इनाम

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

September 15, 2026
देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
Next Post

छत्तीसगढ़ : मुठभेड़ में मारे गए तीन नक्सलियों में से दो पर 41 लाख रुपये का इनाम

Recent Posts

Vishwakarma Puja 2026: 17 सितंबर को होगी पूजा, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

हिंदू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और दिव्य इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर...

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group