Monday, September 14, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या: ट्राला डम्फर में भीषण टक्कर; दो की हालत गम्भीर, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर

admin by admin
June 7, 2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0

अयोध्या, रुदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमने सामने हुई भीषण सड़क दुर्घटना में दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सीएचसी रूदौली पहुंचाया।घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने रेफर किया।

जानकारी के अनुसार इस समय भेलसर चौराहा पर अयोध्या लखनऊ मार्ग पर चल रहे सड़क निर्माण के कार्य के कारण यह मार्ग बंद कर कूढा सादात गांव के पास बने कट से व भेलसर गांव के पास बने कट से दोनो साइडों के वाहनों का लखनऊ अयोध्या मार्ग पर ही डाइवर्जन किया गया था। जिस कारण दोनो साइडों से वाहनों का आवागमन एक ही साइड से हो रहा था।

गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर नवीन सब्जी मंडी के निकट लखनऊ से अयोध्या की ओर जा रहे डम्भर की लखनऊ की ओर जा रहे ट्राला से आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी की ट्राला के परखचे उड़ गए और ट्राला का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर रोड पर बिखर गया और चालक उसी में फंस गया जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया देखते ही देखते राहगीरों की काफी भीड़ लग गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना रूदौली पुलिस को व फायर स्टेशन रुदौली को दी। घटना की सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी और कोतवाल रुदौली देवेंद्र सिंह तत्काल भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सबसे पहले गाड़ी में फंसे चालक को ग्रामीणों की सहायता से बड़ी मशक्कत से बाहर निकालकर तत्काल घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया।

सीएचसी के डाक्टरों ने घायलों की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद कोतवाल देवेंद्र सिंह व चौकी प्रभारी मनीष चतुर्वेदी ने क्रेन की सहायता से दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाकर अवरुद्ध मार्ग पर आवागमन को बहाल कराया।

इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी मनीषचतुर्वेदी ने बताया कि गुरुवार की सुबह लगभग दस बजे नवीन मंडी के सामने अयोध्या की ओर आ रहे डम्फर संख्या UP 42CT 7486 के सामने से लखनऊ की ओर जा रहे ट्राला संख्या RJ26 GB1697 की टक्कर हो गई जिसमें राजेश कुमार पुत्र पहलाद 28 वर्ष निवासी और कृष्ण कुमार सैनी पुत्र राम फूल सैनी 28 वर्ष रसूल पूरा भीम सोंट राजस्थान घायल हो गए जिन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली पहुंचाया गया जहां दोनो घायलों की हालत गम्भीर देखते डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

उन्होंने बताया कि क्रेन से दोनो दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को रोड से हटवाकर आवागमन सुचारू रूप से बहाल करा दिया गया है।

रुदौली फायर यूनिट टीम पहुंची घटनास्थल

घटना की सुचना पर रुदौली फायर स्टेशन के यूनिट प्रभारी अनिल कनौजिया तत्काल अपनी फायर कर्मियों जितेंद्र बहादुर,एफएम चालक लव कुश रावत,फायरमैन फैयाज़ की टीम के साथ दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर फायर कर्मियों ने दुर्घटना ग्रस्त बिखरे ट्राला के अगले हिस्से के मलवे पर पानी की बौछार कर आग लगने से बचाव किया।

यूनिट प्रभारी अनिल कनौजिया ने बताया कि सूचना पर पहुंची फायर कर्मियों की टीम ने समय रहते घटनास्थल पर पहुंचकर पानी डालकर आग लगने से बचाव किया गया।

Tags: अयोध्या: ट्राला डम्फर में भीषण
Previous Post

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर 6.29 करोड़ रुपये की कीमत का नौ किलोग्राम से अधिक सोना जब्त

Next Post

संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड से प्रवेश की कोशिश कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

सुलतानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र में घर में बिस्तर पर मिला बुजुर्ग महिला का शव

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Balrampur: 59.59 लाख का गेहूं गायब; प्रभारी सचिव प्रकाश सिंह गिरफ्तार

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
Next Post

संसद भवन परिसर में फर्जी आधार कार्ड से प्रवेश की कोशिश कर रहे तीन लोग गिरफ्तार

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group