मुंबई, फेडरेशन ऑफ वर्ल्ड सिंधी एसोसिएशन द्वारा विले पार्ले मुंबई स्थित होटल ऑर्किड में आयोजित कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद, वरिष्ठ अधिवक्ता व फेडरेशन के अध्यक्ष महेश जेठमलानी द्वारा सिंधु भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष, सिंधी काउंसिल आफ इंडिया यूथ विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, साधु वासवानी एजुकेशनल सोसाइटी के महासचिव राजेंद्र मनवानी को सम्माज के प्रति उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में महेश जेठमलानी जी के साथ मंच पर संस्था के संस्थापक सदस्य राम जवाहरानी, महेश सुखरामानी, लधाराम नागवानी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मोहित शेवानी ने किया एवं कार्यक्रम में उन्होंने राजेंद्र मनवानी जी द्वारा देश भर मे किए गए उत्कृष्ठ कार्यों एवं उनकी सेवाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी।
ज्ञात रहे की ज्ञात रहे मनवानी उपरोक्त संस्थाओं के साथ-साथ टैक्स लॉयर्स ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय सह सचिव भी है।
कार्यक्रम के अंत मैं राजेंद्र मनवानी द्वारा उन्हें सम्मानित किए जाने के लिए संस्था एवं उनके सदस्यों का आभार व्यक्त किया।


