गाजियाबाद में एक व्यक्ति पत्नी और ससुराल वालों से परेशान व्यक्ति ने ‘जय श्री राम’ बोलकर लगाई फांसी

गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी समेत ससुराल वालों से परेशान होकर एक वीडियो बनाया और उसके बाद फांसी लगा ली। आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने ‘जय श्री राम’ कहते हुए शादी न करने की भी सलाह दी। आत्महत्या करने से पहले व्यक्ति ने वीडियो को व्हाट्सएप पर 12 लोगों को भेजा था। इसके बाद वह फंदे पर लटक गया। मृतक की पहचान गाजियाबाद निवासी जगजीत सिंह राणा (38) के रूप में हुई है। मरने से पहले उसने दो वीडियो बनाए थे।

पूरा मामला अंकुर विहार थाना क्षेत्र की डीएलएफ कॉलोनी का है. मूल रूप से जिला बुलंदशहर के सबदलपुर गांव निवासी जगजीत सिंह राणा यहां डीएलएफ कॉलोनी में रहते थे। सोमवार को जगजीत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से कुछ दिनों पहले ही पत्नी उमाकांत उर्फ गुड़िया अपने बच्चों को लेकर मायके चली गई थी। उसका मायका बुलंदशहर जिले के खुर्जा देहात क्षेत्र स्थित रूपबास पंचगाई गांव में है।

जानकारी के अनुसार, सूचना मिलने पर अंकुर विहार थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पंखे से लटके शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस को जगजीत सिंह राणा के मोबाइल से दो वीडियो मिले। पहला वीडियो 3.04 मिनट का है। इसमें जगजीत ने कहा- मैं अपने पूरे होशो-हवास में ये वीडियो अपलोड कर रहा हूं।

मुझे मेरी जान का खतरा है. पत्नी, घरवालों, उसकी बहनों और पूरे परिवार व रिश्तेदारों के द्वारा मुझे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया है। मुझ पर ऐसे-ऐसे इल्जाम लगाए जा रहे हैं कि मैं उन्हें सहन नहीं कर पा रहा हूं। सभी मुझे मानसिक रूप से टॉर्चर कर रहे हैं, जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। मैं किसी को समझा नहीं सकता कि मेरे साथ क्या हो रहा है. मैं सुसाइड करने जा रहा हूं।

मैं पुलिस-प्रशासन से गुजारिश करूंगा कि इनको कड़ी सजा दी जाए। मेरी प्रॉपर्टी में से एक सुईं बराबर हिस्सा भी इनको न दिया जाए। मेरे बच्चों को भी हिस्सा न दिया जाए, हो सकता है कि वो मेरे बच्चे भी न हों। मैं अब सहन नहीं कर पा रहा हूं। सहनशक्ति खत्म हो गई है। मेरा अनुरोध है कि मरने के बाद मेरा अंतिम संस्कार प्रशासन द्वारा किया जाए।

मेरे मां, बाप, भाई, बहन, पत्नी या किसी को भी मेरे मरने का चेहरा नहीं देखने दिया जाए, न ही मेरे पार्थिव शरीर को हाथ लगाने दिया जाए। मेरी बस यही इच्छा है. मैं सबसे दूर जा रहा हूं, मैं इन सबको खुश देखना चाह रहा हूं। राम-राम जी, इसके बाद 25 सेकंड की दूसरी वीडियो में जगजीत सिंह राणा पंखे पर फांसी के फंदे को गले में पहनते हुए कहता है कि सबके लिए ये मेरा लास्ट मैसेज है, जो भी देख रहे हैं। उसने कहा कि दुनिया में सब कुछ कर लेना, पर शादी मत करना. जय श्रीराम।

बता दें कि वीडियो में जगजीत सिंह राणा ने अपनी मौत के लिए पत्नी समेत सभी ससुराल वालों को जिम्मेदार ठहराया है। इस पूरे प्रकरण में एसीपी भास्कर वर्मा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। मृतक के परिजनों ने अभी कोई शिकायत पुलिस में नहीं की है. तहरीर आती है तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.