Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

डीआरआई ने सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ कर 10.48 करोड़ रुपये का सामान जब्त किया, चार गिरफ्तार

admin by admin
April 24, 2024
in देश, व्यापार जगत
0

मुंबई, राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने सोने की तस्करी करने वाले एक गिरोह का मुंबई में भंडाफोड़ किया है और 10.48 करोड़ रुपये मूल्य की बहुमूल्य धातु, नकदी और अन्य कीमती सामान जब्त किए हैं। डीआरआई के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सोमवार को दक्षिण मुंबई में उस जगह तलाशी अभियान चलाया गया, जहां सोना को पिघलाने का काम किया जाता है और यहां से दो अफ्रीकी नागरिक सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने एक बयान में बताया कि डीआरआई को सूचना मिली थी कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के माध्यम से अफ्रीका से तस्करी कर लाये गए सोने से विदेशी मुद्रण हटाने के लिए यहां झवेरी बाजार में पिघलाया जा रहा है और फिर इसे स्थानीय बाजार में भेजा जा रहा है।

इस जगह की तलाशी के दौरान अधिकारियों ने 9.31 किलोग्राम सोना और 16.66 किलोग्राम चांदी जब्त की।

बयान में कहा गया है कि उन्होंने संबंधित इकाई संचालक और गिरोह में लोगों को शामिल करने वाले एक सदस्य को पकड़ा है। इसमें बताया गया है कि यह सदस्य तस्करी के माल को इधर से उधर ले जाने, अफ्रीकी नागरिकों से तस्करी कर लाये गए सोने को एकत्र करने और सोने को पिघलाने के अपराध में संलिप्त है।

बयान में कहा गया है कि आरोपी से पूछताछ के बाद, उसके कार्यालय परिसर में तलाशी ली गई और डीआरआई ने 1,90,000 डॉलर भी बरामद किए, जो कथित तौर पर तस्करी के सोने को हासिल करने के लिए अग्रिम भुगतान के रूप में एक खरीदार द्वारा उसे दिए गये थे।

अधिकारी ने बताया कि खरीदार के कार्यालय परिसर की तलाशी के लिए एक अन्य टीम रवाना की गई, लेकिन डीआरआई के अधिकारियों के वहां पहुंचने से पहले ही वह भाग गया।

बयान में कहा गया कि तलाशी के दौरान वहां से विदेश से आई सोने की छड़ों के कटे हुए 351 ग्राम टुकड़े, 1,818 ग्राम चांदी और 1.92 करोड़ रुपये बरामद किए गए।

डीआरआई कर्मियों को पता चला कि जिन अफ्रीकी नागरिकों से सोना एकत्र किया गया था, वे पास के होटलों में ठहरे थे।

डीआरआई ने बताया कि होटल में छापेमारी की गई और कथित तौर पर सोने की तस्करी करने वाले दो अन्य लोगों को पकड़ लिया गया।

इसने कहा कि सभी चार आरोपियों ने भारत में सोने की तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है, जिसके बाद उन्हें सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags: डीआरआई ने सोना तस्करी
Previous Post

महिंद्रा फाइनेंस के वाहन ऋण कारोबार में 150 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

Next Post

कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव, गुरुवार को होगा नामांकन

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

कन्नौज से चुनावी मैदान में उतरेंगे अखिलेश यादव, गुरुवार को होगा नामांकन

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group