Tuesday, July 28, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

सजायाफ्ता पूर्व सांसद धनंजय सिंह को जौनपुर से बरेली जेल ले जाया गया

admin by admin
April 27, 2024
in उत्तर प्रदेश
0

जौनपुर, अपहरण और रंगदारी के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद जौनपुर जेल में निरुद्ध पूर्व सांसद धनंजय सिंह को शनिवार को बरेली जेल स्थानांतरित कर दिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धनंजय सिंह की पत्नी और जौनपुर जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी जौनपुर संसदीय क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की उम्मीदवार हैं।

धनंजय सिंह छह मार्च से जौनपुर के जिला कारागार में बंद थे। रंगदारी और अपहरण के एक मामले में जिले की एक अदालत ने उन्हें सात साल की सजा सुनाई है।

जौनपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि शासन के आदेश का अनुपालन करते हुए सिंह को शनिवार को सुबह आठ बजे जौनपुर जिला कारागार से बरेली जेल ले जाया गया।

जौनपुर की जिला अदालत के न्यायाधीश शरद चंद्र त्रिपाठी ने धनंजय सिंह को अपहरण और रंगदारी के मामले में सात वर्ष की सजा सुनाई थी। वादी अभिनव सिंघल ने 10 मई 2020 को जिले के लाइन बाजार थाने में सिंह समेत दो लोगों के खिलाफ अपहरण और रंगदारी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

सूत्रों ने बताया कि धनंजय सिंह जेल के अंदर से चुनाव को कथित रूप से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे थे और शासन ने इस बात को संज्ञान में लेते हुए उन्हें बरेली जेल स्थानांतरित कर दिया।

उन्होंने बताया कि जिले के एक विधायक ने शासन को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि पूर्व सांसद क्षेत्र के लोगों को जेल में बुलाकर उन पर चुनाव में श्रीकला को समर्थन देने का दबाव डाल रहे हैं और ऐसे में उनका जिला जेल जौनपुर में रहना न्याय संगत नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि विधायक की बात को शासन ने संज्ञान में लेते हुए यह कार्रवाई की है।

जौनपुर जिले से दो बार विधानसभा सदस्य रह चुके धनंजय सिंह (48) ने 2009 में बहुजन समाज पार्टी से लोकसभा का चुनाव जीता लेकिन उसके बाद उन्हें सफलता नहीं मिली।

Tags: पूर्व सांसद धनंजय सिंह
Previous Post

Uttarakhand में जंगल में आग लगने की 31 नयी घटनाएं, आग लगाते तीन गिरफ्तार

Next Post

इटावा में आर्थिक तंगी के कारण मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की

Related Posts

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग
उत्तर प्रदेश

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

July 28, 2026
जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत
उत्तर प्रदेश

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

July 28, 2026
देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

देवरिया में फर्जी शादी के जरिए व्यक्ति से पैसे ठगने के आरोप में दो महिलायें गिरफ्तार

July 28, 2026
बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही
उत्तर प्रदेश

बेसिक शिक्षा विभाग में ऑनलाइन बैठकों में अब नहीं चलेगी लापरवाही

July 28, 2026
Next Post

इटावा में आर्थिक तंगी के कारण मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी की

Recent Posts

23 IPS अफसरों को मिली अलग-अलग जिलों में पहली पोस्टिंग

लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत 15 IPS अधिकारियों का तबादला

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस आयुक्तों समेत भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 15 अधिकारियों का...

जौनपुर में चीनी मांझे से गर्दन कटने के कारण स्कूल शिक्षक की मौत

मथुरा: प्रेमी से बातचीत में बाधा बने मासूम बच्चे की मां ने गला घोंटकर हत्या की

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

मथुरा जिले के एक गांव में तीन साल के मासूम को उसकी मां ने कथित तौर पर केवल इसलिए गला...

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

Japan में 7.1 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप, sunami advisory issued

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

दक्षिणी जापान के क्यूशू द्वीप के कुमामोटो में मंगलवार दोपहर 7.1 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी...

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

बिहार: TRE-3 पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई, EOU ने आरोपी डॉक्टर मनीष कुमार को किया गिरफ्तार

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने मार्च 2024 में आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की शिक्षक भर्ती...

राज्य बार काउंसिल चुनावों की निगरानी के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की नियुक्ति पर विचार

सुप्रीमकोर्ट का बिना आपराधिक पृष्ठभूमि वाले नाबालिक प्रदर्शनकारियों की रिहाई का दिया आदेश, कानून से किया खिलवाड़, उसे सजा

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 28, 2026
0

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को उन छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया, जिनकी उम्र 18 साल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group