Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Neet UG परीक्षा हुई संदेहास्पद!? सुप्रीमकोर्ट के अनुसार सामान्यीकरण फार्मूला, जाने?

admin by admin
June 6, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश
0

नयी दिल्ली, मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा) के कई परीक्षार्थियों ने छात्रों के अंक बढ़ाए जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसके कारण रिकॉर्ड 67 परीक्षार्थियों ने शीर्ष रैंक हासिल की और इनमें से छह अभ्यर्थी एक ही परीक्षा केंद्र से हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने किसी भी प्रकार की अनियमितता होने से इनकार किया है। उसने कहा कि छात्रों द्वारा अधिक अंक प्राप्त करने के पीछे राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पाठ्यपुस्तकों में किए गए बदलाव और परीक्षा केंद्रों पर समय बर्बाद होने की स्थिति में दिए गए अतिरिक्त अंक कारण रहे।

एनटीए द्वारा बुधवार शाम घोषित परिणामों में 67 छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिनमें से छह विद्यार्थी हरियाणा के एक ही परीक्षा केंद्र से हैं।

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘नीट परीक्षा के बाद अब नीट का परिणाम भी विवादों में है। नीट का परिणाम आने के बाद एक ही परीक्षा केंद्र के छह छात्रों के 720 में से 720 अंक प्राप्त करने पर सवाल उठ रहे हैं। इसके अलावा, नीट परीक्षा से जुड़ी कई और धांधलियां भी सामने आई हैं।

पार्टी ने कहा, ‘‘पहले प्रश्न पत्र लीक होने और अब परिणाम में गड़बड़ी से देश के लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। साफ है कि यह सरकार कोई भी परीक्षा, प्रश्न पत्र लीक किए बिना नहीं करा सकती। साहेब का दावा तो विदेशों में युद्ध रुकवाने का होता है लेकिन वह देश में प्रश्न पत्र लीक भी नहीं रुकवा पा रहे।

एनटीए ने अंक बढ़ने का कारण बताते हुए कहा कि उसे परीक्षा के संचालन के दौरान समय बर्बाद होने के बारे में कई शिकायतें मिली थीं।

उसने एक बयान में कहा, ‘‘एनटीए ने ऐसे मामलों और अभ्यावेदनों पर विचार किया और उच्चतम न्यायालय ने 13 जून 2018 के अपने निर्णय के तहत जो सामान्यीकरण फार्मूला तैयार किया और अपनाया था, उसे नीट (यूजी) 2024 के परीक्षार्थियों के लिए लागू किया गया ताकि समय बर्बाद होने के कारण उन्हें हुए नकुसान की भरपाई की जा सके।’’

बयान में कहा गया, ‘‘परीक्षा के दौरान समय के नुकसान का पता लगाया गया और कुछ अभ्यर्थियों को इसकी भरपाई के लिए अतिरिक्त अंक दिए गए, इसलिए उनके अंक 718 या 719 भी हो सकते हैं।

एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अतिरिक्त अंकों के अस्पष्ट कार्यान्वयन के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि प्रश्नपत्र एनसीईआरटी की नयी पाठ्यपुस्तक के आधार पर तैयार किया गया था लेकिन कुछ छात्रों के पास पुरानी एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकें थीं।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस मामले में अभ्यावेदन मिला था जिसके कारण एनटीए को उन सभी छात्रों को पांच अंक देने पड़े जिन्होंने दो विकल्पों में से एक को चुना था। इस कारण कुल 44 छात्रों के अंक 715 से बढ़कर 720 हो गए, जिससे शीर्ष स्थान पर रहने वाले छात्रों की संख्या बढ़ गई।’’

अधिकारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान समय की बर्बादी को लेकर चिंता जताने वाले कई अभ्यावेदन और कई अदालती मामलों के बाद जांच के लिए एक समिति गठित की गई जिसने सभी पहलुओं की जांच की और समय की बर्बादी होने का पता लगाया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ऐसे परीक्षार्थियों को अतिरिक्त अंक दिए गए। कुछ केंद्रों पर छात्रों के अंक अधिक हैं क्योंकि यह संभावना है कि उन सभी को अतिरिक्त अंकों का लाभ मिला हो।’’

विशेषज्ञों के अनुसार, नीट-यूजी 2024 के परिणाम में अंकों की वृद्धि से इस वर्ष मेडिकल स्कूल में स्थान प्राप्त करना और भी कठिन हो सकता है। कुछ परीक्षार्थियों ने परिणाम रद्द करने और फिर से परीक्षा कराने की ऑनलाइन मंचों के जरिए मांग की है।

‘इंडिया वाइड पैरेंट्स एसोसिएशन’ की अध्यक्ष और वकील अनुभा श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘कई छात्र कुछ वैध मुद्दे उठा रहे हैं। एक ही अनुक्रम की क्रमांक संख्या वाले छात्रों को समान अंक कैसे मिले। यह एक गंभीर मुद्दा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि ऐसे डॉक्टर हमारे देश की सेवा करें। इस मामले की जांच होनी चाहिए।

एक अभ्यर्थी ने ‘एक्स’ से लिखा, ‘‘नीट परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक होने के बाद जारी परिणाम में 67 छात्रों को 720 में से 720 अंक मिलना संदेह पैदा करता है। यह देश के लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिससे छात्रों में रोष है। सरकार को इसकी उच्चस्तरीय जांच करानी चाहिए।

‘एक्स’ पर नितीश राजपूत नाम के एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि एनटीए ने अदालत के आदेश के अनुसार अतिरिक्त अंक दिए हैं, लेकिन छात्रों का तर्क है कि यह अचानक लिया गया निर्णय अन्यायपूर्ण है, क्योंकि एजेंसी ने यह नहीं बताया है कि किस पद्धति के आधार पर ये अतिरिक्त अंक दिए गए।

यह प्रवेश परीक्षा पांच मई को विदेश के 14 शहरों सहित 571 शहरों के 4,750 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Tags: Neet UG परीक्षा हुई संदेहास्पद!
Previous Post

योगी आदित्यनाथ ने परियोजनाओं की समीक्षा; शिक्षकों के स्थानांतरण/नवीन पदस्थापना पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश

Next Post

लोस चुनाव: चुनाव की घोषणा के साथ 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता ख़त्म

Related Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

August 1, 2026
फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया
उत्तर प्रदेश

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

August 1, 2026
होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले
Featured

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

August 1, 2026
जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण
देश

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

August 1, 2026
Next Post

लोस चुनाव: चुनाव की घोषणा के साथ 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता ख़त्म

Recent Posts

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर जिले में इंस्टाग्राम पर युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

फतेहपुर: छात्र ने पुलिस पर परेशान करने का लगाया आरोप, पुलिस ने इंकार किया

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

फतेहपुर, जिले में सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में खराब सुविधाओं के खिलाफ विरोध की अगुवाई करने वाले 12वीं के छात्र...

होर्मुज में तनाव के बीच 14 भारतीय जहाज सुरक्षित निकले

रूसी सेना के साथ अब भी काम कर रहे करीब दो दर्जन भारतीय, रिहा कराने के प्रयास जारी : विदेश मंत्रालय

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

नयी दिल्ली, भारत ने शुक्रवार को कहा कि करीब दो दर्जन भारतीय नागरिक अब भी रूस की सेना में काम...

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

जिंदा दफन सर्कस कलाकार की मौत; उस्ताद का लालच बना मौत का कारण

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

गुरुग्राम(हरियाणा), नूंह जिले में एक गड्ढे में तीन दिन तक जिंदा दफन रहने के दौरान दम घुटने से मरने वाले...

वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत पर पेट्रोलियम मंत्रालय ने बनाई समिति

कमर्शियल LPG की कीमत 192 रुपये घटी, विमान ईंधन 5 रुपये प्रति लीटर महंगा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 1, 2026
0

होटल और रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में उपयोग होने वाली वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शनिवार को बड़ी कटौती की गयी।...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group