अयोध्या में सीबीआई की छापेमारी के बाद हड़कम्प मच गया है। टीम के सदस्य सुबह 10 बजे से छापेमारी में जुटे हैं। सूत्रों की मानें तो कई कर्मचारियों को घर से बुलाकर पूछताछ की जा रही है।
टेंडर में ही नहीं बल्कि नियुक्ति में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
सबसे पहले मामले की शिकायत सदर बाजार के एक व्यक्ति ने की थी। काफी पत्राचार के बाद मामला सपा के पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने उठाया था।
मामला करोड़ो के ठेके में भ्रष्टाचार करने व सेलर और बायर की आईपी एड्रेस एक होने के संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ डिफेन्स को शिकायत की गई थी।