Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Surat में गणेश प्रतिमा को खंडित: गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी की कार्रवाई बनी मिसाल; पत्थरबाजों पर पुलिस का एक्शन; Bulldozer भी दौड़ा

admin by admin
September 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

गुजरात के सूरत शहर में गणपति उत्सव के दौरान कुछ लोगों ने एक पंडाल में पथराव किया जिससे भगवान गणेश की मूर्ति खंडित हो गई। इस घटना से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत होता देख गुजरात सरकार ने उपद्रवियों के खिलाफ जो सख्त कार्रवाई की वह अपने आप में मिसाल बन गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही देर रात को गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी घटनास्थल पर पहुँचे और स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था सभी के लिए समान है, शांति प्रिय गुजरात में अशांति फैलाने वालो को जरा भी नहीं बख्शा जाएगा। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश में छापेमारी शुरू की और सूरज उगने से पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने ट्वीट किया कि जैसा कि मैंने वादा किया था, सूरज उगने से पहले हमने पत्थरबाजों को पकड़ लिया है! उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि 6:30 am सूरत अपडेट।

जैसा कि मैंने वादा किया था, सूरज उगने से पहले हमने पत्थरबाजों को पकड़ लिया है!

6:30 am #सूरत अपडेट

यहाँ विवरण हैं:

⁃27 पत्थरबाज गिरफ्तार

⁃सीसीटीवी, वीडियो विजुअल्स, ड्रोन विजुअल्स और अन्य तकनीकी निगरानी कार्य अभी भी जारी है।

⁃सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी…

— Harsh Sanghavi (@sanghaviharsh) September 9, 2024

यहाँ विवरण हैं: 27 पत्थरबाज गिरफ्तार, सीसीटीवी, वीडियो विजुअल्स, ड्रोन विजुअल्स और अन्य तकनीकी निगरानी कार्य अभी भी जारी है। सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमारी टीमें पत्थरबाजों की पहचान करने और उन्हें सजा दिलाने के लिए पूरी रात काम कर रही थीं और अभी काम रही हैं। जय गणेश!!” बाद में उन्होंने मीडिया को दिये बयान में कहा कि जो कायदे में रहेगा वो फायदे में रहेगा।

कानून व्यवस्था सभी के लिए समान है, शांति प्रिय गुजरात में अशांति फैलाने वालो को जरा भी नहीं बख्शा जाएगा।#GujaratPolice pic.twitter.com/PUPfagp7iq

— Gujarat Police (@GujaratPolice) September 9, 2024

हम आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हैं वह दर्शा रहे हैं कि कैसे रात भर सूरत पुलिस उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन में जुटी रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियोज में देखा जा सकता है कि पुलिस उपद्रवियों को उनके घरों से लेकर जा रही है। कुछ उपद्रवी लंगड़ाते हुए पुलिस की गाड़ी में बैठने के लिए जाते दिख रहे हैं।

हम आपको यह भी बता दें कि रात को ही पंडाल में सबकुछ ठीक किया गया और खुद गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने लोगों के साथ गणेश आरती की और भजन गये। इससे हिंदू समुदाय में सुरक्षा का भरोसा जागा और उपद्रवियों के हौसले पस्त हुए। यही नहीं, सोमवार को सूरत नगर निगम ने उपद्रवियों के अनधिकृत निर्माणों पर बुलडोजर भी चला दिया।

इस कार्रवाई से स्पष्ट हो गया कि सूरत शहर के सामाजिक सद्भाव की सूरत बिगाड़ने की इजाजत किसी को नहीं दी जायेगी।

जिन लोगों ने मूर्ति पर पत्थर फेंके थे, उन पर भारतीय न्याय संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिनमें गैरकानूनी तरीके से एकत्र होना, किसी भी वर्ग के धर्म का अपमान करने के इरादे से पूजा स्थल को नुकसान पहुंचाना या अपवित्र करना, और किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को आहत करने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य करना शामिल है।

पुलिस ने कहा कि हिंसा में शामिल भीड़ के सदस्यों पर दंगा फैलाने, गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इन घटनाओं के सिलसिले में अब तक 32 लोगों को हिरासत में लिया गया है और दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, एक ऑटोरिक्शा में सवार कुछ उपद्रवियों ने गणेश पंडाल में पत्थर फेंके जिससे मूर्ति खंडित हो गई।

Tags: Bulldozer भी दौड़ा
Previous Post

UP के 69 हजार शिक्षक भर्ती; हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी रोक

Next Post

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को पटरी से उतारने की कोशिश, आतंकवाद रोधी दस्ते ने भी शुरू की जांच, जाने?

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

July 28, 2026
Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group