Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कोटा से गायब हुआ नीट परीक्षार्थी कुशीनगर में मिला

admin by admin
May 14, 2024
in देश
0

कोटा, राजस्थान के कोटा में किराये के मकान से लापता हो गया 19 वर्षीय एक नीट (मेडिकल प्रवेश परीक्षा) परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश में मिला है। कोटा पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि बिहार का अमन कुमार सिंह 11-12 मई की दरम्यानी रात को यहां स्वर्ण विहार कॉलीनी में अपने किराये के मकान से चला गया था।

उसने बताया कि यह सूचना मिलने पर कोटा पुलिस हरकत में आयी और उसे तकनीकी जांच एवं पूछताछ के आधार पर पता चला कि सिंह उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में है।

कोटा सिटी की पुलिस अधीक्षक अमृता दुहान ने मंगलवार को बताया कि स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गया और उसके साथ लापता किशोर के ठिकाने की जानकारी साझा की गयी। उन्होंने कहा कि कोटा पुलिस की एक टीम कुशीनगर भेजी गयी है।

कुन्हारी के क्षेत्राधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि इस लड़के का सोमवार रात को पता चल गया था और उसे कोटा पुलिस यहां ला रही है।

भारद्वाज ने कहा कि यह स्पष्ट है कि यह विद्यार्थी अपनी मर्जी से वहां गया तथा और ब्योरा उसका बयान दर्ज करने के बाद पता चल पाएगा।

पुलिस के मुताबिक सिंह पिछले दो सालों से यहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा है। उसने यहां से जाने से पहले अपना मोबाइल फोन छोड़ दिया एवं एक नोट लिखा कि वह नीट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और यह परीक्षा नहीं निकाल पाएगा।

पुलिस उपाधीक्षक राजेश सोनी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पाया गया कि सिंह एक अन्य लड़के साथ मोटरसाइकिल पर सवार हुआ एवं कोटा रेलवे स्टेशन पहुंचा जहां वह ट्रेन में सवार हो गया।

सोनी के मुताबिक सिंह ने नोट में लिखा था कि लोग उसे चंबल नदी के पास कोटा बैराज के पास तलाशे लेकिन पुलिस को वह वहां नहीं मिला। तब संदेह हुआ कि उसने पुलिस एवं अपने मात-पिता को गुमराह करने के लिए अपने कमरे में यह नोट छोड़ा था।

छह मई को राजस्थान का राजेंद्र प्रसाद मीणा (19) यहां अपने किराये के मकान से लापता हो गया था। उसने अपने माता-पिता को संदेश भेजा था कि वह अब और पढ़ना नहीं चाहता है एवं वह पांच सालों के लिए घर छोड़कर जा रहा है।

मीणा ने लिखा था कि उसके पास 8000 रुपये हैं तथा यदि जरूरत हुई तो वह अपने परिवार एवं रिश्तेदारों से संपर्क करेगा। उसका अबतक पता नहीं चल पाया है।

Tags: कोटा से गायब हुआ नीट
Previous Post

झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी: चोरों को चैन की नींद सोने नहीं दूंगा, परिवारजनों का जोश..,

Next Post

सुप्रीमकोर्ट में पतंजलि: कोर्ट में पतंजलि का तू-तू मे-मे; 14 उत्पादों के लाइसेंस निलंबित; बाजार में उपलब्ध!? जाने.

Related Posts

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित
देश

बिहार में छात्र आंदोलन के दौरान AK-47 के इस्तेमाल के आरोप में कांस्टेबल निलंबित

July 27, 2026
Next Post

सुप्रीमकोर्ट में पतंजलि: कोर्ट में पतंजलि का तू-तू मे-मे; 14 उत्पादों के लाइसेंस निलंबित; बाजार में उपलब्ध!? जाने.

Recent Posts

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सुल्तानपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग के बाईपास पर सोमवार को एक स्कूल बस ने एक मोटरसाइकिल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group