अयोध्या, उप कृषि निदेशक डॉ0 संजय कुमार त्रिपाठी विकास खण्ड तारुन में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर सहायक तकनीकी प्रवन्धक दिवाकर पाण्डेय एवं विवेका नन्द मिश्रा अनुपस्थित पाये गये।
कन्हैया लाल प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार तारून के द्वारा अवगत कराया गया कि उर्द प्रजाति आईपीयु ,1102 व मूंग की प्रजाति हीरा मात्रा 216 के बीज उपलब्ध है। इनके द्वारा बताया गया कि ढैचे के बीज की धनराशि 8912 रुपये अभी जमा नही हुएहै। उप कृषि निदेशक द्वारा निर्देशित किया गया कि इस धनराशि को दिनांक 28/6/2024 का राजकीय कोषागार में जमा करते हुए चालान की छाया प्रति जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में जमा कराया जाय।
सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) फार्म स्कूल एवं प्रर्दशनों का निरीक्षण किया गया।जिसमें सीहीपुर निवासी देवनरायन सिंह (फार्म स्कूल), इमिलिया में गोविन्द तिवारी ( (फार्म स्कूल एवं प्रदर्शन) में अशोक गुप्ता श्रीमती गुप्ता, शम्भू नाथ सिह अक्षय कुमार सिंह, रमेश मिश्रा आदि कृषकों ने सीधी बुवाई विधि( डीएसआर) से धान की बुआई की है।
बताया कि इस विधि से इस वर्ष 28 किसानों को प्रदर्शन हेतु धान की प्रजाति सांभा सब वन का बीज निशुल्क प्राप्त कराया गया जिससे किसानों को कम लागत में अधिक उपज प्राप्त हो सके।
उप निदेशक कृषि द्वारा बताया गया कि इसमें एक बीघे में लगभग 8 कुंतल धान की पैदावार होगी।निरीक्षण के दौरान बीटीएम विजय वर्मा, प्रेम प्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।


