Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भ्रष्टाचारियो का धन गरीबों को कैसे लौटाया जाए? प्रधानमंत्री मोदी ले रहे है कानूनी सलाह, ईडी ने 1.25 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

admin by admin
May 6, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

राजमहेंद्रवरम (आंध्र प्रदेश), प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि वह इस बारे में कानूनी सलाह ले रहे हैं कि भ्रष्टाचार के जरिए ‘लूटे’ गए पैसों को गरीबों को कैसे लौटाया जाए?

झारखंड के एक मंत्री के सचिव से कथित तौर पर जुड़े घरेलू नौकर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ‘नकदी का ढेर’ जब्त किए जाने का जिक्र करते हुए मोदी ने हैरानी जताई कि ऐसे लोग ‘कांग्रेस के प्रथम परिवार’ के करीबी क्यों हैं?

उन्होंने कहा, ‘इन्होंने कार्यकर्ताओं के घर को भ्रष्टाचार का गोदाम बना दिया है। यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी (झारखंड में) एक सांसद के यहां से बड़ी जब्ती की गई थी और यह इतना ज्यादा थी कि मशीनें भी गिनती करते-करते थक गई थीं।’

प्रधानमंत्री यहां वेमागिरी में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) नेता नारा लोकेश और जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने भी इस रैली में हिस्सा लिया।

मोदी ने कहा, ‘ऐसा क्यों है कि जिन लोगों से नकदी का ढेर बरामद किया गया है, वे कांग्रेस के प्रथम परिवार के करीब हैं? क्या जब्त नकदी कहीं आपूर्ति के लिए थी, क्या कांग्रेस के प्रथम परिवार ने काले धन के गोदाम बनाए हैं? देश कांग्रेस के शहजादे से जानना चाहता है।’

मोदी ने आरोप लगाया कि जब भी वह उनका काला धन पकड़ते हैं तो कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के लोग उन्हें गाली देती है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हालांकि, वह गालियों को लेकर कभी चिंतित नहीं हुए, लेकिन उन गरीबों को लेकर जरूर चिंतित हुए ‘जिनके पैसे इन भ्रष्टाचारियों ने लूट लिए हैं’।

उन्होंने कहा, ‘मोदी कानूनी सलाह ले रहा है।’

अब तक अकेले ईडी ने 1.25 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है और अगर अन्य (केंद्रीय एजेंसियों) की ओर से जब्त की गई राशि को शामिल किया जाता है तो यह और अधिक हो सकता है।

मोदी ने कहा, ‘मैं इस बारे में कानूनी सलाह ले रहा हूं कि कैसे पैसा उन लोगों को लौटाया जा सकता है जिनसे यह लूटा गया है।’

उन्होंने कहा कि 17,000 करोड़ रुपये पहले ही सही हकदारों को लौटाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘किसी गरीब का अधिकार प्रभावित नहीं होगा, यह मोदी की गारंटी है।’

राज्य के वरिष्ठ दिवंगत नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव को याद करते हुए मोदी ने कहा कि उन्होंने भगवान राम को घर-घर तक पहुंचाया था।

प्रधानमंत्री कहा, ‘हालांकि, तुष्टीकरण के कारण कांग्रेस ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया और मंदिर का दौरा करने वाले पार्टी नेताओं को संगठन से निकाल रही है।’

कांग्रेस और सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले हार स्वीकार कर ली है जबकि वाईएसआर कांग्रेस को लोगों ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वाईएसआर कांग्रेस के शासन में भ्रष्टाचार, भूमि और शराब माफिया का शासन सर्वोपरि है।

उन्होंने दावा किया, ‘एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) न केवल लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड बनाएगा, बल्कि आंध्र प्रदेश में भी सरकार बनाएगा।’ उन्होंने कहा कि राजग उन सभी राज्यों में सत्ता में आएगा जहां विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों और 175 विधानसभा सीटों के लिए 13 मई को चुनाव होंगे।

Tags: भ्रष्टाचारियो का धन गरीबों को कैसे लौटाया
Previous Post

ग्रेटर नोएडा: ढाबा मालिक के पुत्र की हत्या मामले में परिजनों का पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Next Post

केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश; आतंकवादी सिख संगठन 1.6 करोड़ डॉलर..

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल
अंतराष्ट्रीय

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
Next Post

केजरीवाल के खिलाफ एनआईए जांच की सिफारिश; आतंकवादी सिख संगठन 1.6 करोड़ डॉलर..

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group