Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

बैंक कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी का ऐलान, जानें

admin by admin
June 12, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

नई दिल्ली, महंगाई भत्ते को लेकर बैंक कर्मचारियों के लिए बेहद खुशी की खबर है। आईबीए ने महंगाई भत्ते को लेकर 15.97 फीसदी रेट तय कर दिया है। इसी आधार पर महंगाई भत्ता मई, जून और जुलाई 2024 के लिए यह 15.97% होगा।

इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) ने 10 जून, 2024 को जारी एक अधिसूचना में कहा है कि दिनांक 08.03.2024 के 12वें द्विपक्षीय समझौते के खंड 13 और 08.03.2024 के संयुक्त नोट के खंड 2 (i) के अनुसार, मई, जून और जुलाई 2024 के महीनों के लिए वर्कर और अधिकारी कर्मचारियों को देय महंगाई भत्ते की दर ‘वेतन’ का 15.97% होगी।

2024 में इतने फीसदी रह सकती है GDP

इसके साथ ही एक और गुड न्यूज यह है कि साल 2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.6 फीसदी के दर से विकास करेगी। विश्व बैंक ने 2024 के लिए भारत के जीडीपी अनुमान में बढ़ोतरी करते हुए कहा है कि मौजूदा वर्ष में भारत 6.6 फीसदी के दर से विकास करेगा।

इंडस्ट्रीयल वर्कर्स के लिए मार्च 2024 के आखिरी तक ऑल इंडिया एवरेज कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के जनवरी 2024 में 138.9, फरवरी 2024 में 139.2 और मार्च 2024 में 138.9 रहा। औसत सीपीआई 139 है और यह प्वाइंट्स नंबर के आधार पर 123.03 से 15.97 अधिक है। इस वजह से मई, जून और जुलाई 2024 के लिए महंगाई भत्ते में 0.24 अंकों की बढ़ोतरी की गई है।

इस साल मार्च में, आईबीए और बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 17% की वार्षिक वेतन वृद्धि पर सहमति व्यक्त की, एक ऐसा कदम जिसके परिणामस्वरूप सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के लिए लगभग 8,284 करोड़ रुपए का अतिरिक्त वार्षिक खर्च होगा। वेतन वृद्धि से लगभग 8 लाख बैंक कर्मचारियों को लाभ होगा, जो नवंबर 2022 से प्रभावी होगा।

अधिकारियों के वेतन संशोधन पर 9वें संयुक्त नोट के अनुसार वेतन संशोधन वृद्धि (वेतन पर्ची घटक) की कुल मात्रा 8,284 करोड़ रुपए से अधिक है, जो सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के स्थापना व्यय के वेतन पर्ची घटक की लागत का 17% है।अधिसूचना में कहा गया है: “जिन अधिकारियों ने सीएआईआईबी (सीएआईआईबी भाग- II) पूरा कर लिया है, वे 01.11.2022 से दो वेतन वृद्धि के लिए पात्र होंगे। वहीं इसमें आगे कहा गया कि नया वेतनमान 01.11.2022 से प्रभावी होकर 48480/- रुपए से 173860/- रुपए तक है, जिसमें स्केल I से VII तक सभी स्केल शामिल हैं।

पांच दिनों के सप्ताह पर मंजूरी का इंतजार

बैंक कर्मचारी लंबे समय से पांच दिन के काम के सप्ताह की मांग कर रहे हैं। भारतीय बैंक संघ (आईबीए) और बैंक यूनियन इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए हैं और सरकार की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं। मार्च 2024 में संयुक्त घोषणा में कहा गया कि यह समझौता पीएसयू बैंक कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 5 दिन काम करने का मार्ग प्रशस्त करेगा क्योंकि संयुक्त नोट सभी शनिवारों को बैंक छुट्टियों के रूप में मान्यता देता है।

Tags: बैंक कर्मचारियों के DA
Previous Post

जम्मू कश्मीर के डोडा में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, रियासी आतंकी हमले में शामिल आतंकियों पर 20 लाख रुपए का इनाम

Next Post

सेबी ने पूर्व एंकर पंड्या, सात अन्य पर पांच साल के लिए प्रतिबंध, जुर्माना लगाया

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

सेबी ने पूर्व एंकर पंड्या, सात अन्य पर पांच साल के लिए प्रतिबंध, जुर्माना लगाया

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group