Thursday, July 30, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

केदारनाथ मंदिर तक जाने वाली सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद रोकी गई तीर्थयात्रा

admin by admin
September 21, 2024
in देश
0

केदारनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर जंगल चट्टी के निकट सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के कारण शनिवार को तीर्थयात्रा रोक दी गई।

रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि केदारनाथ से लौट रहे तीर्थयात्रियों के साथ-साथ गौरीकुंड और सोनप्रयाग से मंदिर के लिए रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों को सड़क का 10-15 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त होने के बाद रोक दिया गया।

उन्होंने कहा कि सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के बाद मार्ग पर आवाजाही फिर से शुरू कर दी जाएगी। एसपी ने बताया कि इस बीच केदारनाथ से लौटते समय फंसे तीर्थयात्रियों तथा मंदिर दर्शन के लिए गौरीकुंड और सोनप्रयाग में इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को लाने के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह सड़क टूटने की सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वहां पहुंच गईं।

कोंडे ने कहा कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी भी वैकल्पिक मार्ग तैयार करने में मदद कर रहे हैं। एसपी ने बताया कि जंगल चट्टी के पास पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त होने के बाद किसी भी तीर्थयात्री को सोनप्रयाग और गौरीकुंड से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि जब वैकल्पिक मार्ग तैयार हो जाएगा तो सबसे पहले मंदिर से नीचे आने वाले तीर्थयात्रियों को निकाला जाएगा।

कोंडे ने कहा कि केदारनाथ पैदल जाने वाले तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने उनसे अनुरोध किया है कि वे जहां हैं वहीं रहें तथा सोनप्रयाग या गौरीकुंड की ओर न जाएं, जहां सुविधाएं सीमित हैं।

एसपी ने बताया कि उन्हें फाटा, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग और श्रीनगर जैसे स्थानों पर रहने या पहले आसपास के अन्य स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि हवाई मार्ग से तीर्थयात्रा निर्बाध रूप से जारी है।

Tags: हिस्सा क्षतिग्रस्त होने
Previous Post

गुजरात के सूरत जिले में रेल पटरी से छेड़छाड़, रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता से दुर्घटना टली

Next Post

भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य देने के बाद चार विकेट झटके, भारत जीत के नजदीक, पंत, गिल के शतक

Related Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी
देश

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

July 30, 2026
अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला
अंतराष्ट्रीय

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

July 30, 2026
कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत
अंतराष्ट्रीय

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

July 30, 2026
Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां
अंतराष्ट्रीय

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

July 29, 2026
Next Post

भारत ने बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य देने के बाद चार विकेट झटके, भारत जीत के नजदीक, पंत, गिल के शतक

Recent Posts

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

बीरभूम में पत्थर व्यापारी के घर पुलिस की बड़ी रेड: 28 करोड़ नकद और 15 किलो सोना बरामद, बोरियों में भरी मिली नकदी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने फरार पत्थर व्यापारी टुल्लू मंडल के प्रबंधक और करीबी रिश्तेदार को बृहस्पतिवार...

अमेरिका ने जहाज M/V Ever Lovely पर हमले के जवाब में ईरान पर किया हमला

ईरान के अमेरिकी सैन्य अड्डे पर मिसाइल दागने के बाद, अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

अमेरिकी सेना ने बृहस्पतिवार तड़के कहा कि उसने जॉर्डन में स्थित एक अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरान के मिसाइल हमले...

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

कुवैत: ईरान के हमले में चीनी कंपनी की इमारत क्षतिग्रस्त, एक कर्मचारी की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

कुवैत की सेना ने कहा कि ईरान के एक हमले में एक चीनी कंपनी की इमारत निशाना बनी, जिसमें एक...

आयुष विभाग में हड़कंप: हाईकोर्ट सख्त, बिना कारण ट्रांसफर रद्द करना गैरकानूनी, शासन को 8 हफ्ते में फैसला लेने का आदेश

वादी और वकीलों पर हमले के मामले में चार अधिवक्ताओं के लखनऊ की अदालतों में प्रवेश पर प्रतिबंध

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

लखनऊ, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक वादी और दिल्ली से आए वकीलों की जिला अदालत परिसर में पिटाई के मामले...

मेरठ में शख्स की चाकू मारकर हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

मऊ जिले में ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 30, 2026
0

मऊ, जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group