Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गोंडा में चलती कार में सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

admin by admin
September 9, 2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम
0

गोंडा जिले में एक दलित किशोरी के साथ दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक ने सोमवार को बताया कि शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली दलित महिला ने दो युवकों पर, अपनी 17 वर्षीय पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने के बहाने बुलाकर उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, शनिवार की देर शाम दलित महिला अपने पति व पुत्री के साथ किसी कार्यवश अपने रिश्तेदारी में गई थी। वहां पर पंतनगर मोहल्ला निवासी आरिफ और बलरामपुर जिले के नगर कोतवाली थाना क्षेत्र के भगौतीगंज निवासी रिजवान ने उसकी पुत्री को मोबाइल फोन दिलाने का झांसा देकर अपनी कार में बैठा लिया। उसे लेकर वे सर्कुलर रोड पर एक सुनसान स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ दोनों ने चलती कार में ही सामूहिक दुष्कर्म किया।

पाठक ने बताया कि इस बीच कार अनियंत्रित होकर बिजली के एक खंभे से टकरा गई जिसके बाद आरोपी कार को वहीं छोड़कर भाग गये। किसी तरह देर रात घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद रविवार को उसकी मां की तरफ से पुलिस में शिकायत की गई।

उन्होंने बताया कि प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर देर शाम उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण व अन्य कार्यवाही के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा जा रहा है।

पाठक ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरिफ ने अपने दोस्त से उसकी कार किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में जाने के लिए मांगी थी। घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है।

Tags: सामूहिक बलात्कार
Previous Post

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती

Next Post

आरजी कर अस्पताल मामला: प्रदर्शनकारी मशालें, राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे

Related Posts

उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

September 13, 2026
sanketik photo
उत्तर प्रदेश

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

वाराणसी में सीवर में रेत से भरी मिलीं बोरियां, पुलिस ने FIR दर्ज की

September 13, 2026
Next Post

आरजी कर अस्पताल मामला: प्रदर्शनकारी मशालें, राष्ट्रीय ध्वज लेकर सड़कों पर उतरे

Recent Posts

India-Nepal : बाढ़ प्रभावित नेपाल में संपर्क बहाल करने के लिए भारत ने भेजे 70 मीटर बेली पुल के हिस्से

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काठमांडू, भारत ने बाढ़ प्रभावित बेत्रावती क्षेत्र में संपर्क बहाल करने में मदद के लिए 70 मीटर लंबे बेली पुल...

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए अपने भतीजे आकाश...

Gonda : दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, बस ने बाइक को मारी टक्कर तो नाले में गिरी पिकअप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

गोंडा जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेश्याम राय ने रविवार को...

पत्तल बना कैनवास : पत्तल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत BRICS नेताओं की तस्वीरें

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

(बांका, बिहार), कला के लिए कैनवास बड़ा हो, यह जरूरी नहीं, कलाकार की कल्पना बड़ी होनी चाहिए। इसी सोच को...

sanketik photo

सीतापुर: मकान में आग लगने से 11 वर्षीय लड़के की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से झुलसीं

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

सीतापुर जिले के मिश्रिख क्षेत्र में रविवार को एक मकान में आग लगने के कारण 11 वर्षीय बच्चे की मौत...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group