अयोध्या, कल 5 मई को शाम 4:00 बजे पीएम मोदी के रोड शो को ऐतिहासिक बनाने में भाजपा ने पूरी ताकत झोक दी है। राम पथ पर सुग्रीव किला से लता चौक तक लगभग 2 किलोमीटर का रोड शो होगा।
रोड शो को 40 ब्लॉकों में बांटा गया है। प्रत्येक ब्लॉकों सिंधी, पंजाबी, किसान, महिला, खिलाड़ी पारंपरिक वेशभूषा में होगे। जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से अयोध्या धाम तक जगह-जगह बैरीकेडिंग लगाई जा रही है। कल अयोध्या धाम में दो पहिया चार पहिया वाहन रोक होगी।
वहीं अयोध्या के पीएम मोदी रोड शो श्री राम मंदिर निर्माण श्रेय लेने तथा शेष बचे चरणों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में करने कोशिश मानी जा रही है। इन सबके बीच रोड शो 50 हजार लोगो इकट्ठा करने की तैयारी है।
सुरक्षा को लेकर बोले एसएसपी राज करण नैय्यर ने बताया एसपीजी ने अयोध्या पहुंचकर सुरक्षा की कमान संभाल ली है तथा अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी भी तैनात मौके पर रहेगी।


