Sunday, September 13, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

अयोध्या में जनसम्पर्क अभियान में बूथ समिति के साथ टोली बनाकर घर-घर पहुंच रहे हैं भाजपाई

मोदी सरकार के दो कार्यकाल में देश ने असीमित उपलब्धियों का किया साक्षात्कार- खब्बू तिवारी

admin by admin
May 8, 2024
in अयोध्या, राजनीति
0

अयोध्या, भाजपा द्वारा चलाए जा रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बूथ समिति के साथ टोली बनाकर घर-घर जनसम्पर्क कर रहे है। लोकसभा के सभी 2074 बूथों पर अभियान की शुरूवात हुई।

अयोध्या धाम के रामकोट शक्ति केन्द्र में विधायक वेद प्रकाश गुप्त, प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, महानगर के विवेकानंद वार्ड, अग्रसेन वार्ड में महापौर, महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने घर-घर जनसम्पर्क किया।

अम्बेडकर नगर वार्ड में जनचौपाल लगाया। पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने पिपरी जलालपुर, हरिनाथपुर, कोदैला, तोरोमाफी दराबगंज, चवरढार, दशरथपुर, भावापुर, नगर पंचायत अध्यक्ष बीकापुर राकेश पाण्डेय राना के आवास पर, सहित बीकापुर बाजार के कई स्थानों पर जनचौपाल लगाया। जनचौपाल में पहुंचने पर कई स्थानों पर 51 किलो की माला से पूर्व विधायक का स्वागत किया गया।

जनसम्पर्क के दौरान महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि सरकार के 10 वर्षों के कार्यकाल में देश की जनता ने मोदी की गांरटी को घर-घर पहुंचते देखा है। मोदी सरकार की हर नीति ने राष्ट्रहित सर्वोपरि के संकल्प को स्थापित किया है।

विगत 10 वर्षों में सर्वांगीण, सर्वसमावेशी तथा सर्वस्पर्शी विकास ने यह सुनिश्चित किया है कि इस विकास यात्रा से देश का कोई भू-भाग कोई पात्र व्यक्ति छूट न पाए।

विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सरकार सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिला है।

नगर पंचायत अध्यक्ष आवास पर आयोजित जनचौपाल के दौरान इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने कहा कि मोदी सरकार के दो कार्यकाल में देश ने असीमित उपलब्धियों का साक्षात्कार किया है। लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक परम्पराओं के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान किया है।

पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने अयोध्या का अद्भुत विकास किया है। अयोध्या को विश्व मानचित्र पर स्थापित किया गया है। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पांच दिन पांच बूथ अभियान के तहत पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि पांच बूथों पर बूथ समिति के साथ व्यापक जनसम्पर्क कर रहे हैं।

पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी के साथ जनचौपाल में जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, ब्लाक प्रमुख बीकापुर दिनेश वर्मा जी, नीरज रिंकू श्रीवास्तव, नगर पंचायत बीकापुर अध्यक्ष राकेश पांडेय राणा, उत्तम तिवारी, मोनू पांडेय, विजया नंद पांडेय, सुरजीत पाल, लक्ष्मण निषाद, सुरेश पांडेय, आशीष तिवारी, जगराम निषाद, विनोद पांडेय, कुलदीप पाल, अजीत साहू, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Tags: अयोध्या में जनसम्पर्क अभियान में बूथ समिति
Previous Post

Rafah Attacks: अमेरिका चिंतित; इजराइल को गोला बारूद की आपूर्ति रोकी

Next Post

कानपुर के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले की जनसभा में बोले योगी- गुलामी के निशान को करेंगे समाप्त

Related Posts

अयोध्या

Ayodhya: ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati : आकाश आनंद पर मायावती का बड़ा आरोप, बोलीं- अब भी अशोक सिद्धार्थ के बहकावे में

September 13, 2026
उत्तर प्रदेश

Mayawati का बड़ा ऐलान, आनंद कुमार के बेटों को बसपा में नहीं मिलेगा कोई राजनीतिक पद

September 12, 2026
उत्तर प्रदेश

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

September 11, 2026
Next Post

कानपुर के प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह भोले की जनसभा में बोले योगी- गुलामी के निशान को करेंगे समाप्त

Recent Posts

भारत ने कोरिया को 4-1 से हराकर AHF Men’s Junior Asia Cup 2026 का खिताब जीता

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने रविवार को यहां फाइनल में कोरिया पर 4-1 से जीत से अपना पुरुष जूनियर एशिया कप...

Iran में ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शम्साबादी को मौत की सजा, मिसाइल की फोटो और सुप्रीम लीडर के अपमान का आरोप

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

ईरान में 33 वर्षीय ब्लॉगर सोडा इब्राहिमी शमसाबादी को मौत की सजा सुनाए जाने की खबर सामने आई है। ईरान...

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच ड्रोन हमले तेज, तातारस्तान में 2 की मौत और ओडेसा में 9 घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

कीव, रूस और यूक्रेन के बीच एक-दूसरे पर ड्रोन से हमला करने का सिलसिला जारी रहने के बीच रातभर कई...

Yemen Houthi : हूतियों का सऊदी अरब पर मिसाइल-ड्रोन हमले का दावा, जाज़ान में दो लोग घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

काहिरा, यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने रविवार रात पड़ोसी देश सऊदी अरब पर फिर से हमले करने का...

AI News: एंथ्रोपिक CEO डारियो अमोदेई की चेतावनी, 6-12 महीने में AI इंटरनेट पर कर सकता है बड़ा नियंत्रण; विकास धीमा करने की अपील

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 13, 2026
0

न्यूयॉर्क, कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी कंपनी एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डारियो अमोदेई ने कहा है कि एआई...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group