Saturday, August 1, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

उच्च न्यायालय ने सीजेएम की ओर से बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द की

admin by admin
May 24, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), बांदा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को खारिज करते हुए इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा है कि यह कृत्य एक मजिस्ट्रेट के लिए अनुचित था।

अदालत ने कहा, ‘‘सीजेएम बांदा ने अपने अधिकारों का दुरुपयोग करते हुए प्राथमिकी में झूठा, प्रेरित और उद्देश्यपूर्ण आरोप लगाकर एक तरह से अपनी कुर्सी, गरिमा और पद को नीलाम कर दिया। उन्हें सीजेएम के तौर पर अपने पद का इस्तेमाल करते हुए एक साधारण वादी के तौर पर आचरण करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’’

मनोज कुमार गुप्ता और बिजली विभाग के दो अन्य अधिकारियों की याचिका स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति राहुल चतुर्वेदी और न्यायमूर्ति मोहम्मद अजहर हुसैन इदरीसी की पीठ ने यह टिप्पणी की।

अदालत ने कहा कि बांदा के सीजेएम भगवान दास गुप्ता ने इन अधिकारियों को ‘‘एक कड़ा सबक सिखाने’’ के लिए और उन्हें ‘‘सीजेएम की ताकत और पद का एहसास कराने’’ के लिए उनके खिलाफ धोखाधड़ी, दस्तावेजों में जालसाजी करने और धन वसूली का झूठा आरोप लगाया।

अदालत ने निर्देश दिया कि भविष्य में यदि कोई भी न्यायिक अधिकारी या न्यायाधीश किसी भी प्राथमिकी में अपनी व्यक्तिगत क्षमता में प्रथम सूचनादाता (शिकायतकर्ता) बनना चाहता है तो उसे संबंधित जिला न्यायाधीश को विश्वास में लेना होगा और जिला न्यायाधीश की सहमति के बाद ही वह हत्या, खुदकुशी, दुष्कर्म या अन्य यौन अपराध जैसे गंभीर मामलों को छोड़कर किसी प्राथमिकी में सूचनादाता बन सकता है।

अदालत ने मंगलवार को दिए अपने निर्णय में प्राथमिकी रद्द करने के अलावा उच्च न्यायालय के महानिबंधक को इस निर्णय की प्रति सीजेएम, बांदा भगवान दास गुप्ता के सेवा रिकॉर्ड में रखने का निर्देश दिया।

तथ्यों के मुताबिक, सीजेएम गुप्ता ने लखनऊ में वंदना पाठक नाम की महिला से एक मकान खरीदा और जब उन्होंने बिजली का कनेक्शन अपने नाम करने के लिए आवेदन किया तो उन्हें स्थानीय विद्युत उपखंड के एसडीओ द्वारा सूचित किया गया कि इस बिजली कनेक्शन पर 1,66,916 रुपये बकाया है।

सीजेएम गुप्ता ने मकान की पूर्व स्वामिनी, उसके पति और बिजली विभाग के कई अधिकारियों के खिलाफ अगस्त, 2013 में अपर जिला जज, लखनऊ की अदालत में धोखाधड़ी और अन्य आरोपों के साथ शिकायत की।

हालांकि, जब बिजली विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कोई मामला नहीं पाया गया तो इसके बाद सीजेएम गुप्ता ने जिला उपभोक्ता फोरम और विद्युत लोकपाल के समक्ष अपने मामले में पैरवी की, लेकिन हर जगह वह मुकदमा हार गए।

अदालत ने कहा कि जब सीजेएम गुप्ता लखनऊ में अपना उद्देश्य पूरा करने में विफल रहे तो उन्होंने ‘‘अपनी कुर्सी और पद की नीलामी कर फर्जी कहानी गढ़ने’’ का निर्णय किया और इन याचिकाकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने में सफल रहे।

Tags: उच्च न्यायालय ने सीजेएम
Previous Post

Watch, Kota में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलती मोटरसाइकिल पर रोमांस करने वाले जोडा हुआ गिरफ्तार

Next Post

आगरा: ननद के प्यार में पागल हुई भाभी, पुलिस जांच में जुटी

Related Posts

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’
उत्तर प्रदेश

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

July 31, 2026
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2025: लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित

July 31, 2026
सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल
अयोध्या

सुलतानपुर में पर्यटकों को वाराणसी से अयोध्या जा रही एक क्रूज़र गाड़ी टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त, 14 यात्री घायल

July 31, 2026
बलिया में 22 वर्षों से कार्यरत शिक्षक बर्खास्त, अनुसूचित जनजाति कोटे के फर्जी दावे का आरोप
उत्तर प्रदेश

बलिया जिले में फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाने वाला शिक्षक बर्खास्त

July 31, 2026
Next Post

आगरा: ननद के प्यार में पागल हुई भाभी, पुलिस जांच में जुटी

Recent Posts

Video, POK में गृहयुद्ध जैसे हालात: कत्लेआम, रक्षामंत्री ने प्रदर्शनकारियों को बताया ‘भारत जैसा दुश्मन’, सस्ती बिजली-आटे की मांग पर रावलकोट में बरसाईं गोलियां

PoJK में पाकिस्तान की ‘बर्बरता’ : भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से जांच की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

भारत ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ इस्लामाबाद के ‘‘बर्बर’’ बल प्रयोग की जांच...

Declassified: Operation Sindoor,  स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

Declassified: Operation Sindoor, स्वतंत्रता दिवस पर Operation Sindoor’ को अंजाम देने वालों की ज़ुबानी; Discovery India

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

डिस्कवरी चैनल ने शुक्रवार को दो भाग में विभाजित वृत्तचित्र (डॉक्यूमेंट्री) ‘‘डिक्लासिफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’’ की घोषणा की है, जिसके तहत...

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

भोजपुर मुठभेड़ मामला: भारत भूषण तिवारी को पहली गोली मारने का आरोपी STF सिपाही अक्षय कुमार गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

आरा, भोजपुर जिले में कथित मुठभेड़ के दौरान भारत भूषण तिवारी की मौत के मामले में करीब 45 दिन बाद...

उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आएगी ‘सम्मान निधि’

PM-Kisan Scheme: मंत्रिमंडल ने पांच साल बढ़ाने को दी मंजूरी, 3.15 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को किसानों को वित्तीय सहायता देने के लिए अगले पांच वर्षों यानी वित्त वर्ष 2030-31 तक...

Spain, Morocco  Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

Spain, Morocco Ceuta Border Rush: सेउटा में 60000 लोग हुए दाखिल, सीमा उल्लंघन के बाद कम से कम 34 की मौत

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 31, 2026
0

सेउटा, पिछले 24 घंटों में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेन के सेउटा में दाखिल हुए हैं। सेउटा के प्रशासनिक...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group