Friday, September 11, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

कासगंज में अमित शाह : कारसेवकों पर गोलियां चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों में से किसी एक को चुनना होगा

admin by admin
April 28, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

कासगंज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को राम मंदिर मुद्दे को लटकाए रखने के लिए विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि जनता को कारसेवकों पर गोलियां चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वालों में से किसी एक को चुनना होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता शाह ने यह भी कहा कि उनकी पार्टी एससी-एसटी (अनुसूचित जाति-जनजाति) वर्ग और पिछड़ा वर्ग का आरक्षण न हटाएगी और न किसी को हटाने देगी और यह ‘मोदी की गारंटी’ है।

शाह यहां एटा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सभा में शाह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी पर जमकर प्रहार किया।

शाह ने कहा, ”दो खेमे हैं, एक खेमा राम भक्तों पर गोली चलवाने वालों का है और दूसरा खेमा राम मंदिर बनवाने वालों का।”

भाजपा नेता ने कहा, ”कांग्रेस पार्टी, राहुल बाबा और अखिलेश यादव की पार्टियों ने 70-70 साल तक राम मंदिर के मुद्दे को लटका कर रखा, भटका कर रखा। यूपी वालों आप लोगों ने मोदी जी को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनाया और मोदी जी ने पांच अगस्त 2020 को भूमि पूजन किया और 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा करके जयश्रीराम कर दिया।

उन्होंने प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण मिलने पर भी समारोह में न जाने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा निमंत्रण राहुल गांधी, सोनिया गांधी, कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव को भी दिया गया मगर कोई वहां नहीं गया।

शाह ने कहा कि यह आपको तय करना है कि कारसेवकों पर गोली चलवाने वाली समाजवादी पार्टी को वोट देना है या राम मंदिर बनाने के लिए अपनी सरकारें कुर्बान करने वाली भाजपा और नरेन्‍द्र मोदी को वोट देना है।

उन्होंने राहुल गांधी पर पिछड़ा वर्ग के नाम पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया।

भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी जिस कांग्रेस का समर्थन कर रही है वह पिछड़ा वर्ग की विरोधी है।

शाह ने कहा कि पिछली सरकारों ने “सालों तक काका साहब कालेलकर कमेटी की रिपोर्ट को दबाकर रखा, मंडल कमीशन का विरोध किया और मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तो पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक सम्मान दिया गया।

राहुल गांधी और अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के पूर्ण बहुमत में आने पर आरक्षण समाप्त करने के दावे पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा, ”इन लोगों ने झूठ की फैक्ट्री खोलकर रखी है।”

गृह मंत्री ने कहा, ”प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भाजपा के पास आरक्षण हटाने के लिए पूर्ण बहुमत दो कार्यकाल से है, परंतु मोदी जी आरक्षण समर्थक हैं और आज मैं ‘मोदी गारंटी’ कहकर जाता हूं कि एससी एसटी और पिछड़ा वर्ग का आरक्षण न भाजपा हटाएगी न किसी को हटाने देगी। यह मोदी की गारंटी है।

शाह ने एटा से भाजपा सांसद राजवीर सिंह के पिता दिवंगत पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण को नमन करते हुए अपनी बात शुरू की और कहा कि भाजपा के एक एक कार्यकर्ता पर कल्याण सिंह का बहुत बड़ा ऋण है।

उन्होंने कहा, ”कल्याण सिंह जी ने ही पिछड़ों का कल्याण और राम जन्मभूमि का उद्धार, इन दो चीजों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। आज मुझे खुशी है कि मेरे प्रिय नेता प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बाबूजी’ (कल्याण सिंह) के दोनों लक्ष्यों को पूर्ण किया है।

उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर, पांच किलो अनाज 2029 तक मिलता रहेगा, उसको कोई रोक नहीं पायेगा।

शाह ने मोदी की योजनाओं को भी गिनाया और कहा कि उन्होंने तीन करोड़ गरीबों को घर दिया।

भाजपा के पूर्व प्रमुख ने कथित तौर पर केवल अपने परिवार के सदस्यों को चुनावी मैदान में उतारने के लिए समाजवादी पार्टी प्रमुख यादव पर भी निशाना साधा।

उन्होंने दावा किया कि पहले दो चरणों में जिन सीट पर मतदान हुआ, उनमें से भाजपा 100 से अधिक सीट हासिल करेगी, जबकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाएंगी।

Tags: कारसेवकों पर गोलियां चलाने
Previous Post

रामलला की शरण में पहुंची स्मृति ईरानी, राष्ट्र की प्रगति के लिए मांगा आशीर्वाद

Next Post

हरदोई में पेड़ से कार टकराई, पिता-पुत्र की मौत, तीन बच्चों समेत छह अन्य घायल

Related Posts

उत्तर प्रदेश

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

September 11, 2026
उत्तर प्रदेश

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

September 11, 2026
Next Post

हरदोई में पेड़ से कार टकराई, पिता-पुत्र की मौत, तीन बच्चों समेत छह अन्य घायल

Recent Posts

बरेली: राजमार्ग पर घेराबंदी कर 52.4 किलोग्राम डोडा बरामद, पंजाब के दो तस्कर गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने राजमार्ग पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52.4 किलोग्राम अवैध...

बलिया में पुरानी रंजिश और विवाद के कारण सीआरपीएफ के पूर्व जवान की चाकू मारकर हत्या, भाई घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज को लेकर हुए झगड़े के बाद कथित तौर पर पांच लोगों ने...

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, रिसाव के बाद इलाका कराया गया खाली

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

आगरा में मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन के क्षतिग्रस्त होने के कारण गैस रिसाव के बाद एहतियातन...

अशोक सिद्धार्थ के संन्यास पर मायावती का बड़ा दावा, बोलीं- रातभर चलते रहे हथकंडे

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

लखनऊ, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को दावा किया...

sanketik photo

शाहजहांपुर: नशे में ऑपरेशन करने से गर्भवती की मौत का आरोप, दो चिकित्सकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
September 11, 2026
0

शाहजहांपुर जिले के एक निजी अस्पताल में एक चिकित्सक ने कथित रूप से नशे की हालत में गर्भवती महिला का...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group