मुंबई , चेन्नई से मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट से जुडी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। फ्लाइट 6E 5314 ने चेन्नई से सुबह करीब सात बजे उड़ान भरी थी।
यह सुबह करीब पौने नौ बजे मुंबई हवाईअड्डे पर उतरी। खबर मिलने के बाद हवाईअड्डे के अधिकारी तुरंत एक्टिव हो गए। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और यात्रियों को विमान से सुरक्षित उतारा। फिलहाल, पूरे विमान की तलाशी ली जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, विमान में 172 लोग सवार थे।
इंडिगो ने बयान जारी कर बताया, चेन्नई से मुंबई जा रही इंडिगो फ्लाइट 6E 5314 को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। मुंबई में उतरने पर चालक दल ने प्रोटोकॉल का पालन किया। सुरक्षा एजेंसी के दिशा-निर्देशों पर विमान को सूनसान जगह पर ले जाया गया।
सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए हैं। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को टर्मिनल क्षेत्र में वापस लाया जाएगा।’


