Sunday, August 9, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुजरात के भरूच में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर सांप्रदायिक झड़प में दो लोग घायल, 17 हिरासत में

admin by admin
September 11, 2024
in देश
0

गुजरात में भरूच जिले के एक इलाके में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों के लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें दो व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोकुल नगर इलाके में मंगलवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में 17 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दंगाइयों को तितर-बितर किया। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

भरूच के पुलिस अधीक्षक मयूर चावड़ा ने कहा कि दोनों पक्षों के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और एक-दूसरे पर पथराव करने लगे, जिससे दो व्यक्ति घायल हो गए और कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

चावड़ा ने बताया कि एक समुदाय के लोगों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और हिंसा में शामिल दूसरे समुदाय के 17 लोगों को हिरासत में लिया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘गोकुल नगर में मंगलवार रात धार्मिक झंडा लगाने के मुद्दे पर दो अलग-अलग धर्मों के लोगों के बीच झगड़ा हो गया था। हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को तितर-बितर किया। पथराव में दो लोग घायल हो गए हैं।”

सूत्रों के अनुसार, गोकुल नगर में दोनों समुदाय के लोगों की मिश्रित आबादी है और यहां स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब एक समुदाय के कुछ लोगों ने ईद-ए-मिलाद त्योहार के मद्देनजर इलाके में रात में धार्मिक झंडे और बैनर लगाने शुरू किए थे।

चावड़ा ने कहा, ‘‘हमने हिंसा में शामिल होने के आरोप में 20 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और पूछताछ के लिए उनमें से 17 को हिरासत में लिया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।”

गुजरात के सूरत में रविवार को इसी तरह की घटना हुई थी, जहां कुछ लोगों ने भगवान गणेश के पंडाल पर पथराव किया जिसके बाद हिंसक झड़प हुई थी।

पुलिस ने इस मामले में 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और छह नाबालिगों को हिरासत में लिया था।

Tags: सांप्रदायिक झड़प
Previous Post

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता की छठी मंजिल से गिरने से मौत

Next Post

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Related Posts

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला
अंतराष्ट्रीय

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

August 9, 2026
Watch, योगी आदित्यनाथ का सपा पर हमला: साल 2017 से पहले लोग ‘माफिया’ और ‘मच्छरों’ से परेशान थे
उत्तर प्रदेश

Kakori Train Action की शताब्दी पर गरजे सीएम योगी, पूर्व जो लोग सत्ता में आए क्रांतिकारियों को बताया डकैत

August 9, 2026
झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार समझौते तक पहुंचने में नाकाम
देश

झारखंड में छात्रों का 16वें दिन विरोध-प्रदर्शन जारी, सरकार समझौते तक पहुंचने में नाकाम

August 9, 2026
Canada में भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के सात माह बाद उसका फरार साथी गिरफ़्तार
अंतराष्ट्रीय

Canada में भारतीय महिला हिमांशी खुराना की हत्या के सात माह बाद उसका फरार साथी गिरफ़्तार

August 9, 2026
Next Post

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश होने का अनुमान, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Recent Posts

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की अरामको रिफाइनरी पर किया ड्रोन हमला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

यमन के हूती विद्रोहियों ने रविवार को दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में एक तेल प्रतिष्ठान को निशाना बनाकर हमला किया। हूती...

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

Russia, Ukraine ने एक दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, सात की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

रूस और यूक्रेन ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को एक दूसरे के ठिकानों को ड्रोन और मिसाइल से निशाना बनाया।...

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

गोरखपुर में बिजली विभाग के ठेकेदार की निर्मम हत्या, तलवार से काटकर खेत में फेंका शव

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

गोरखपुर जिले के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव में बिजली विभाग के एक ठेकेदार की शनिवार शाम कथित तौर...

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

Ayodhya: रुदौली में कुत्ते के काटने के 17 दिन बाद 45 वर्षीय राज बहादुर की हुई मौत

by Atul Narain Srivastava
August 9, 2026
0

अयोध्या, रुदौली तहसील क्षेत्र के चका का पुरवा गांव निवासी 45 वर्षीय राज बहादुर लोधी पुत्र मूलचंद लोधी की शनिवार...

Nikita Rawal Kiss : रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल

Nikita Rawal Kiss : रेड कार्पेट पर मशहूर एक्ट्रेस को फीमेल फैन ने अचानक किया Kiss! VIDEO वायरल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 9, 2026
0

हाल ही में एक इवेंट के दौरान एक्ट्रेस निकिता रावल के साथ एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group