अयोध्या, थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा शिल्पी सिंह, ब्लाक प्रमुख रुदौली को जान से मारने की नियत से कई फायर करने तथा गाली गलौज देते हुये वाहन संख्या UP42AU7200 (इनोवा), UP42AA9827(डिजायर) को क्षतिग्रस्त करने वाले वांछित अभियुक्त विनीत सिंह उर्फ सिम्पल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह उर्फ रज्जन नि0ग्रा0 अबुसराय थाना कैण्ट को बिजली पासी किला अण्डरपास के निकट अबुसराय में से एक अदद पिस्टल 0.32 बोर मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 0.32 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस में संजय मौर्य प्रभारी निरीक्षक, उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी चौकी सहादतगंज, उ0नि0 राहुल कुमार यादव, कां0 संदीप यादव थाना कैन्ट जनपद अयोध्या की मुख्य भूमिका रही।
बता दे, कल रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह का अयोध्या थाना कैंट के बढ़ई पुरवा में आवास है। पति व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने बताया सुबह करीब पांच बजे उनके घर पर चार बदमाश पहुंचे।
उस समय पत्नी शिल्पी सिंह फूल तोड़ने के लिए निकली थी। बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पत्नी शिल्पी सिंह चिल्लाती हुई जान बचाकर मौके से भागकर घर के अंदर चली गई। जबकि तीन अन्य बदमाश घर के बाहर खड़ी इनोवा व स्विफ्ट डिजायर में तोड़फोड़ करने लगे।