Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

मथुरा में लव-जिहाद: नाबालिग लड़की को अगवा करने के लिए छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

admin by admin
September 22, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

मथुरा जिले में एक नाबालिग हिन्दू लड़की को कथित तौर पर अगवा करने के लिए एक नाबालिग लड़के और उसके परिजन समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नाबालिग और लड़की दोनों लापता हैं। राया थाने के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि कटैला गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की और उसी गांव में रहने वाला आरोपी नाबालिग राया कस्बे के इण्टर कॉलेज एक साथ पढ़ते थे।

उन्होंने बताया कि दोनों की आयु 17 वर्ष बताई गई है। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव में ही रहने वाला दूसरे समुदाय का 17 वर्षीय लड़का इस महीने 17 सितंबर को उनकी लड़की को बहला-फुसलाकर ले गया।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपी लड़का उनकी बेटी का धर्म परिवर्तन कराना चाहता है और निकाह करने के लिए ही उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर 19 सितंबर को लड़के और उसके पांच परिजनों के खिलाफ अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा आरोपी की तलाश की जा रही है।

क्षेत्रीय पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि हम अभी निश्चित तौर पर यह नहीं कह सकते कि कथित रूप से ‘लव-जिहाद’ जैसा कोई मामला है। उन्होंने बताया कि अभी यह तय नहीं हो पाया है कि वे दोनों साथ-साथ ही घर से गायब हुए हैं।

वर्मा ने बताया कि आरोपी लड़के के भी सभी संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और लड़की की बरामदगी और उसके बयानों के आधार पर पता चलेगा कि उसके गायब होने में आरोपी लड़के की क्या भूमिका है।

Tags: मथुरा में लव-जिहाद
Previous Post

महाराजगंज: नेपाल घूमने गई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर से गैंगरेप, नेपाल पुलिस नेआरोपियों की ली 7 दिन की रिमांड

Next Post

मप्र में रेल पटरियों पर दस डेटोनेटर फटा, रुकी मिलिट्री स्पेशल ट्रेन, जांच जारी, कोहरा या धुंध से समय लगाये जाते है डेटोनेटर

Related Posts

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार
क्राइम

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

July 31, 2026
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
Next Post

मप्र में रेल पटरियों पर दस डेटोनेटर फटा, रुकी मिलिट्री स्पेशल ट्रेन, जांच जारी, कोहरा या धुंध से समय लगाये जाते है डेटोनेटर

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group