राजधानी लखनऊ से कई प्रकार के वीडियो वायरल होते रहता है। कभी बाइक से स्टंटबाजी तो कभी किसी और चीज का वीडियो सामने आते रहता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें बीच सड़क पर एक व्यक्ति खुलेआम असलहा लेकर दूसरे व्यक्ति को धमका रहा है।
वायरल हो रहे ये वीडियो राजधानी लखनऊ का बताया जा रहा है जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में खुलेआम असलहा रखा हुआ है और वो दूसरे इंसान का कॉलर पकड़कर उसे धमका रहा है। इस घटना का वीडियो किसी ने अपने कैमरे में कैद किया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
वीडियो सामने आने के बाद समाजवादी पार्टी ने इस वारदात का फुटेज अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें वो कानून व्यवस्था के दावों लेकर कहा है।
समाजवादी पार्टी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि ‘ये किसी ओटीटी सीरीज या फिल्म की शूटिंग नहीं है , यूपी की राजधानी लखनऊ जहां सीएम समेत पूरी कैबिनेट और सरकार/प्रशासन रहता है वहां पर बीच सड़क पर ये कट्टा/तमंचा बाजी हो रहा, योगी जी जो अपने आपको बड़ा बेहतर प्रशासक/सीएम बताते हैं और कहते हैं कि उनके राज में गुंडई माफियागिरी खत्म हो गई वो योगी जी इस दृश्य को देख भी लें और शर्म भी कर लें, यही इनके कानून व्यवस्था के दावों की सच्चाई है।








