Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

गुरुग्राम: ग्राहकों से धोखाधड़ी करने के आरोप में बीमा कंपनी के कर्मचारी पर मामला दर्ज

admin by admin
June 14, 2024
in देश
0

पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम में स्वास्थ्य बीमा कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, उस पर बीमा ‘पॉलिसी’ की खरीद या नवीनीकरण के नाम पर अपने निजी बैंक खाते में पैसे जमा कराने तथा जाली ‘बीमा पॉलिसी प्रमाणपत्र’ बनाकर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान लक्ष्य गुप्ता के रूप में हुई है, जो बीमा कंपनी में ‘रिलेशनशिप मैनेजर’ के पद पर कार्यरत है।

कंपनी की धोखाधड़ी नियंत्रण इकाई के प्रबंधक पुष्कर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार लक्ष्य ने जनवरी और फरवरी में 14 ग्राहकों से अपने बैंक खाते में कथित तौर पर 2.35 लाख रुपये जमा कराये थे।

पुष्कर ने अपनी शिकायत में कहा, ‘लक्ष्य गुप्ता पिछले साल नवंबर से ‘रिलेशनशिप मैनेजर’ के पद पर कंपनी में काम कर रहे हैं। ग्राहकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर कंपनी को पता चला कि आरोपी ने ग्राहकों को धोखा देकर उनसे बीमा की प्रीमियम राशि अपने बैंक खाते में जमा करा ली और ग्राहकों को उनकी ‘पॉलिसी’ जारी करने या नवीनीकरण के लिए अपने मोबाइल नंबर से जुड़ी ‘यूपीआई आईडी’ पर ‘यूपीआई’ के माध्यम से पैसे भेजने को कहा।’

उन्होंने कहा, ‘कंपनी ने आंतरिक सत्यापन कराया और पाया कि उन्होंने 14 से अधिक ग्राहकों से बीमा की प्रीमियम राशि के रूप में 2,35,230 रुपये अनधिकृत तरीके से अपने निजी बैंक खाते में जमा करा लिये थे।’

उन्होंने कहा कि आंतरिक जांच के दौरान कंपनी को यह भी पता चला कि आरोपी ने जाली बीमा ‘पॉलिसी’ प्रमाणपत्र कंपनी के नाम पर ग्राहकों को दिया था।

शिकायत के आधार पर गुप्ता के खिलाफ बृहस्पतिवार को सुशांत लोक पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘शिकायत के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

Tags: गुरुग्राम: ग्राहकों से धोखाधड़ी करने
Previous Post

यूपी में विधान परिषद के नवनिर्वाचित 13 सदस्यों ने सदस्यता ली शपथ

Next Post

फरार पूर्व बसपा MLC मोहम्मद इकबाल की सहारनपुर में ग्लोकल विश्वविद्यालय की 121 एकड़ जमीन और इमारत कुर्क

Related Posts

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू
अंतराष्ट्रीय

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

July 27, 2026
सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती
खेल

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

July 27, 2026
फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
Next Post

फरार पूर्व बसपा MLC मोहम्मद इकबाल की सहारनपुर में ग्लोकल विश्वविद्यालय की 121 एकड़ जमीन और इमारत कुर्क

Recent Posts

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

हापुड़: STF लखनऊ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, एक लाख का इनामी बदमाश दबोचा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

हापुड़, उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने रविवार सुबह हापुड़ ज़िले के पिलखुवा क्षेत्र से एक लाख रुपये...

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी में बवाल, सांप्रदायिक झड़प में एक की मौत, निषेधाज्ञा लागू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत से सटे नेपाल के सुनसरी जिले में सांप्रदायिक झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत...

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

संत कबीरनगर में घर के बाहर बैठे परिवार को ट्रक ने रौंदा, पति-पत्नी समेत चार की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

संत कबीरनगर जिले के कुर्थिया गांव में सोमवार सुबह एक बेकाबू ट्रक ने घर के बाहर खाट पर बैठे एक...

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

सूर्यवंशी-मयंक का बल्ला गरजा, भारत ने जिम्बाब्वे को 35 रन से हराया, सीरीज 5-0 से जीती

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

भारत ने 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की परिस्थितियों के अनुरूप खेली गई 81 रन की शानदार पारी और तेज...

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दिलाया पहला स्वर्ण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

ग्लास्गो, स्टार भारोत्तोलक साइखोम मीराबाई चानू ने रविवार को यहां ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में रिकॉर्ड वजन उठाते हुए महिलाओं के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group