अयोध्या, राम मंदिर आंदोलन के वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब अयोध्या के अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने अपने बूथ लक्ष्मण बाल विद्या मंदिर इंटर कालेज विद्या कुंड में अपना वोट डाला।
उन्होंने कहा कि हमारा वोट देश के भविष्य को सुधारने व बढ़ती महंगाई कम करने के साथ-साथ बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए, विश्व में भारत देश की सर्वोपरि पहचान देने के प्रयास करने वाले प्रधानमंत्री बनाने के लिए मतदान किया।
साथ ही उन्होंने भावी सरकार से पत्रकारिता से जुड़े पत्रकारों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने और पत्रकारों के साथ होने वाली घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून बनाये जाने की मांग की उन्होंने जिससे पत्रकारों को सुरक्षा मिल सके और न्याय मिले।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश के हर प्रांतों व जिलों में कार्यरत पत्रकारों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराया जाए। जिससे उनके जीवन मे ख़ुशीहाली आये। चाहे मान्यता प्राप्त हो या गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार व प्रेस छायाकार किसी भी पत्रकार के साथ भेदभाव न हो सबको न्याय मिले


