Monday, July 27, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

Isfahan Air Force Center और परमाणु स्थल के पास संदिग्ध इजराइली ड्रोनों पर ईरान का हमला

admin by admin
April 19, 2024
in अंतराष्ट्रीय, देश
0

दुबई, (एपी) ईरान ने इस्फहान शहर के पास शुक्रवार को तड़के ड्रोन देखने के बाद एक प्रमुख वायु सेना अड्डे और परमाणु स्थल के बचाव में उन पर हमला किया।

ये ड्रोन ईरान के अप्रत्याशित ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद इजराइल के हमले के तहत दागे माने जा रहे हैं।

माना जा रहा है कि ईरान के अप्रत्याशित ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद ये ड्रोन इजराइल की ओर से दागे गए।

ईरान के किसी भी अधिकारी ने इस आशंका को प्रत्यक्ष रूप से स्वीकार नहीं किया है कि इजराइल ने हमला किया है। इजराइली सेना ने भी इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

हालांकि गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ युद्ध और सीरिया में ईरान को निशाना बनाकर किए गए हमलों के बीच शनिवार को इजराइल पर हमले होने के बाद से तनाव बढ़ गया है।

अमेरिका के अधिकारियों ने शुक्रवार को सुबह इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, लेकिन अमेरिकी ब्रॉडकास्ट नेटवर्क ने कुछ अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि इजराइल ने हमला किया था। इन अधिकारियों के नाम नहीं बताए गए।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई के 85वें जन्मदिन पर हमले के दावे के लिए कुछ इजराइली अधिकारियों का हवाला दिया लेकिन उनका नाम भी नहीं बताया गया।

इजराइल के नेताओं ने भी अपने बयानों में संकेत दिया कि उनके देश ने हमला किया।

ईरान के सरकारी टेलीविजन की खबर के अनुसार, ड्रोन हवा में दागे जाने की खबरों पर कई प्रांतों में वायु रक्षा बैटरियां दागी गईं। ईरान के सैन्य कमांडर जनरल अब्दुलरहीम मूसावी ने कहा कि चालक दल के सदस्यों ने उड़ने वाली अनेक वस्तुओं को निशाना बनाया।

मूसावी ने कहा, ‘‘इस्फहान के आसमान में आज सुबह हुआ विस्फोट एक संदिग्ध वस्तु पर हवाई रक्षा प्रणाली के हमलों के जवाब में हुआ था जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ।’’

इस्फहान में ईरान की ‘यूरेनियम कन्वर्सन फैसिलिटी’ तीन छोटे, चीन की आपूर्ति वाले अनुसंधान रिएक्टर का परिचालन करती है। यहां ईरान के असैन्य परमाणु कार्यक्रम के लिए ईंधन उत्पादन और अन्य गतिविधियों को संचालित किया जाता है।

इस्फहान में ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े स्थल भी हैं जिनमें भूमिगत ‘नतांज’ संवर्धन स्थल शामिल है जिस पर संदिग्ध इजराइली हमले बार-बार होते रहे हैं।

सरकारी टेलीविजन ने क्षेत्र के सभी परमाणु स्थलों को ‘पूरी तरह सुरक्षित’ करार दिया। संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने भी कहा, ‘‘घटना के बाद ईरान के परमाणु स्थलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।’’

आईएईए ने सभी से पूरी तरह संयम बरतते रहने को कहा है।

अर्ध सरकारी समाचार एजेंसियों ‘फार्स’ और ‘तस्नीम’ ने भी विस्फोटों की आवाज सुनाई देने की सूचना दी लेकिन उन्होंने इसका कारण नहीं बताया।

दुबई की विमानन कंपनियों ‘एमिरेट्स’ और ‘फ्लाईदुबई’ ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग साढ़े चार बजे से पश्चिमी ईरान के आसपास उड़ानों के हवाई मार्ग में परिवर्तन शुरू किया लेकिन उन्होंने इसका कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।

विमान चालकों को मिली स्थानीय चेतावनियों से संकेत मिलता है कि हवाई क्षेत्र संभवत: बंद हो सकता है।

ईरान ने तब घोषणा की थी कि उसने तेहरान और उसके पश्चिमी एवं मध्य क्षेत्रों में वाणिज्यिक उड़ानें रोक दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि ईरान ने बाद में सामान्य उड़ान सेवा बहाल कर दी।

Tags: Isfahan Air Force Center
Previous Post

लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर रिजर्व के दो तेंदुए मृत पाए गए

Next Post

नाबालिग रेप शिकार ने अबॉर्शन की इजाजत मांगी, सुप्रीम कोर्ट ने की अर्जेंट सुनवाई, 28 सप्ताह की गर्भावस्था

Related Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी
उत्तर प्रदेश

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

July 27, 2026
इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत
देश

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

July 27, 2026
राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग
खेल

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

July 27, 2026
बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग
देश

बैंक ऑफ बड़ौदा में डेटा तक अनधिकृत पहुंच का खुलासा, कर्मचारी के ई-मेल का हुआ दुरुपयोग

July 27, 2026
Next Post

नाबालिग रेप शिकार ने अबॉर्शन की इजाजत मांगी, सुप्रीम कोर्ट ने की अर्जेंट सुनवाई, 28 सप्ताह की गर्भावस्था

Recent Posts

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

6 साल तक पुराने BS-6 वाहनों के लिए PUCC की वैधता 1 साल से बढ़ाकर 3 साल करने की तैयारी

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 27, 2026
0

सरकार ने वाहन मालिकों पर अनुपालन बोझ कम करने के लिए छह साल तक पुराने निजी भारत चरण-6 (बीएस-6) वाहनों...

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

Ayodhya: 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में मुक़दमा दर्ज

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, रुदौली क्षेत्र के बाबा बाजार थाना अंतर्गत हरिहरपुर (मां कामाख्या धाम) से एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी को कथित...

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

मवई के ग्राम पंचायत पूरे काज़ी में निकला विशालकाय अजगर, बकरी को बनाया निवाला

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

अयोध्या, विकासखंड मवई की ग्राम पंचायत बाबूपुर के पूरे काज़ी गांव में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब...

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान बोले- मैं स्ट्रीट फाइटर हूं, एसी रूम एक्टिविस्ट नहीं, गर्मजोशी से हुआ स्वागत

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा सांसद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद पहुंचे। संसद...

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

राष्ट्रमंडल खेलों में श्रीशंकर, सत्यनाथन ने लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे,8.01 मीटर की छलांग

by Atul Narain Srivastava
July 27, 2026
0

भारत के लंबी कूद के खिलाड़ी एम श्रीशंकर ने सोमवार को यहां क्वालीफाइंग स्तर पार करके राष्ट्रमंडल खेलों के फाइनल...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group