वाराणसी, लंका पुलिस ने पत्रकार बनकर हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही पुलिस टीम से वसूली करते समय पत्रकारों को गिरफ्तार किया। मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है।
क्या है मामला?
पुलिस ने बताया आरोपी लग्जरी गाड़ियों से रात में निकलते थे और पुलिसकर्मियों के पास पहुंचते थे, फिर उनका ड्यूटी स्थल पूछने के साथ अन्य बातों में उलझा कर वीडियो बनाते थे।पुलिस कर्मियों के गलत मिलने पर उनसे पैसा वसूल करते थे। पकड़े गए आरोपी चार दिन पहले आखरी पुलिस चौकी पर पहुंचे थे।
जबकि दो दिन पहले डाफी पुलिस चौकी पर पहुंचे थे। वहां पहुंचकर पुलिस कर्मियों के साथ आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया था। शक होने पर पुलिस सक्रिय हुई और उनकी तलाश में जुट गई।
तथाकथित हाईवे पर स्टिंग आपरेशन का भय दिखाकर आने-जाने वाले वाहनों एवं पुलिस कर्मियों से वसूली,करते थे पुलिस ने कब्जे से रिपोर्टिंग माइक, रिपोर्टिंग स्टैण्ड, 03 अदद हैण्ड हेल्ड सेट (वाकी-टाकी), कैमरा, भारी मात्रा में सिम कार्ड तथा नकली पहचान पत्र आगाज इण्डिया एवं मानवाधिकार आयोग व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण के साथ साथ घटना में प्रयुक्त वाहन इनोवा नं0 UP65EM5804 बरामदकिया आया है।
प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में जितेंद्र सोनकर हबीबपुर कैंट, लाल बाबू सोनकर नई बस्ती लहरतारा, दिलीप कुमार छित्तूपुर सिगरा, प्रकाश शर्मा नई बस्ती लहरतारा, गौरव कुमार भारती नई बस्ती लहरतारा, आकाश कुमार गौतम नई बस्ती लहरतारा, अनिल कश्यप नई बस्ती लहरतारा, मृदुल कुमार तिवारी उर्फ आकाश न्यू कॉलोनी ककरमत्ता, श्रवण कुमार नई बस्ती लहरतारा निवासी शामिल हैं।
सभी वॉकी-टॉकी से लैस रहते थे। पुलिस सूत्रों की माने तो आरोपी पशु तस्करों का गाड़ी भी पार करवाते थे। इस बात की भी पुलिस जांच कर रही है।