Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Amit Shah: रायबरेली में कमल खिला दो, चार सौ पार अपने आप हो जाएगा

admin by admin
May 12, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

रायबरेली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अमित शाह ने रविवार को पार्टी के ‘400 पार’ के नारे को दोहराया और लोगों से कहा कि ”रायबरेली में कमल खिला दो, चार सौ पार अपने आप हो जाएगा।”

कांग्रेस के गढ़ कहे जाने वाले रायबरेली से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार व राज्‍य सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला।

शाह ने कहा कि ”देश भर में जहां जाते हैं चार सौ पार का नारा लगता है। चार सौ पार तभी हो सकता जब पूरे देश में मोदी को 400 सीटें जिताकर दें और वह होने वाला है।”

हालांकि इसे दूसरा रुख देते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि ”अगर एक ही सीट जीतकर 400 पार का मतलब पूरा हो जाए तो वह करना चाहिए या नहीं करना चाहिए।”

भीड़ की ओर से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने पर अमित शाह ने कहा कि ”रायबरेली में कमल खिला दो, चार सौ पार अपने आप हो जाएगा।”

गांधी परिवार की परंपरागत सीट कही जाने वाली रायबरेली में 2019 में सोनिया गांधी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह को पराजित कर निर्वाचित हुई थीं। 2019 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के हिस्से में आने वाली यह एकमात्र सीट थी। इस बार इस सीट से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व उनके पुत्र राहुल गांधी उम्मीदवार हैं, जो पिछले चुनाव में अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से पराजित हो गये थे।

शाह ने रायबरेली मे विकास की राह में गांधी परिवार को रोड़ा करार देते हुए कहा कि मोदी पूरे देश में विकास की गंगा बहा रहे हैं लेकिन यह (गांधी) परिवार रायबरेली में बाड़ लगाकर बैठा है।

उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि ”एक बार यह बाड़ तोड़ दो रायबरेली को हम नंबर एक जनपद बनाएंगे। यहां हर ताले की चाबी दिनेश प्रताप है, एक बार ताला खोल दो।”

उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर निशाना साधते हुए कहा कि ”कांग्रेस नेता खरगे कहते हैं कि उप्र और राजस्थान वालों को कश्‍मीर से क्‍या लेना है। खरगे 80 पार कर गये लेकिन रायबरेली के लोगों को नहीं जान पाए। रायबरेली का बच्‍चा-बच्‍चा कश्‍मीर के लिए अपनी जान दे सकता है।”

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ”भाइयों बहनों मुझे बताओ कश्मीर से धारा 370 हटनी चाहिए थी नहीं हटनी चाहिए। 70 साल से गांधी परिवार धारा 370 को अनवरत बच्‍चे की तरह गोदी में लेकर बैठा था। आपने मोदी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और उन्होंने धारा 370 को हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर दिया।”

शाह ने अयोध्या में राम मंदिर और काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देते हुए आरोप लगाया कि वोट बैंक के डर से राहुल गांधी अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं गये। रायबरेली में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा।

Tags: Amit Shah: रायबरेली में कमल
Previous Post

Jammu-Kashmir: रियासी में आतंकवादियों के ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद बरामद

Next Post

गोंडा में आपसी रंजिश में वृद्ध की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
उन्नाव में ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, तीन भाइयों की मौत
उत्तर प्रदेश

सुल्तानपुर में स्कूल बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, किशोर की मौत, दूसरा घायल

July 27, 2026
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं, गरज के साथ तूफान और बारिश
अयोध्या

अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में हो सकती भारी बारिश, उमस भरे मौसम से राहत मिलने की संभावना

July 27, 2026
Next Post

गोंडा में आपसी रंजिश में वृद्ध की हत्या, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group