Tuesday, September 15, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

साधुओं पर ममता की टिप्पणी से उपजे विवाद के बाद भारत सेवाश्रम संघ ने कहा, हम किसी के खिलाफ नहीं

admin by admin
May 21, 2024
in देश
0

कोलकाता, भारत सेवाश्रम संघ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की साधुओं के बारे में की गई विवादास्पद टिप्पणी से उपजे विवाद को खत्म करने का प्रयास किया। उसने कहा कि एक परोपकारी संस्था के रूप में वह किसी के खिलाफ नहीं है।

मुर्शिदाबाद जिले के संघ के एक साधु ने राज्य में कुछ सामाजिक-धार्मिक संगठनों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम करने के बारे में टिप्पणी करने के लिए बनर्जी को कानूनी नोटिस भेजा था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को मुख्यमंत्री पर ‘इस्लामिक चरमपंथियों के दबाव में काम करने’ का आरोप लगाया था। प्रधानमंत्री ने ममता को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वोट बैंक के तुष्टिकरण के लिए साधुओं के खिलाफ हिंसा भड़काने के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

इसके बाद बनर्जी ने साफ किया कि उनकी आलोचना का विषय कुछ व्यक्तिगत साधु थे जो ‘भाजपा के निर्देशों’ के तहत काम कर रहे थे, लेकिन वह किसी संस्था के खिलाफ नहीं थीं।

सेवाश्रम के प्रमुख सचिव विश्वात्मानंद महाराज, जिन्हें दिलीप महाराज के नाम से भी जाना जाता है, ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘गलत संवाद के कारण कुछ व्यक्तिगत विचार और राय उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन भारत सेवाश्रम संघ इसमें शामिल नहीं है। एक परोपकारी संस्था के रूप में हम किसी के खिलाफ नहीं हैं।

उन्होंने संघ की गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए केंद्र और राज्य सरकार, दोनों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी हमेशा सहयोगी रही हैं।

संघ के सूत्रों ने कहा कि सोमवार को बनर्जी द्वारा अपना रुख नरम करने के बाद संगठन को विवाद को जारी रखने का कोई कारण नहीं नजर आया।

पिछले हफ्ते आरामबाग के गोघाट में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के दौरान मुख्यमंत्री ने दावा किया था, ‘‘रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के कुछ साधु दिल्ली में भाजपा नेताओं के प्रभाव में काम कर रहे हैं।

बनर्जी ने स्वामी प्रदीप्तानंद का नाम लिया जो मुर्शिदाबाद में बेलडांगा मठ से काम करने वाले संघ के एक वरिष्ठ साधु हैं।

बनर्जी ने कार्तिक महाराज के नाम से जाने जानेवाले स्वामी प्रदीप्तानंद पर आरोप लगाया कि जब बहरामपुर सीट पर मतदान हुआ तो उन्होंने टीएमसी के चुनाव एजेंटों को रेजीनगर में एक मतदान केंद्र के अंदर बैठने की अनुमति नहीं दी। इसके बाद कार्तिक महाराज ने 13 मई को मुख्यमंत्री को कानूनी नोटिस भेजकर उनसे सार्वजनिक माफी की मांग की।

बनर्जी ने सफाई देने के साथ सोमवार को अपनी बात पर कायम रहते हुए कहा था कि साधु ने संघ द्वारा समर्थित अध्यात्मवाद का प्रचार करते हुए भाजपा के लिए समर्थन जुटाया। उन्होंने कहा था, ‘‘अगर आप ऐसा करते हैं तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन आपको ऐसा भाजपा का बैज पहनकर करना चाहिए, साधु बनकर नहीं।’’

इस बीच रविवार तड़के अज्ञात बदमाशों ने कथित तौर पर जलपाईगुड़ी जिले के रामकृष्ण मिशन परिसर में बंदूक के बल पर साधुओं और अन्य कर्मचारियों को धमकी दी।

हमले की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री ने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि वह अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए साधुओं के बीच आतंक कायम कर रही है।

झाड़ग्राम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को दावा किया था कि बनर्जी रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ के साधुओं के खिलाफ ‘धमकी दे रही हैं’, जिससे टीएमसी के गुंडे आश्रम पर हमला करने की हिम्मत कर रहे हैं।

मोदी ने कहा, ‘‘इस्कॉन, रामकृष्ण मिशन और भारत सेवाश्रम संघ ‘सेवा और नैतिकता के लिए जाने जाते हैं, लेकिन आज बंगाल की मुख्यमंत्री उन्हें खुलेआम धमकी दे रही हैं। यह वोट बैंक को खुश करने के लिए किया जा रहा है। जब मुख्यमंत्री खुद साधुओं को धमकी दे रही हैं, तो टीएमसी के गुंडे अब रामकृष्ण मिशन पर हमला करने का दुस्साहस कर रहे।

Tags: साधुओं पर ममता की टिप्पणी
Previous Post

अ. भा. सिंधी साहित्य सभा का राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह सम्पन्न; 50 हजार नगद, सिन्धी अज़रक टोपी पहनाकर 8 राष्ट्रीय प्रतिभाएं सम्मानित

Next Post

भारत में कोविड-19 के उपस्वरूप केपी.2 से 290 और केपी.1 से 34 लोग संक्रमित

Related Posts

देश

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

September 15, 2026
देश

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

September 15, 2026
अयोध्या

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

September 15, 2026
sanketik photo
देश

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

September 15, 2026
Next Post

भारत में कोविड-19 के उपस्वरूप केपी.2 से 290 और केपी.1 से 34 लोग संक्रमित

Recent Posts

Sahara Refund Portal फिर शुरू, निवेशकों को बड़ी राहत; अब ₹10 लाख तक मिल सकता है रिफंड

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नई दिल्ली, सहारा समूह की चार सहकारी समितियों में जमा रकम वापस पाने का इंतजार कर रहे लाखों निवेशकों के...

UPI पर बड़ा बदलाव: ₹2,000 तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क, सरकार ने जारी की अधिसूचना

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

नयी दिल्ली, सरकार ने बैंकों और भुगतान प्रणाली प्रदाताओं को 2,000 रुपये तक के यूपीआई लेनदेन या रुपे डेबिट कार्ड...

राम मंदिर ट्रस्ट ने CEO चयन पर दी सफाई, कहा- एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र ने दिया था इंटरव्यू

by Atul Narain Srivastava
September 15, 2026
0

अयोध्या, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के चयन को लेकर मीडिया में प्रसारित हो...

sanketik photo

कर्नाटक के बेलगावी में फ्रिज में अचानक धमाका, एक ही परिवार के 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो की हालत गंभीर

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

कर्नाटक के बेलगावी में एक घर में फ्रीज में कथित तौर पर विस्फोट होने के बाद एक ही परिवार के...

बिजनौर में हनीट्रैप और फर्जी मुकदमों के जरिए वसूली; गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 15, 2026
0

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर लोगों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के दो...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group