Thursday, September 10, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सपा ने श्याम लाल पाल को बनाया उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष

admin by admin
May 6, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, समाजवादी पार्टी (सपा) ने फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे नरेश उत्तम पटेल की जगह श्याम लाल पाल को उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

पाल गड़रिया समुदाय से आते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बिरादरी के मतदाताओं की खासी तादाद है।

सपा ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘श्याम लाल पाल को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।’’

पार्टी सूत्रों ने बताया कि नरेश उत्तम पटेल फतेहपुर लोकसभा सीट के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव में व्यस्त हैं लिहाजा पाल को पार्टी को मजबूत करने के लिए नियुक्त किया गया है।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पटेल ने खुद को प्रदेश अध्यक्ष के पद से मुक्त करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र लिखा था।

चौधरी ने कहा, ‘‘उनका अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है और पाल को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वर्तमान में पाल पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे।’’

उन्होंने बताया कि पाल प्रयागराज के एक कॉलेज में प्रधानाचार्य थे। वह पहले पार्टी की पाल महासभा से जुड़े थे और वह एक समर्पित पार्टी कार्यकर्ता हैं। उनके नेतृत्व में पार्टी को सांप्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए एक नई ऊर्जा मिलेगी।

प्रयागराज के जन सेवा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पद से 2023 में सेवानिवृत्त हुए पाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि उन्होंने वर्ष 2007 में अपना दल के टिकट पर प्रयागराज की प्रतापपुर विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। बाद में उसी साल वह सपा में शामिल हो गये थे।

सपा ने लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से एक दिन पहले पाल को पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंपी है। पाल गड़रिया समुदाय से आते हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इस बिरादरी के मतदाताओं की खासी तादाद है। आगामी चरणों में चुनाव उत्तर प्रदेश की पूर्वी सीटों की तरफ बढ़ रहा है। पाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने के निहितार्थ लोकसभा चुनाव के जोड़कर देखे जा रहे हैं।

पार्टी को आगे बढ़ाने की भविष्य की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर पाल ने कहा, ‘‘हम डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा का अनुसरण करते हुए पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव द्वारा किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करेंगे।’’

मौजूदा लोकसभा चुनावों के बारे में पाल ने कहा कि इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता से बाहर हो जाएगी क्योंकि उनकी पार्टी को लोगों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Tags: सपा ने श्याम लाल पाल
Previous Post

प्रतापगढ़ में ट्रक और कार की आमने सामने टक्कर में दो की मौत, तीन घायल

Next Post

मथुरा में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने का वीडियो वायरल होने के बाद किशोर पर मामला दर्ज

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

Lucknow : अलग-अलग जाति के प्रेमी जोड़े ने गेस्ट हाउस में दी जान, हरदोई के अमित-नरगिस की मौत

September 10, 2026
उत्तर प्रदेश

हरदोई में सात माह की गर्भवती महिला की पीटकर हत्या, पति हिरासत में

September 10, 2026
Next Post

मथुरा में रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखने का वीडियो वायरल होने के बाद किशोर पर मामला दर्ज

Recent Posts

Hockey News: भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा, महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में बनाई जगह

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

मोकी (चीन), भारत ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को यहां पाकिस्तान को 19-0 से करारी शिकस्त देकर...

Ayodhya : CAPF जवानों और परिवारों के लिए CRPF की खास पहल, राम मंदिर में सुगम दर्शन की सुविधा

by Atul Narain Srivastava
September 10, 2026
0

अयोध्या, देश की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) के जवानों और सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अयोध्या में...

अफगानिस्तान T20 और एशियाई खेलों के लिये हर्षित राणा की जगह यश ठाकुर टीम में, T20 13 सितंबर से शुरू

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नयी दिल्ली, तेज गेंदबाज यश ठाकुर को अफगानिस्तान श्रृंखला और एशियाई खेलों के लिये चोटिल हर्षित राणा की जगह भारतीय...

नोएडा में सोना-चांदी में निवेश का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.50 लाख रुपये की ठगी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

नोएडा, सोना-चांदी में निवेश के बदले मोटे मुनाफे का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग से 27 लाख 50...

मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से किया पूरी तरह ‘मुक्त’, अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर बोलीं- देर आयद, दुरुस्त आयद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 10, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने भतीजे आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group