Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कच्चे तेल में सुस्ती बनी रही तो घट सकते हैं पेट्रोल, डीजल के दाम

admin by admin
September 12, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नयी दिल्ली, कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतें मामूली रूप से सुधरने से पहले तीन साल के निचले स्तर पर आ गईं लेकिन घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती तभी संभव है जब कच्चा तेल निचले स्तर पर बना रहे। उद्योग सूत्रों और अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह बात कही।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा मंगलवार को 70 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था। दिसंबर, 2021 के बाद पहली बार ऐसा हुआ। लेकिन फ्रैंकाइन तूफान आने से मेक्सिको की खाड़ी में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित होने से कच्चा तेल फिर से चढ़ गया। बृहस्पतिवार को ब्रेंट क्रूड 71 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर रहा जबकि वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट बढ़कर 68 डॉलर के करीब पहुंच गया।

अधिकारियों ने कहा कि अगर कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहता है तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों को संशोधित किया जाएगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस साल की शुरुआत में चुनाव-पूर्व कटौती को छोड़कर अब दो साल से अधिक समय से स्थिर हैं।

पेट्रोलियम सचिव पंकज जैन ने यहां एक कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा कि यदि अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतें निरंतर कम होती हैं तो पेट्रोलियम कंपनियां ईंधन की कीमतों को कम करने के बारे में उचित निर्णय लेंगी।

उद्योग सूत्रों ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों ईंधन खुदरा विक्रेता कंपनियां पेट्रोल और डीजल पर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं, लेकिन कीमतों में कटौती का फैसला करने से पहले वे कीमतों में सुधार की प्रवृत्ति सुनिश्चित करना चाहती हैं।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पेट्रोलियम विपणन कंपनियां ऐसी स्थिति नहीं चाहती हैं कि वे कीमतों में कटौती करें और अंतरराष्ट्रीय कीमतों में बढ़ोतरी हो जाए।’’

ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज ने उम्मीद जताई है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती करेंगी।

एमके ग्लोबल ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में एक महीने के लिए आदर्श आचार संहिता लागू है। ऐसे में हमें दिवाली के आसपास और महाराष्ट्र चुनाव की आदर्श आचार संहिता से पहले कटौती होने की उम्मीद है। पेट्रोल और डीजल पर दो-दो रुपये प्रति लीटर की कटौती हो सकती है।’’

भारत अपनी पेट्रोलियम जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात करता है और इसका ईंधन मूल्य निर्धारण अंतरराष्ट्रीय दरों के हिसाब से होता है।

पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने मूल्य निर्धारण की स्वतंत्रता होने के बावजूद 2021 के अंत से लागत के अनुरूप कीमतों में संशोधन नहीं किया है। उन्होंने आम चुनावों से ठीक पहले कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की और फिर दरों को स्थिर कर दिया।

राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल का भाव 87.62 रुपये प्रति लीटर है।

Tags: घट सकते हैं पेट्रोलडीजल के दाम
Previous Post

मंडी में मुस्लिमों ने मस्जिद के अनधिकृत हिस्से को किया ध्वस्त; पुलिस कार्रवाई के खिलाफ बंद का आह्वान

Next Post

कानपुर-दिल्ली हाईवे पर नग्न अवस्था में मिली सिर कटी महिला की लाश; पुलिस की हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी

Related Posts

क्राइम

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

September 14, 2026
देश

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

September 14, 2026
अंतराष्ट्रीय

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

September 13, 2026
अंतराष्ट्रीय

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

September 13, 2026
Next Post

कानपुर-दिल्ली हाईवे पर नग्न अवस्था में मिली सिर कटी महिला की लाश; पुलिस की हाईवे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच जारी

Recent Posts

बलिया GRP ने नाबालिग लड़की के अपहरण एवं दुष्कर्म आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

बलिया जिले में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस से चार महीने पहले 14 वर्ष की एक लड़की को...

दिशा सालियान मौत मामले में CBI ने दर्ज की FIR, बॉम्बे हाईकोर्ट की फटकार के बाद शुरू हुई जांच

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के...

India Women Asia Cup 2026: श्रीलंका को हराकर भारत 8वीं बार चैंपियन, मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से किया इनकार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रन...

जम्मू-कश्मीर के रियासी में मिनी बस पलटने से दो लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में सोमवार को एक मिनी बस के पलट जाने के बाद दो लोगों की मौत हो...

sanketik photo

महराजगंज जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 14, 2026
0

महराजगंज जिले में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group