Wednesday, July 29, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अमेरिका के जॉर्जिया में हाई स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने की गोलीबारी, चार लोगों की मौत; पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, प्यारे बच्चों को विक्षिप्त राक्षस ने हमसे छीन लिया

admin by admin
September 5, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

विंडर (अमेरिका), (एपी) अमेरिका के जॉर्जिया में एक हाई स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने बुधवार को गोलीबारी की जिससे चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक साल से अधिक समय पहले स्कूल में गोलीबारी की धमकी मिलने पर जॉर्जिया पुलिस ने इसी लड़के से पूछताछ की थी तब वह 13 वर्ष का था। लेकिन जांच अधिकारियों के पास उसकी गिरफ्तारी के लिए पर्याप्त सबूत नहीं थे।

जॉर्जिया जांच ब्यूरो के निदेशक क्रिस होजी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मृतकों में अपालाची हाई स्कूल के दो छात्र और दो शिक्षक शामिल हैं, जिनकी पहचान छात्र मेसन शरमरहॉर्न (14) और क्रिस्टियन एंगलो (14) तथा प्रशिक्षक रिचर्ड एस्पिवॉल (39) और क्रस्टिना इरीमी (53) के रूप में हुई है।

बैरो काउंटी के शेरिफ जुड स्मिथ ने कहा कि घटना में आठ विद्यार्थियों और एक शिक्षक समेत नौ अन्य लोग घायल भी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सभी के जल्द ठीक होने की उम्मीद है। विंडर अटलांटा से करीब एक घंटे की दूरी पर है।

छात्र (अब 14 वर्ष) को बृहस्पतिवार को क्षेत्रीय युवा सुधार गृह भेजा गया है। उसकी एक सहपाठी लीला सायरथ ने बताया कि वह (आरोपी) बीजगणित की कक्षा में फिर से आना चाहता था और स्कूल के उसके सहपाठियों ने जब उसके लिए दरवाजा नहीं खोला तो उसने छात्रों की ओर राइफल तान दी।

सायरथ ने बताया कि कुछ छात्र बंद दरवाजे को खोलने गए लेकिन वे दरवाजा खोलने के बजाय लौट आए। उसने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने कुछ देखा और इसी कारण उन्होंने दरवाजा नहीं खोला। जब मैंने खिड़की से झांककर देखा तो वह (आरोपी) मुड़ चुका था और गोलियां चलाने लगा। उसने बताया कि गणित के छात्र जमीन पर लेट गए और रेंगकर सुरक्षित जगह तलाशने लगे।

होजी ने बताया कि गोली चलने की सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों के भीतर स्कूल के दो अधिकारियों ने हमलावर छात्र को रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि संदिग्ध एक स्कूली छात्र है। उसने तुरंत आत्मसमर्पण कर दिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी छात्र पर वयस्क के समान हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने एक बयान में कहा कि मई 2023 में एफबीआई को किसी व्यक्ति से स्कूल में गोलीबारी के बारे में ऑनलाइन धमकी मिलने की सूचना मिली थी जिसके बाद छात्र से पूछताछ की गई थी। एफबीआई ने मामला जैकसन काउंअी में शेरिफ विभाग को सौंप दिया था जो बैरो काउंटी से सटा है।

शेरिफ के कार्यालय ने 13 वर्षीय लड़के और उसके पिता से पूछताछ की, जिन्होंने बताया कि घर में सिर्फ शिकार करने वाली बंदूक है लेकिन वह किशोर की पहुंच से बाहर है। किशोर ने भी ऐसी कोई ऑनलाइन धमकी देने की बात से इनकार किया।

शेरिफ कार्यालय ने स्थानीय स्कूलों को अलर्ट किया और किशोर के बारे में निरंतर निगरानी करने को कहा। एफबीआई ने बताया कि उस वक्त उसकी गिरफ्तारी या अतिरिक्त कार्रवाई के लिए कोई संभावित कारण नहीं था।

स्थानीय समाचार आउटलेट की खबर के अनुसार कानून प्रवर्तन ने बुधवार को जॉर्जिया के बेथलहम में किशोर के परिवार के घर की तलाशी ली। अधिकारियों ने बताया कि वे इस बात का पता लगा रहे हैं कि संदिग्ध को बंदूक कैसे मिली और वह बैरो काउंटी में स्कूल में कैसे घुसा?

इस दौरान बैरो काउंटी के शेरिफ जुड स्मिथ घटना की जानकारी देते हुए रो पड़े। उन्होंने कहा कि इसी जगह वह पले-बढ़े हैं और उनके बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने न्यू हैंपशायर में एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान कहा, ‘‘यह बहुत ही अपमानजनक है कि हमारे देश अमेरिका में हर दिन माता-पिता को अपने बच्चों को इस चिंता में स्कूल भेजना पड़ता है कि बच्चा जीवित घर लौट पाएगा या नहीं।’’

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक संदेश में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘‘इन प्यारे बच्चों को एक बीमार और विक्षिप्त राक्षस ने बहुत जल्दी हमसे छीन लिया।’

जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बयान में कहा, ‘‘यह एक ऐसा दिन है जिससे हर माता-पिता डरेंगे और इस दुखद घटना के कारण हर जगह जॉर्जिया के लोग अपने बच्चों को कसकर गले लगाएंगे और उन्हें खुद से दूर नहीं जाने देंगे।’

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) के अटलांटा कार्यालय ने कहा कि उसके अधिकारी स्कूल में मौजूद हैं और ‘‘स्थानीय कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय और सहयोग कर रहे हैं।

Tags: मेरिका के जॉर्जिया में हाई स्कूल
Previous Post

Peace Talks Putin: हम इस संघर्ष से जुड़े सभी मुद्दों को ईमानदारी से सुलझाना चाहते हैं, मुख्य रूप से चीन, ब्राजील और भारत की मध्यस्थता

Next Post

अयोध्या की कोतवाली नगर पुलिसने ब्लू स्टोन ज्वेलरी से सोने की चेन चुराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो महिला समेत तीन लोग हुए गिरफ्तार

Related Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस
देश

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

July 28, 2026
अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?
उत्तर प्रदेश

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

July 28, 2026
Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued
अंतराष्ट्रीय

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

July 28, 2026
बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार
क्राइम

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

July 28, 2026
Next Post

अयोध्या की कोतवाली नगर पुलिसने ब्लू स्टोन ज्वेलरी से सोने की चेन चुराने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, दो महिला समेत तीन लोग हुए गिरफ्तार

Recent Posts

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

Devanand के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, 70 की उम्र में ली अंतिम सांस

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दिग्गज अभिनेता देव आनंद और अभिनेत्री कल्पना कार्तिक के बेटे सुनील आनंद का लंदन में दिल का दौरा पड़ने से...

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही कैमरामैन दोस्त से की शादी, वीडियो हुआ वायरल, कानून से बचने के लिया U-Turn?

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

अमरोहा जिले की हसनपुर तहसील में तीन बहनों द्वारा एक ही युवक से विवाह करने का चर्चित मामला फर्जी निकला। तीन...

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

बरेली में गौशाला की आड़ में पार्क की जमीन पर अवैध कब्ज़ा; कामधेनु गौशाला पर BDA का चला बुलडोजर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

2010 में कोर्ट ने दिया था ध्वस्तीकरण का आदेश बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान के...

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी  कंप्यूटर Teacher  के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

Gorakhpur में ज्वैलरी कारोबारी के पोते की अपहरण के बाद हत्या, पड़ोसी कंप्यूटर Teacher के घर तहखाने से 10 साल के मासूम की मिली लाश!

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

गोरखपुर जिले के खजनी कस्बे में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 10 वर्षीय बच्चे की कथित रूप से...

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

फतेहपुर में इंटर कॉलेज के Gen–Alpha छात्रों का आंदोलन; सैकड़ों विद्यार्थियों का सुविधाओं की कमी को लेकर सफल विरोध प्रदर्शन

by Atul Narain Srivastava
July 28, 2026
0

फतेहपुर, कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में जंतर- मंतर पर छात्रों के हालिया ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन की तर्ज पर यहां...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group