Sunday, July 26, 2026
  • About Us
  • Contact Us
  • Home
publicnews360
  • Login
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत
No Result
View All Result
publicnews360
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

भाजपा ने चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा

admin by admin
April 16, 2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति
0

लखनऊ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश के चार विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को अपने चार उम्मीदवारों की घोषणा की।

पार्टी के दिल्ली कार्यालय द्वारा जारी सूची के मुताबिक ददरौल विधानसभा क्षेत्र से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व सीट से ओ पी श्रीवास्तव, गैसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू तथा दुद्धी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से श्रवण गौड़ को उम्मीदवार बनाया गया है।

पार्टी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ पूर्व सीट से प्रत्याशी बनाये गये ओ पी श्रीवास्तव स्थानीय भाजपा संगठन के पदाधिकारी हैं। इस उपचुनाव में दिवंगत विधायक आशुतोष टंडन के परिवार से किसी को मौका नहीं मिला है।

ददरौल विधानसभा सीट से विधायक मानवेंद्र सिंह (जिनके निधन के कारण उपचुनाव हो रहा है) के बेटे अरविंद सिंह को पार्टी ने इस उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

गैसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू 2017 से 2022 तक भाजपा विधायक थे, लेकिन 2022 में शैलेंद्र सिंह शैलू, समाजवादी पार्टी के शिव प्रताप यादव से चुनाव हार गये थे। यादव के निधन के बाद उपचुनाव में भाजपा ने एक बार फिर शैलू पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

दुद्धी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये गये श्रवण गौड़ पार्टी के जनजाति मोर्चा के पदाधिकारी और पुराने पार्टी कार्यकर्ता हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से पहले मिली जानकारी के मुताबिक ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव चतुर्थ चरण में 13 मई को होगा। लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव पांचवे चरण में 20 मई, गैसड़ी में छठे चरण में 25 मई और दुद्धी में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी।

लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा विधायक आशुतोष टंडन के निधन के बाद उपचुनाव जरूरी हो गया था। टंडन का नौ नवंबर, 2023 को 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे टंडन, योगी आदित्यनाथ की पहली सरकार में मंत्री रहे थे।

ददरौल विधानसभा सीट पर भी मौजूदा विधायक मानवेंद्र सिंह (70) के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है। शाहजहांपुर जिले के ददरौल से भाजपा विधायक सिंह का लंबी बीमारी के बाद पांच जनवरी को दिल्ली में निधन हो गया था।

बलरामपुर जिले का गैसड़ी विधानसभा सीट पर मौजूदा सपा विधायक डॉ. शिव प्रताप यादव के निधन के बाद उपचुनाव कराया जा रहा है।

दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को विधानसभा सदस्यता के लिए अयोग्य ठहराए जाने के बाद सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) पर उपचुनाव हो रहा है।

नौ साल पहले एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में 25 साल के कठोर कारावास की सजा पाने वाले भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को दिसंबर 2023 में उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

Tags: चार विधानसभा क्षेत्रों
Previous Post

KKR vs RR : राजस्थान रॉयल्स को हराकर अंक तालिका के शीर्ष पर पहुंचना चाहेगा केकेआर

Next Post

लखनऊ के आदित्य ने UPSC परीक्षा में किया टॉप, IPS से बने IAS, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Related Posts

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद
उत्तर प्रदेश

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

July 26, 2026
संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल
उत्तर प्रदेश

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

July 26, 2026
36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त
उत्तर प्रदेश

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

July 25, 2026
कोलकाता शताब्दी समारोह में भागवत बोले- संघ का कोई शत्रु नहीं, संघ का कर्तव्य, समाज को विश्वगुरु बनाने के लिए तैयार करना
उत्तर प्रदेश

युगानुकूल मातृत्व के प्रश्नोत्तर सत्र में बोले मोहन भागवत- 18 जिम्मेदारियां केवल महिला पर नहीं, कड़वी दवा भी प्रेम से, धीरे-धीरे वातावरण…

July 25, 2026
Next Post

लखनऊ के आदित्य ने UPSC परीक्षा में किया टॉप, IPS से बने IAS, देखें टॉपर्स की लिस्ट

Recent Posts

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

हरदोई में व्यापारी के घर करोड़ों की चोरी का खुलासा, घर के नौकरों समेत 14 आरोपी गिरफ्तार, 1.29 करोड़ रुपये बरामद

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

हरदोई पुलिस ने एक व्यापारी के घर हुई बड़ी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए कथित रूप से इसमें...

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

संभल मे गंगा एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो यात्रियों की मौके पर मौत, 24 गंभीर रूप से घायल

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 26, 2026
0

संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी...

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

36 दिन बाद खत्म हुआ CJP का जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से समझौते के बाद धरना समाप्त

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

नई दिल्ली, करीब 36 दिनों से जंतर-मंतर पर चल रहा CJP का आंदोलन शनिवार को समाप्त हो गया। संगठन ने...

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

इज़रायल के वेस्ट बैंक में खूनी झड़प: हथियार छीनकर दो इज़रायली सैनिकों की हत्या, जवाबी कार्रवाई में इज़रायल का बड़ा सैन्य अभियान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

रामल्ला/यरुशलम, वेस्ट बैंक के नाब्लुस के पास स्थित टेल (Tell/Tal) गांव में शुक्रवार को हुई हिंसक झड़प में दो इज़रायली...

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

Prahlad Joshi: जानिए कौन हैं नए Education Minister, जो संभालेंगे शिक्षा मंत्रालय की कमान

by ब्यूरो पब्लिकन्यूज़360
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से जारी छात्र आंदोलन और बढ़ते राजनीतिक दबाव के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री...

हमारे बारे में Public News 360

एक विश्वसनीय न्यूज़ चैनल — पढ़ें ताज़ा समाचार, राजनीति, समाज और संस्कृति की खबरें।

संपादकीय जानकारी
प्रकाशक/संपादक:अतुल नारायण श्रीवास्तव
उप संपादक: अनुराग वर्मा
पता: फ़ैज़ाबाद-अयोध्या, उत्तर प्रदेश 224001
हमसे जुड़ें
विश्वसनीयता और पारदर्शिता के साथ।

All disputes Ayodhya jurisdiction only • सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को संसूचित राजपत्र संख्या सी.जी.-डी.एल.-अ.-25022021-225464 दिनांक 25 फरवरी 2021 के भाग II द्वारा संचालित सर्वाधिकार सुरक्षित

  • About Us
  • Contact Us
  • Home

© 2025 publicnews360.in

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • होमपेज
  • अयोध्या
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • अंतराष्ट्रीय
  • खेल
  • राजनीति
  • क्राइम
  • व्यापार जगत

© 2025 publicnews360.in

×

No WhatsApp Number Found!

Join Our Whatsapp Group