Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

राजस्थान: खेतड़ी खदान हादसे में हिंदुस्तान कॉपर के मुख्य सतर्कता अधिकारी की मौत, 14 लोगों को बचाया

admin by admin
May 16, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

राजस्थान के नीम का थाना जिले में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की खेतड़ी स्‍थ‍ित एक खदान में लिफ्ट की रस्सी टूटने से उसमें फंसे 15 लोगों में से 14 को बुधवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि हादसे में मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह हादसा मंगलवार रात को उस समय हुआ जब करीब 8:00 बजे निरीक्षण के दौरान लिफ्ट की केबल टूटने से लिफ्ट नीचे गिर गई और उसमें सवार 15 व्यक्ति फंस गए।

कई घंटे चले बचाव अभियान में बुधवार दोपहर तक चौदह लोगों को बाहर निकाल लिया गया। इन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने कहा कि एचसीएल की कोलकाता से आई सतर्कता टीम और अन्य लोगों को मंगलवार रात एक पिंजरा (कैज) के जरिए शाफ्ट से नीचे उतारा जा रहा था, तभी इसकी केबल टूट गई, जिससे वे 1,875 फुट की गहराई पर फंस गए।

राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक अनिल पालीवाल ने बताया कि खेतड़ी स्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में हुए हादसे कारण उसमें फंसे 15 व्यक्तियों में से 14 को एसडीआरएफ व कंपनी की बचाव टीम ने अभियान चला सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन कंपनी के मुख्य सतर्कता अधिकारी उपेंद्र कुमार पांडे का शव बरामद किया गया। पांडे ने पिछले साल जून में एचसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी का कार्यभार संभाला था।

एचसीएल ने एक बयान में कहा, ”14 मई को शाम करीब 7.30 बजे राजस्थान के खेतड़ी नगर स्थित खेतड़ी कॉपर कॉम्प्लेक्स (एचसीएल की एक इकाई) की कोलिहान तांबा खदान में एक हादसा हुआ।”

इसमें कहा गया कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 14 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कंपनी हालात को सामान्य कर खदान में परिचालन फिर से शुरू करने के लिए सभी कदम उठा रही है।

दिल्ली में खान सचिव वीएल कांता राव ने कहा कि घटना की जांच के आदेश दिये जाएंगे।

राव ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं कुछ महीने पहले उसी लिफ्ट में था। सब कुछ अच्छा था… हम जांच कराएंगे और पता लगाएंगे कि क्या हुआ।’

एसडीआरएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पालीवाल ने बताया कि एसडीआरएफ तथा कॉपर लिमिटेड के बचाव दल ने मंगलवार देर रात लगभग तीन बजे संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।

टीम कमांडर रवि वर्मा नौ जवानों तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के बचाव टीम को लेकर दूसरी लिफ्ट एवं ‘रेस्क्यू रोप’ की सहायता से घायलों तक पहुंचे।

पुलिस ने बताया कि सबसे पहले गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया और ‘इंप्रोवाइज्ड स्ट्रेचर’ और ‘रेस्क्यू रोप’ की मदद से उन्हें 64 मीटर स्तर पर बेस तक लाया गया और फिर खदान के वाहनों से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस ने बताया सबसे पहले बचाव टीमों ने तीन गंभीर घायलों को बाहर निकाला। उसके बाद पांच व्यक्तियों को और अंत में सभी सात व्यक्तियों को बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया। साथ ही मुख्‍य सतर्कता अध‍िकारी उपेंद्र कुमार पांडे के शव को बाहर निकाला गया।

इस अभियान में बचाव टीम ने केसीसी इकाई प्रमुख जीडी गुप्ता, कोलिहान खदान उप महाप्रबंधक एके शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक विद्युत विनोद सिंह शेखावत, सहायक उप महाप्रबंधक मैकेनिक एके बेरा, मुख्य प्रबंधक खदान अर्णय भंडारी, सहायक उप महाप्रबंधक यशोराज मीणा, सहायक उप महाप्रबंधक विजिलेंस वी.भंडारी, फोटोग्राफर विकास पारीक, वरिष्ठ प्रबंधक (अनुसंधान) निरंजन साहू, सुरक्षा अधिकारी करण सिंह, प्रबंधक प्रीतम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक खदान रमेश नारायण सिंह एवं कर्मचारी हरसी राम तथा भागीरथ को निकालने में सफलता हासिल की है।

Tags: खेतड़ी खदान हादसे में हिंदुस्तान
Previous Post

आगरा: जीभ और हाथ काटने के लिये इनाम घोषित करने पर निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Next Post

Mayawati ने गरीबों को मुफ्त राशन देने के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

Mayawati ने गरीबों को मुफ्त राशन देने के मुद्दे पर भाजपा पर निशाना साधा

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group