Wednesday, August 5, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Watch केजरीवाल: सांसद स्वाति मालीवाल संग मारपीट की सीक्रेट कहानी क्या है? विभव पर कार्रवाई की बात है छलावा!?

admin by admin
May 15, 2024
in उत्तर प्रदेश, देश, राजनीति
0

आम आदमी पार्टी की तरफ से महिला सम्मान पर डबल स्टैंडर्ड का एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया। एक तरफ हरियाणा में अरविंद केजरीवाल पहलवान बेटियों के सम्मान पर वोट मांग रहे थे। दूसरी तरफ दिल्ली में 32 घंटे की चुप्पी के बाद उनकी ही पार्टी ने कबूल कर लिया कि उनकी ही पार्टी की महिला सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में बदसलूकी हुई।

बाहर भले ही केजरीवाल की तरफ से महिला सुरक्षा, महिला सम्मान को लेकर नई गारंटी दी जा रही हो। लेकिन सीएम आवास में ही महिला सुरक्षित नजर नहीं आ रही हैं। वो भी किसी और ने नहीं बल्कि खुद अरविंद केजरीवाल के करीबी और उनके पीए पर महिला सांसद के साथ बदसलूकी के आरोप लगे हैं।

घंटे दर घंटे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली आम आदमी पार्टी ने ये मानने में 32 घंटे लगा दिए कि केजरीवाल के शीशमहल में उनकी ही पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट हुई है। घंटों इंतजार के बाद आम आदमी पार्टी मीडिया को ये बता पाई कि केजरीवाल के पीए विभव ने ही बदतमीजी की थी। इसके साथ ही आप ये भी मान रही है कि केजरीवाल के आवास पर स्वाति मालीवाल ने पुलिस तक बुलाई थी।

सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि स्वाति मालीवाल सीएम केजरीवाल के मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंची थी। इसी दौरान सीएम के पीए ने उनके साथ बदसलूकी की। संजय सिंह ने बताया कि अरविंद केजरीवाल अपने पीए के खिलाफ एक्शन लेंगे। साथ ही कहा कि इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। हम सब स्वाति मालीवाल के साथ हैं।

हमेशा वीडियो संदेश देने वाले केजरीवाल ने इतने बड़े मुद्दे के लिए जेल से बाहर होने के बावजूद संजय सिंह को जवाब देने के लिए आगे किया। इसके साथ ही सबसे दिलचस्प और गौर करने वाली बात ये है कि आप की तरफ से कार्रवाई की बात कही जा रही है। लेकिन कार्रवाई तो विभव कुमार के खिलाफ दिल्ली पुलिस ही कर सकती है।

आपको याद होगा कि एलजी विनय सक्सेना ने पिछले दिनों विजलेंस जांच के दौरान पीए विभव कुमार को बर्खास्त कर दिया। वो भले ही कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। विभव कुमार पर एक सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने से संबंधित केस के बारे में विभाव को जानकारी नहीं देने का आरोप पहले से दर्ज है। आधिकारिक तौर पर पीए के पद पर तो वो है नहीं फिर भी सीएम आवास में मौजूद हैं। इसके साथ ही स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी की खबर आती है। फिर उन पर आम आदमी पार्टी क्या एक्शन ले सकती है?

विभव कुमार की आम आदमी पार्टी में क्या भूमिका है? क्या विभव कुमार आप के कोई पदाधिकारी हैं? वो कोई भी पार्टी का पद होल्ड नहीं करते हैं। पीए के पद से पहले ही एलजी उनकी छुट्टी कर चुके हैं। ऐसे में क्या कार्रवाई की जा सकती है? इसके साथ ही पीए के पद से हटने के बाद भी उनका कंट्रोल सीएम आवास पर है। अरविंद केजरीवाल के साथ उनके बेहद अच्छे संबंध हैं। पीए से बर्खास्तगी के बाद भी उनके पास बंगला अलॉट है।

दिल्ली पुलिस की तरफ से दो बार स्वाति मालीवाल को बुलाया गया है। स्वाति मालीवाल ने पुलिस से बातचीत भी की है। संजय सिंह ने ये भले कहा कि विभव कुमार के खिलाफ कार्रवाई होगी क्योंकि उन्होंने बदतमीजी की है। लेकिन ये नहीं बताया कि क्यों बदतमीजी की और इसका आधार क्या है? सीएम के आवास में ड्राइंग रूम के अंदर वो बैठकर अरविंद केजरीवाल का इंतजार कर रही थी।

स्वाति मालीवाल केजरीवाल के साथ पिछले 15 सालों से जुड़ी हैं। उन्होंने केजरीवाल के साथ कई प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। आप की तरफ से उन्हें पहले दिल्ली महिला आयोग का अध्यक्ष और फिर राज्यसभा भी भेजा गया। स्वाति मालीवाल ने जल्दबाजी में पुलिस को फोन तो कर दिया। लेकिन फिर कोई शिकायत नहीं दर्ज करवाई।

वैसे बदसलूकी की बात की जाए तो आपको याद होगा कि योगेंद्र यादव और कई नेताओं ने मीटिंग से धक्के मारकर  बाहर करने के आरोप लगाए गए थे।

अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक की अंतरिम जमानत मिली है। 2 तारीख को उन्हें सरेंडर करना है। इन दिनों लगातार सुनीता केजरीवाल को पार्टी की तरफ से आगे बढ़ाया जा रहा है। वहीं पार्टी में अन्य महिला नेताओं में आतिशी और स्वाति मालीवाल का नाम प्रमुखता से आता है। सुनीता केजरीवाल अभी पूरी तरह राजनीति में परिपक्व नहीं हुई हैं और बोलते वक्त भी टीपी पढ़ते हुए कई बार लड़खड़ा जाती हैं। उनके मुकाबले दोनों ही महिला नेता प्रखर हैं और पार्टी का बड़ा फेस भी हैं।

अब ये तो जांच का विषय है कि विभव कुमार को आदेश किसने दिया था? क्या कोई निजी विषय था या राजनीतिक ये वक्त के साथ सामने आएगा।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की गहन जांच की मांग करते हुए भाजपा ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर अपना हमला तेज कर दिया।

महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं सहित भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास के पास विरोध प्रदर्शन किया। तख्तियों और मेगाफोन से लैस होकर, उन्होंने घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की।

Tags: Watch केजरीवाल: सांसद संग मारपीट
Previous Post

सुप्रीमकोर्ट ने अब्बास अंसारी को मुख्तार अंसारी की प्रार्थना सभा में शामिल होने की अनुमति दी

Next Post

Kangana Ranaut: मंडी से अपना नामांकन पत्र किया दाखिल; संपत्ति जाने

Related Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित
अयोध्या

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

August 4, 2026
मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

August 4, 2026
लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी
उत्तर प्रदेश

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

August 4, 2026
सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी
उत्तर प्रदेश

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

August 4, 2026
Next Post

Kangana Ranaut: मंडी से अपना नामांकन पत्र किया दाखिल; संपत्ति जाने

Recent Posts

उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराये पर 50 प्रतिशत छूट, परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को आयोजित

उप्र में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में जल्द मिलेगी नि:शुल्क यात्रा, अनुपूरक बजट में मिला 100 करोड़ रुपये

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

लखनऊ, प्रदेश विधानसभा में मंगलवार को पेश किये गये अनुपूरक बजट में राज्य की 60 वर्ष से अधिक उम्र की...

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

मऊ पुलिस ने फर्जी क्यूआर भुगतान से दुकानदारों को ठगने का आरोपी गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
August 4, 2026
0

मऊ, पुलिस ने फर्जी ‘क्यूआर कोड’ और नकली यूटीआर नंबर का उपयोग कर बिना भुगतान किए दुकानदारों से इलेक्ट्रॉनिक सामान...

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

लखनऊ: थल सैनिक कैंप में NCC ग्रुप लखनऊ की गर्ल्स टीम का जलवा, जीती शूटिंग चैंपियनशिप ट्रॉफी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, बरेली में आयोजित दस दिवसीय अंतर-ग्रुप चैंपियनशिप के दौरान एनसीसी ग्रुप लखनऊ की थल सैनिक कैंप (टीएससी) गर्ल्स टीम ने...

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

सुप्रीमकोर्ट द्वारा असंवैधानिक घोषित कामिल और फाजिल डिग्रियो को योगी ने किया वैध, मिली मंत्रिमंडल की मंजूरी

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

लखनऊ, उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने उच्चतम न्यायालय द्वारा राज्य मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से कामिल और फाजिल डिग्रियां प्रदान...

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

Ayodhya: रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड में साजिश रचने वाली शिक्षिका निलंबित

by Atul Narain Srivastava
August 4, 2026
0

अयोध्या, विकास खण्ड रूदौली के कंपोजिट विद्यालय करीमपुर कांड मामले में एक शिक्षक के खिलाफ छात्राओं को भड़का कर साजिश...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group