Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य देने के बाद चार विकेट झटके, भारत जीत के नजदीक, पंत, गिल के शतक

admin by admin
September 21, 2024
in खेल, देश
0

चेन्नई, ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने महीनों की निराशा, आशंका और बैचेनी को शतकों के साथ मिटाते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया ।

भारत के लिये पंत ने 109 और शुभमन गिल ने नाबाद 119 रन बनाये । दोनों ने चौथे विकेट के लिये 167 रन की साझेदारी की जिसकी बदौलत भारत ने कल के स्कोर तीन विकेट पर 81 रन से आगे खेलते हुए चार विकेट पर 287 रन पर पारी घोषित की । भारत के पास कुल 514 रन की बढत हो गई जिससे बांग्लादेश को 515 रन का दुरूह लक्ष्य मिला । इससे पहले बांग्लादेश की टीम दूसरे दिन 149 रन पर आउट हो गई थी ।

बांग्लादेश ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 158 रन बना लिये थे जब खराब रोशनी के कारण खेल चार बजकर 25 मिनट पर ही रोकना पड़ा । बांग्लादेश को अभी भी हार को टालने के लिये 357 रन बनाने हैं और पूरे दो दिन का खेल बाकी है ।

कप्तान नजमुल हुसैन शंटो (51) और शाकिब अल हसन (पांच) क्रीज पर हैं । बांग्लादेशी बल्लेबाज अगर स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को संभलकर खेलते तो उनकी स्थिति बेहतर हो सकती थी । अश्विन ने 63 रन देकर तीन विकेट लिये ।

तीसरे दिन का खेल गिल और पंत के नाम रहा । दोनों युवा बल्लेबाज व्यक्तिगत स्तर पर चुनौतियों से जूझते हुए पारंपरिक क्रिकेट की कसौटी पर खरे उतरे ।

दिसंबर 2022 में कार हादसे के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले पंत ने छठा टेस्ट शतक सिर्फ 124 गेंद में पूरा किया । उन्होंने किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वाधिक टेस्ट शतक के अपने ‘थाला’ (बड़े भाई ) महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड की भी बराबरी की ।

पंत ने 109 रन बनाये जिसमें 13 चौके और चार छक्के शामिल थे । वहीं गिल ने पांचवां टेस्ट शतक जड़ते हुए 176 गेंद की अपनी पारी में दस चौके और चार छक्के जड़े । दोनों ने चौथे विकेट के लिये 217 गेंद में 167 रन जोड़े ।

पंत ने छठा टेस्ट शतक पूरा होने के बाद आंखें बंद करके ऊपर देखते हुए हवा में बल्ला लहराया । शायद वह ईश्वर को क्रिकेट के मैदान पर वापसी या उस हादसे के बाद एक तरह से पुनर्जन्म के लिये धन्यवाद दे रहे थे । गिल दूर से उन्हें देखते रहे और उसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया ।

गिल ने पंत की तरह भले ही शारीरिक समस्यायें नहीं झेली हो लेकिन मानसिक रूप से वह भी आत्मविश्वास के लिये जूझ रहे थे । इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम टेस्ट में शतक लगाकर उन्होंने अपने आलोचकों को जवाब दिया ।पंत को 72 रन के स्कोर पर शाकिब की गेंद पर शंटो ने जीवनदान भी दिया । इसके बाद उन्होंने तिहरे अंक को छुआ लेकिन मेहदी हसन मिराज को रिटर्न कैच देकर पवेलियन लौटे ।

गिल ने केएल राहुल के साथ पांचवें विकेट के लिये 51 गेंद में 53 रन जोड़े ।

बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में बेहतर शुरूआत की । जाकिर हसन (33) और शादमान इस्लाम ( 35) ने हालांकि क्रीज पर जमने के बाद गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर विकेट गंवा दिये ।

शंटो ने हालांकि अश्विन को तीन छक्के लगाये और 56 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया ।

Tags: चार विकेट झटके
Previous Post

केदारनाथ मंदिर तक जाने वाली सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद रोकी गई तीर्थयात्रा

Next Post

आयकर विभाग: प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास (डीटीवीएसवी) योजना, 2024 के लिए नियमों और प्रपत्रों को अधिसूचित किया; घोषणा पत्र देने वालों को कम निपटान राशि देनी होगी

Related Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

July 29, 2026
महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार
देश

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

July 29, 2026
Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
Next Post

आयकर विभाग: प्रत्यक्ष कर विवाद से विश्वास (डीटीवीएसवी) योजना, 2024 के लिए नियमों और प्रपत्रों को अधिसूचित किया; घोषणा पत्र देने वालों को कम निपटान राशि देनी होगी

Recent Posts

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

अमेरिका एवं सऊदी अरब ने इराक में ईरान समर्थित लड़ाकों के ठिकानों पर किया हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका और सऊदी अरब की सेनाओं ने इराक में उन ठिकानों पर संयुक्त...

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

महाराष्ट्र : जालना में जीएसटी अधिकारी और सलाहकार रिश्वत लेते गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

महाराष्ट्र के जालना जिले में 44 वर्षीय महिला जीएसटी अधिकारी और एक निजी कर सलाहकार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी)...

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

हरदोई में तेरहवी भोज के दौरान कीटनाशक मिले खाने से 12 लोग बीमार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

हरदोई जिले के एक गांव में किसी व्यक्ति की मौत के बाद आयोजित तेरहवी भोज में कथित रूप से कीटनाशक...

नोएडा: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक बलात्कार करने वाले दो गिरफ्तार

बलिया में छात्रा से अश्लील हरकत करने का आरोपी शिक्षक निलंबित

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 29, 2026
0

बलिया जिले के पकड़ी क्षेत्र में एक सरकारी उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक को कक्षा छह की एक छात्रा...

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group