Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

लोकसभा चुनाव; दूसरे चरण का मतदान कल; 13 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों में 88 लोकसभा सीटें, 16 करोड़ मतदाता, 1.67 लाख मतदान केन्‍द्र

बिहार के चार निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान का समय बढ़ाया गया

admin by admin
April 25, 2024
in देश, राजनीति
0

कल होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की तैयारियां पूरी कर ली हैं। मौसम सामान्य रहने के पूर्वानुमान के साथ, मतदाता आराम से अपना वोट डाल सकते हैं। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्‍द्रों पर सुविधाओं सहित गर्म मौसम की स्थिति से निपटने के लिए चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।

13 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में कल मतदान होगा। याद रहे कि मध्य प्रदेश में 29-बैतूल संसदीय क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी के एक उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान तीसरे चरण में पुनर्निर्धारित किया गया है। शेष 5 चरणों का मतदान 1 जून तक चलेगा और वोटों की गिनती 4 जून को होगी। 19 अप्रैल को पहले चरण की 102 सीटों के लिए मतदान सुचारु और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।

निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं से मतदान केन्‍द्रों पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने और जिम्मेदारी व गर्व के साथ मतदान करने का आह्वान किया है।

चरण 2 से जुड़े तथ्य

  1. लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण के लिए 13 राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के 88 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों (सामान्य- 73; एसटी- 6; एससी-9) के लिए 26 अप्रैल, 2024 को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे समाप्त होगा (मतदान बंद होने का समय निर्वाचन क्षेत्रों के अनुसार अलग हो सकता है)
  2. बिहार में बांका, मधेपुरा, खगड़िया और मुंगेर निर्वाचन क्षेत्रों के कई मतदान केन्‍द्रों पर गर्म मौसम की स्थिति में मतदाताओं की सुविधा के लिए मतदान का समय शाम 6 बजे तक बढ़ा दिया गया।
  3. 16 लाख से अधिक मतदान अधिकारी 1.67 लाख मतदान केंद्रों पर 15.88 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे।
  4. मतदाताओं में 8.08 करोड़ पुरुष शामिल हैं; 7.8 करोड़ महिला और 5929 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
  5. 34.8 लाख पहली बार मतदाता अपना वोट डालेंगे। इसके अतिरिक्त, 20-29 वर्ष आयु वर्ग के 3.28 करोड़ युवा मतदाता हैं।
  6. 1202 उम्मीदवार (पुरुष- 1098; महिला – 102; ट्रांसजेंडर- 02) मैदान में हैं।
  7. दूसरे चरण के लिए 85+ वर्ष के 14.78 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता, 100 वर्ष से अधिक के 42,226 मतदाता और 14.7 लाख दिव्‍यांग मतदाता हैं, जिन्हें अपने घर से आराम से मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है। वैकल्पिक होम वोटिंग सुविधा को पहले से ही जबरदस्त सराहना और प्रतिक्रिया मिल रही है।

• मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 3 हेलीकॉप्टर, 4 विशेष ट्रेनें और लगभग 80,000 वाहन तैनात किए गए हैं।

• सभी मतदान केंद्रों पर माइक्रो-ऑब्जर्वर की तैनाती के साथ-साथ 50 प्रतिशत से अधिक     मतदान केन्‍द्रों पर वेबकास्टिंग की जाएगी। 1 लाख से अधिक मतदान केन्‍द्रों पर वेबकास्टिंग की जा रही है।

  1. 251 पर्यवेक्षक (89 सामान्य पर्यवेक्षक, 53 पुलिस पर्यवेक्षक, 109 व्यय पर्यवेक्षक) मतदान से कुछ दिन पहले ही अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं। वे अत्यधिक सतर्कता बरतने के लिए आयोग की आंख और कान के रूप में कार्य करते हैं। इसके अतिरिक्त, कुछ राज्यों में विशेष पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है।
  2. मतदाताओं को दिए जाने वाले किसी भी प्रकार के प्रलोभन से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 4553 उड़न दस्ते, 5731 स्थैतिक निगरानी दल, 1462 वीडियो निगरानी दल और 844 वीडियो निगरानी टीमें चौबीसों घंटे निगरानी रख रही हैं।
  3.  कुल 1237 अंतरराज्यीय और 263 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियां शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त उपहारों की किसी भी तरह की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।
  4.  मतदाताओं की अधिक भागीदारी के लिए मतदाता जागरूकता और सुविधा संबंधी उपायों को और अधिक सक्रिय किया गया है।
  5.  पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवक, व्हीलचेयर और बिजली जैसी न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं ताकि बुजुर्ग और दिव्‍यांग व्यक्तियों सहित प्रत्येक मतदाता आसानी से अपना वोट डाल सके। गर्म मौसम की स्थिति से निपटने के उपायों पर विशेष ध्यान दिया गया है।
  6. स्थानीय थीम के साथ 88 संसदीय क्षेत्रों में लगभग 4195 मॉडल मतदान केन्‍द्र स्थापित किए गए हैं। 4100 से अधिक मतदान केन्‍द्रों का प्रबंधन सुरक्षा कर्मचारियों सहित पूरी तरह से महिलाओं द्वारा किया जाएगा और 640 से अधिक मतदान केन्‍द्रों का प्रबंधन दिव्‍यांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) द्वारा किया जाएगा।
  7. बिहार और केरल को छोड़कर सभी राज्यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों के मतदान केन्‍द्रों पर प्रति मतदान केन्‍द्र पर औसतन 1000 से कम मतदाता हैं। बिहार में यह 1008 है और केरल में प्रति मतदान केन्‍द्र 1102 मतदाता है।
  8.  सभी पंजीकृत मतदाताओं को मतदाता सूचना पर्चियां वितरित कर दी गई हैं। ये पर्चियां एक सुविधा उपाय के रूप में और आयोग की ओर से आकर मतदान करने के लिए आने का आमंत्रण देने के रूप में भी काम करती हैं।
  9.  मतदाता इस लिंक https://electoralsearch.eci.gov.in/ के माध्यम से अपने मतदान केन्‍द्र का विवरण और मतदान की तारीख देख सकते हैं।
  10.  आयोग ने मतदान केन्‍द्रों पर पहचान सत्यापन के लिए मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) के अलावा 12 वैकल्पिक दस्तावेज भी उपलब्ध कराए हैं। यदि मतदाता सूची में कोई मतदाता पंजीकृत है तो इनमें से कोई भी दस्तावेज दिखाकर मतदान किया जा सकता है।
Tags: लोकसभा चुनाव; दूसरे चरण का मतदान
Previous Post

मूल स्रोत का पता लगाने के आईटी नियमों के खिलाफ फेसबुक, व्हाट्सऐप की याचिका पर अगस्त में सुनवाई

Next Post

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने फॉर्म 10ए/10एबी दाखिल करने की तिथि 30 जून, 2024 तक बढ़ाई

Related Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात
अंतराष्ट्रीय

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

July 26, 2026
मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज
अंतराष्ट्रीय

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान
अंतराष्ट्रीय

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

July 25, 2026
Next Post

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने फॉर्म 10ए/10एबी दाखिल करने की तिथि 30 जून, 2024 तक बढ़ाई

Recent Posts

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

फ्रांस में जंगल बने आग का दरिया, ढाई लाख लोग लोग निकाले गए, सेना तैनात

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

दक्षिण-पश्चिम फ्रांस में भीषण वनाग्नि के कारण रविवार रात अन्य 55,000 लोगों को अपना घर-बार छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाना...

नेपाल: भारतीय पर्यटकों पर कोई नया प्रतिबंध नहीं; कोई वीजा नहीं, कोई झंझट नहीं, बस दिल

नेपाल में फिर चलेंगे भारतीय ₹200 और ₹500 के नोट, 25,000 रुपये तक की मंजूरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

नेपाल ने भारतीय और नेपाली नागरिकों को नौ नवंबर, 2016 या उसके बाद जारी 200 और 500 रुपये के भारतीय...

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

बलिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौ तस्कर गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

बलिया जिले की बांसडीह रोड पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। अपर...

मुंबई के मनोरी तट के पास मानवरहित टैंकर समुद्र में फंसा; तटरक्षक बल ने भेजे जहाज

समुद्री संघर्ष क्षेत्रों में जहाजों पर नौकरी से पहले सुरक्षा जांच करें: भारत की एडवाइजरी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

भारत ने रविवार को नागरिकों से आग्रह किया कि वे संघर्ष प्रभावित समुद्री क्षेत्रों, विशेष रूप से काला सागर क्षेत्र...

बलिया में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी रिश्तेदार गिरफ्तार

देवरिया में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी सिपाही निलंबित, मामला दर्ज

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

देवरिया जिले में एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज कर उसे निलंबित...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group